विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

5 जुलाई 2022 राशिफल, इन 4 राशियों पर रहेगी बजरंग बलि की विशेष कृपा

Horoscope Today Dainik Rashifal 5 July 2022 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा, ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। कारोबारी तौर पर नए अनुबंध प्राप्त होंगे।

कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। किसी भी प्रकार के निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को लाभ प्राप्त होगा। अगर आप तबादले का सोच रहे हैं तो स्थिति अनुकूल है।

आज आपका मन फालतू कामों में लगा रहेगा। किसी कार्य के मनोनुकूल ना होने पर आपका मूड खराब हो सकता है। फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, अतः खर्चो को नियंत्रित करें।

अगर आप किसी क्षेत्र में निवेश करने का सोच रहे हैं तो ना करें, स्थिति प्रतिकूल है। कारोबार के विस्तार में ध्यान केंद्रित करेंगे, जिससे आपको सफलता भी प्राप्त होगी। धैर्यपूर्वक निर्णय लेने की आवश्यकता है। व्यर्थ के झगड़ों से स्वयं को दूर रखें, परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा।

आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों में अपने आप को व्यस्त रखने का प्रयास करें तथा दान देना आपके लिए शुभ रहेगा।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किस्मत आपके साथ है। व्यवसाय से संबंधित कार्यों में प्रगति मिलेगी। यदि आप नयी योजनाओं पर कार्य करने की सोच रहे हैं तो स्थिति प्रतिकूल है।

नौकरी-पेशे से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आपने विशेष उन्नति प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको विशेष अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। दूसरों को नाराज किए बिना अपना कार्य निकालने का प्रयास करें।

आज अपनी वाणी एवं स्वभाव को विनम्र रखें। आपके द्वारा किए जाने वाले कार्य में भाग्य आपकी मदद करेगा। आज किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

आज के दिन आपको किसी भी प्रकार की बहस में स्वयं की भागीदारी करने से बचाकर रखे, इससे आपको आपकी छवि को क्षति पहुंचेगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज जीवनसाथी को नाराज ना करें। आज कुछ विवाह योग्य जातकों के विवाह के योग बनने की संभावना है। वाहन सुख में वृद्धि की संभावना है।

आज सेहत के प्रति विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके अच्छे माता-पिता बनने की कोशिश सफल रहेगी तथा बच्चों को आपका मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

तुला राशिफल

व्यापार से संबंधित कार्यों में गति रहेगी। कार्यालय में आपके द्वारा किसी विशेष कार्य के होने पर वरिष्ठ अधिकारी से सराहना प्राप्त होगी। काफी दिनों से अटके किसी कार्य को करने में कामयाबी मिलेगी।

कुछ समय के लिए आपको अपनी नियमित दिनचर्या से छुटकारा प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। व्यवसाय से संबंधित किसी यात्रा पर जाने की संभावना है, जो सफल भी रहेगी।

कार्यक्षेत्र में नए अवसर की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा, अध्ययन में सक्रियता बढ़ेगी। आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

घर में आज किसी आगंतुक का आगमन हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी भी प्रकार के कार्यों को करने में विवेक का सहारा ले। आर्थिक वृद्धि संभव है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। घरेलु जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे जिससे निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार से संबंधित नए अनुबंध प्राप्त होंगे।

सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी व्यस्तता रहेगी, जिससे आपके मान- सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। वाणिज्य के क्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी-पेशे से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, पदोन्नति की संभावना है।

आज आपका ध्यान किसी दूर जगह पर अधिक रहेगा। कारोबारी तौर पर आज किसी के द्वारा गुप्त सहयोग की संभावना है। कार्यालय में किसी कठिन कार्य के करने से आपका मान सम्मान बढ़ेगा तथा आत्मबल में वृद्धि होगी।

संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की सूचना प्राप्त हो सकती है जिससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। आर्थिक पक्ष में वृद्धि होगी। सरकारी पक्ष से मुनाफे के योग बन रहे हैं।

राजनीतिक सत्ता से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा तथा भाई बहन से किसी कार्य को करने में सहायता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ किसी कार्यक्रम में जाना हो सकता है। बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है, अतः अपना ध्यान रखें।