विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

5 जून 2021 राशिफल, शनिवार के दिन इन राशियों के बनेंगे कई बिगड़े काम

Horoscope Today Dainik Rashifal 5 June 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला है। अगर आप अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर सक्रिय हैं, तो ऐसे कार्यों के लिए दिन शुभकारी रहेगा, आपको सफलता की प्राप्ति होगी। हालाँकि ऐसे मसले में खुद को चौकन्ना रखे, दस्तावेजों की जांच परख कर ले और कागजी वास्तविकता की भी जांच अवश्य करवा लें अन्यथा धोखाधड़ी हो सकती है।

घर परिवार से जुड़े कारोबार में आज आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सलाह प्राप्त हो सकती है जो आपके लिए लाभप्रद साबित होगी, साथ ही यह पारिवारिक कारोबार को उन्नति की दिशा प्रदान करेगा।

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको आंखों से संबंधित कष्ट उत्पन्न हो सकता हैं, अतः अपना ख्याल रखें। ससुराल पक्ष की ओर से भी आज आपके संबंध थोड़े प्रभावित हो सकते हैं, किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है जिससे मनमुटाव के हालात उत्पन्न हो जाएंगे। हालांकि ऐसे मसल में भी आपके जीवनसाथी आपकी तरफ से ही अपनी राय मशवरे रखेंगे जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। आज कुछ पुरानी अन्य समस्याओं का समाधान निकल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के आज सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। हालांकि कुछ कार्यों में आपको अधिक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप निश्चिंत रहें और निरंतरता बनाए रखें। मेहनत करते रहे, आपका दिन सफलता प्रदान करेगा।

वैवाहिक जीवन में आज आपके जीवनसाथी के सेहत की स्थिति प्रभावित हो सकती है जिससे आपका मन विचलित हो उठेगा। आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य से जुड़े मसलों को लेकर भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है, इन सबमें काफी धन भी खर्च होगा। कोशिश करें कि इस स्थिति के मध्य अपने आपको अत्यधिक तनाव ग्रस्त ना होने दें अन्यथा परिस्थितियों को संभाल पाने में असमर्थ हो जाएंगे।

आज आप दूसरों के सहयोग हेतु भी तत्पर नजर आएंगे, परोपकार के कार्यों में अपनी ओर से धन खर्च करेंगे। आज आपको अपने कारोबार पर भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन सुखद परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आज आपको उच्च-अधिकारियों की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी, वे आपके प्रति सहयोगी बने रहेंगे जिस वजह से आप जोश में आकर खुशी-खुशी अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करते चलेंगे। आज आपके अधिकार क्षेत्र में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

आज आपकी संपत्ति में भी वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, हालांकि आपको अपने गुरुजनों के प्रति भरोसा एवं सम्मानजनक दृष्टि बनाए रखने की आवश्यकता है अन्यथा आप अपने लिए नुकसानदायक स्थिति उत्पन्न कर लेंगे और सफलता से वंचित हो जाएंगे।

शादीशुदा जातक आज अपने रूठे हुए जीवनसाथी को किसी ना किसी विधि से मना ही लेंगे जिससे आपके मध्य के रिश्ते बेहतर हो जाएंगे। वहीं आज आपके एवं आपकी माता जी के मध्य किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। अपनी ओर से खुद को संयमित बनाये रखने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन कई तरह की उलझनों में फंसा रहने वाला है। आज आपका मन परेशान रहेगा। वहीं कार्य क्षेत्र हेतु भी दिन बहुत बेहतर नहीं है। आज आपको कार्यस्थल में कई विपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में निराश हताश न हों, बल्कि मेहनत करते रहें। आपको आगे चलकर सफलता की प्राप्ति होगी।

आज कुछ पुराने वाद-विवाद सुलझ जाने के आसार हैं जिससे आपके मन के तनाव में थोड़ी कमी आएगी। वहीं नौकरी-पेशा जातकों को आज अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपके शत्रु काफी सक्रिय हैं, वे आपको सताने का हर संभव प्रयास करेंगे, आपके मान-सम्मान व कार्यों को बिगाड़ने हेतु अपनी ओर से काफी प्रयासरत है, अतः आपको उनसे चौकन्ना रहने की जरूरत है।

संतान से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आज आप काफी सक्रिय नजर आएंगे, आप उनके भविष्य से जुड़े विषय वस्तु के संबंध में सोचते हुए धन संचय का मन बनाएंगे ।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...