विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

5 मार्च 2021 राशिफल, इन जातकों को आज अपने आवेश पर नियंत्रण रखने की है जरुरत

Horoscope Today Dainik Rashifal 5 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अधिक उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। आज आपके कई तरह की समस्याएं आएँगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति के प्रभावित होने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ विषय वस्तु को लेकर आपका दिन आर्थिक मसलों में भी काफी शानदार रहने वाला है, आज आपके अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा और आप अपने आपको आर्थिक तौर पर काफी प्रबल महसूस करेंगे।

वहीं गृहस्थ माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर परिवार के शांतिपूर्ण वातावरण की वजह से आज आप स्वयं को थोड़ा तनाव से युक्त भी महसूस करने लगेंगे। हालांकि आज आपको हौंसले और हिम्मत से कार्य लेने की आवश्यकता है, तभी आप किसी भी प्रकार के नुकसान से बच सकते हैं।

आज के दिन निवेश करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आज आपको भाग्य का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिसके बलबूते पर आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य बन सकते हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए उनके जीवनसाथी की सलाह खूब काम आएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के घरेलु परिवेश वैसे तो काफी सुखद एवं शानदार रहने वाला है, किंतु संभावना है कि आज अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर जो विवाद चल रहा है, वह अधिक तूल ले ले, अन्यथा फिर सुलझ भी जाये। हालांकि इस विषय वस्तु को लेकर घर परिवार का वातावरण काफी अधिक तनावपूर्ण हो जाए।

आज कोशिश करें कि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण बना कर रखे, आपकी वाणी आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकती हैं। अतः कोशिश करें कि कुछ ऐसा कड़वा ना बोलें जो अन्य लोगों को दुखी करें।

आज शाम कारोबार की स्थिति आपके लिए काफी लाभदायक योग बना सकती हैं। आज शाम आपके किसी महत्वपूर्ण डील के भी पूर्ण होने की सम्भावना नजर आ रही हैं। आज आपके कुछ लंबित हुए कार्य भी गतिशील हो सकते हैं।

सामाजिक व राजनीतिक विषय वस्तु को लेकर आपका दिन थोड़ा अधिक कष्टदायक व समस्याओं से भरा पूरा रह सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी, तभी आप उन्नति की प्राप्ति कर पाएंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों की सामाजिक कीर्ति में आज प्रगति होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपका मन काफी प्रफुल्लित व खुश नजर आएगा।

कोर्ट कचहरी से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है, आज आपके विवादित मसले सुलझ सकते हैं, साथ ही आप लाभ की प्राप्ति भी कर सकते हैं। अचल संपत्ति में भी आज विस्तार व वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। संतान को लेकर आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। वहीं घर परिवार का वातावरण पहले की तुलना में आज बेहतर रहने वाला है। घर परिवार के सभी जन एक-साथ मिल बैठकर वार्तालाप करेंगे और खुश नजर आएंगे। आज आपके पराक्रम भाव के भी बेहतर होने के आसार है जिससे आप आर्थिक तौर पर प्रबल बनेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आप अपने शत्रुओं से सावधान रहे। हालांकि आपके शत्रु आज कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे, आपकी बौद्धिकता और समझदारी के आगे वे टिक नहीं पाएंगे। आपका दिन आपके अनुकूल है और आपके ग्रह गोचरों की स्थिति भी आपके साथ हैं, किंतु बावजूद इन सभी के आपको उनसे थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है।

कारोबारी तौर पर आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आज आप अपने कारोबार के विस्तार हेतु कुछ नई-नई नीतियों का आगाज कर सकते हैं। आज आपका मन काफी खुश रहेगा। किंतु आज किसी तथ्य को लेकर आपका मन क्षणिक काल हेतु काफी अधिक दुखी व आवेश में आ सकता है।

आज आप खरीदारी करने बाजार जा सकते हैं, पर अपनी पारिवारिक आवश्यकताओं का इस मध्य पूरा-पूरा ध्यान दें।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...