विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

5 जून 2021 राशिफल, शनिवार के दिन इन राशियों के बनेंगे कई बिगड़े काम

Horoscope Today Dainik Rashifal 5 June 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज उन्नति के कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शानदार रहने वाला है, आज आप अपनी बौद्धिकता एवं शिक्षा, विद्या आदि के बलबूते पर किसी विशेष सफलता की प्राप्ति कर सकते है। आप जिस भी प्रतियोगिता परीक्षा में आज भागीदारी निभाने जा रहे हैं, वह आपको अनुकूल परिणाम ही दर्शाएगी।

आज शाम आपके सेहत की स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती हैं, अतः अपने स्वास्थ्य को लेकर अभी से ही जागरूक रहने की आवश्यकता है। बेवजह के खानपान अथवा अत्यधिक खान-पान से बचे। खासतौर पर बाहरी खानपान से बचने का प्रयास करें अन्यथा आपको पेट से संबंधित तकलीफों का भी सामना करना पड़ेगा।

आज आप दूसरों की मदद हेतु तत्पर नजर आएंगे, आपके मन में दान, पुण्य व परोपकार करने जैसी भावनाएं जागृत होगी। आप इन सब पर अपना धन भी खर्च करेंगे। आज आपको आपके माता-पिता की ओर से कारोबार हेतु सहयोग की प्राप्ति होगी जिससे कारोबार की स्थिति बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आपको अपने माता-पिता की ओर से कुछ शुभकारी एवं लाभदायक सलाह प्राप्त हो सकती है। इन सभी से आपके मन में उनके प्रति सम्मान एवं भावना और भी बढ़ जाएगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिन कुल मिलाकर बढ़िया ही रहने वाला है। आज आपको ससुराल पक्ष की ओर से विशेष मान-सम्मान एवं आवभगत प्राप्त होगा।

कारोबार को लेकर आपके द्वारा किए गए प्रयासों के भी आज सफल होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपका दिन लाभकारी बना रहेगा। आप स्वयं को आर्थिक तौर पर सशक्त महसूस करेंगे।

यदि आप लंबे अरसे से धन संचय जैसे कार्यों के संबंध में विचार कर रहे हैं या फिर प्रयासरत है, तो आज आपके प्रयास के सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके पुराने लंबे अरसे से अटके कार्य के भी क्रियान्वित होने के आसार नजर आ रहे हैं।

यदि आज आप कुछ नए कार्यों के आरंभ के बारे में विचार कर रहे हैं, तो संभवत आपके प्रयास सार्थक हो। हालांकि आपको अपने मन में लगन एवं मेहनत की भावना को बरकरार रखते व निरंतरता से कार्य करने की भी आवश्यकता है, तभी आप अच्छे परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे।

आज आप अपने घर परिवार के सुख संसाधनों की वृद्धि हेतु किसी कीमती वस्तु पर अपना धन खर्च कर सकते हैं जिससे पारिवारिक वातावरण खुशी से भरपूर रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज आप सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अधिक ध्यान देंगे, आप इनकी खरीद पर काफी धन खर्च करेंगे और इसमें वृद्धि करेंगे।

आज शाम आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए लाभकारी रहेगी, किंतु इस यात्रा के दौरान आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। दूसरों के संपर्क में आने से बचें भीड़भाड़ और वाली जगह से बचे रहने का प्रयास करें। वर्तमान परिदृश्य एवं कोरोना का बढ़ता प्रकोप यात्राओं को लेकर ठीक नहीं है, अतः स्वयं को जागरूक रखकर ही आप अपना बचाव कर पाएंगे।

आज आप अपने खर्च को लेकर थोड़े सीमित रहेंगे तो बेहतर रहेगा। आवश्यक वस्तुओं पर ही खर्च करें। फिजूलखर्ची से बचें अन्यथा धोखाधड़ी का सामना करना पड़ सकता है।

विद्यार्थियों को आज मेहनत करनी होगी, तभी आप कामयाबी को पा सकेंगे। आपके लिए दिन बहुत बेहतर तो नहीं है किंतु मेहनत का फल आपको अवश्य ही प्राप्त होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए दिन मुनाफेदार बना रहेगा। यदि आप संतान के विवाह आदि से जुड़े मसलों को लेकर सक्रिय है या फिर आपकी संतान के विवाह से जुड़े वार्ता लंबे अरसे से अटके पड़े हैं, तो आपके इस दिशा में किए गए सभी प्रयासों के आज सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। संभवत आज समस्याओं का समाधान निकलने के साथ-साथ रिश्ते पक्के भी हो जाए।

आज रात्रि के समय आपके घर में कुछ खास अतिथि आ सकते हैं जो आपके पारिवारिक वातावरण को रौनक एवं खुशियों से भरा बनाकर रखेंगे। घर परिवार के सभी जन काफी प्रसन्न नजर आएंगे। हालांकि अतिथियों के होने से पारिवारिक वातावरण थोड़ा अधिक व्यस्ततापूर्ण हो जाएगा, साथ ही खर्च में भी थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। किंतु पारिवारिक जनों की खुशियों के आगे आप इन सभी को नजरअंदाज करेंगे।

आज आपकी सामाजिक प्रसिद्धि में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं, आपको सामाजिक दृष्टिकोण से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा।