विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

5 जुलाई 2022 राशिफल, इन 4 राशियों पर रहेगी बजरंग बलि की विशेष कृपा

Horoscope Today Dainik Rashifal 5 July 2022 Astrology Prediction in Hindi

किन राशियों पर बनी रहेगी बजरंग बलि की कृपा, आइये जानते हैं आज 5 जुलाई 2022 के दैनिक राशिफल द्वारा

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में किसी भी नई योजना को कार्य में ना लाएं, जो जिस प्रकार चल रहा है उसी प्रकार चलने दें। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

नौकरी पेशे से संबंधित व्यक्ति पर आज काम का अत्यधिक दबाव रहेगा, परंतु आप समय से काम खत्म कर लेंगे। आपके लिए नए अवसरों के बनने की संभावना है। आपको अपने कार्य के लिए ऑफिस के बड़े अधिकारी से सराहना प्राप्त होगी।

धन से संबंधित फैसले आज सोच समझकर एवं सावधानी के साथ लें। दस्तावेजों के रखरखाव का विशेष ध्यान रखें। कार्यालय एवं किसी संस्था से संबंधित नियमों का आप आज सम्मान करेंगे।

आज के दिन आपको अपने क्रोध एवं व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद में भागीदारी ना करें। नकारात्मक विचारों से स्वयं को दूर रखें, नकारात्मकता से स्वयं को दूर रखने के लिए अध्यात्म का सहारा ले।

आज पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु तनाव एवं चिंता की स्थिति रहेगी।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा। व्यवसाय में अत्यधिक ध्यान एवं समय देने की आवश्यकता है। जल्द किसी पर विश्वास ना करें और अपनी योजनाओं को अपने तक ही सीमित रखें। कर्मचारियों पर विश्वास रखें तथा उनसे सामंजस्यता बनाने का प्रयास करें।

नौकरी-पेशे से संबंधित लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही आज आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। काफी समय से चल रहे आर्थिक तंगी से छुटकारा प्राप्त होगा।

संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने करियर के साथ समझौता ना करें, प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। अपने व्यवहार एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा समय के साथ अपने विचारों को लचीला बनाए।

भाई-बहनों से छोटी- मोटी नोकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु कमजोरी महसूस होगी। दिनचर्या में उचित खानपान एवं आहार-विहार को शामिल करें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार से संबंधित कार्य में प्रगति होगी। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को अत्यधिक काम के कारण तनाव उत्पन्न होगा।

किसी वरिष्ठ एवं अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपने विनम्र व्यवहार एवं अपनेपन के कारण अपने कर्मचारियों के साथ सामंजस्यता बनाने में सफल रहेंगे। अपने कार्यक्षेत्र में बनाए गई योजनाओं को गुप्त रखें एवं धन एवं समय का प्रबंधन करने की आवश्यकता है।

आज आप आलस्य- प्रमाद के कारण आप अपने कार्यों में सक्रियता नहीं दिखाएंगे। ना चाहते हुए भी पैसे खर्च हो सकते हैं। स्वयं को व्यर्थ के वाद विवाद में उलझाने की बजाय अपने कार्य को पूरा करने में ध्यान केंद्रित करें।

परिवार के किसी सदस्य के कारण आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कोई शुभ समाचार आने की संभावना है।

घर में आज किसी सगे संबंधी का आगमन हो सकता है जिसके कारण घर में उत्साह एवं चहल-पहल रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह का योग बन रहा है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में प्रगति प्राप्त होगी एवं नई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ होगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में निर्णय आपके पक्ष में रहेगा। अदालती मामलों में निर्णय आपके पक्ष में रहेगा, परंतु सोच समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है।

कार्यालय में किसी काम को करने में आपको सफलता प्राप्त होगी, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। काफी दिनों से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। रचनात्मक एवं कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपना अधिकतम समय अपनी काबिलियत एवं प्रतिभाओं को निखारने में व्यतीत करेंगे।

अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। संचित निधि में वृद्धि होगी। माता- पिता के स्वास्थ्य संबंधित चिंता आपको परेशान कर सकती है। पारिवारिक संबंधित समस्या बढ़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव रहेगा। तनाव से मुक्ति पाने के लिए अपनी दिनचर्या में योग एवं ध्यान को शामिल करें।