विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

5 मई 2021 राशिफल, कार्यस्थल पर इन जातकों की हो सकती है वेतन में वृद्धि

Horoscope Today Dainik Rashifal 5 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि वाले आज किसी तथ्य को लेकर दुविधाजनक स्थिति में नजर आएंगे। आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य सक्रिय हो जाएंगे, आप ऐसे कार्यों को लेकर थोड़ी गंभीर नजर आएंगे।

आज यदि अपनी ओर से किसी खास विषय वस्तु को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहे हैं, तो ऐसे कार्यों में आप अपने माता-पिता या घर के वरिष्ठ की सलाह अवश्य ही ले लें, यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ खास उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आज आपकी मेहनत का आपको पूरा लाभ प्राप्त होगा जिससे आपका मन काफी खुश व संतुष्ट नजर आएगा।

आज आपके ऊपर सामाजिक तौर पर भी कुछ खास जिम्मेदारी आ सकती हैं। भविष्य जुड़े विषय वस्तु को लेकर आज आप कुछ खास योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में सक्रिय नजर आएंगे, आप अपनी ओर से इसके लिए कोई खास कदम भी उठा सकते हैं। कारोबारी तौर पर आपका आज का दिन बहुत बेहतर नहीं है, आज आप कई अवसरों को गंवा सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि आज आपको कई प्रकार की प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे स्थान पर आप अपने मन के आवेश व क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा स्थिति और अधिक बिगड़ जाएगी। आज आप अपनी वाणी पर संयम बनाकर रखें और अपने शब्दों में मधुरता रखें ताकि स्थिति अधिक ना बिगड़े।

घर परिवार का वातावरण भी ठीक नहीं रहेगा, घर परिवार में किसी विषय वस्तु को लेकर वाद-विवाद और तनाव का वातावरण बना रहेगा। हालाँकि संभावना है कि शाम ढलते-ढलते पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकल आया और स्थिति सामान्य हो जाए।

नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा, आज आपकी पदोन्नति एवं वेतन वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपका मन हर्षित रहेगा। आज आप मौज-मस्ती भरे कार्यों में अपना समय व्यतीत करेंगे।

संतान को लेकर आपका आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, उनकी ओर से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपके मन में संतुष्टि की भावना रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का कारोबार अथवा कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों को लेकर दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी कीर्ति में वृद्धि होने की सम्भावना नजर आ रही हैं। किंतु जैसे ही आपको एक तरफ उन्नति व तरक्की मिलेगी, वैसे ही दूसरी तरफ आपके शत्रु भी बढ़ जाएंगे, वे भी आपके प्रति काफी सक्रिय हो जाएंगे और आपके विरुद्ध अनेकानेक प्रकार की रणनीतियां बनाएंगे। ऐसे में आपको काफी सतर्क व सावधान रहने की आवश्यकता है। अतः चौकन्ना रहें और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें ताकि लोगों की नजर में आपकी छवि ना बिगड़े।

आज शाम ढलते-ढलते आपकी किसी खास समस्याओं का निवारण निकल आएगा जिससे आपके मन में संतुष्टि का भाव जागेगा।

आज आपकी यात्राओं के योग बन रहे हैं, किंतु कोशिश करें कि इन यात्राओं को तत्काल डाल दें। यात्राएं आपके लिए मुसीबत उत्पन्न करने वाली साबित हो सकती है। इस यात्रा के माध्यम से आप का शारीरिक नुकसान हो सकता है, साथ ही आपकी सेहत की स्थिति पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। आज आप अपने घर परिवार की जरूरतों पर अपना धन खर्च करेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के मन में आज कुछ नया व बेहतर करने की इच्छा जागृत होगी। आप कुछ रचनात्मक कार्य करेंगे जो आपके मन को खुशी व संतुष्टि प्रदान करेंगे। आज सभी लोग भी आपकी प्रशंसा करेंगे और आपके कार्य की सराहना करेंगे।

आज आपको किसी सरकारी योजना अथवा संस्थान के माध्यम से लाभ की प्राप्ति के साधन नजर आएंगे, और ऐसे कार्य में आपको सफलता की भी प्राप्ति हो जाएगी जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।

आज आपकी सेहत की स्थिति प्रभावित हो सकती है, अतः अपने स्वास्थ्य का अधिक से अधिक ख्याल रखें। सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

आज शाम आपको अपनी संतान की ओर से कोई सुखद व शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन खुशी से गदगद हो जाएगा।

कार्रोबार व कार्यक्षेत्र में आज उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे, आपकी पदोन्नति होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। वहीं कला व रचनात्मक क्रियाकलापों के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी लाभकारी व शुभ रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...