विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

5 अगस्त 2022 राशिफल, कुछ राशियों के जातकों के आज हो सकते हैं तबादले

Horoscope Today Dainik Rashifal 5 August 2022 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा, ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। व्यवसाय में नए अनुबंध प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।

आज किसी भी प्रकार के निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। कारोबार से जुड़े नए कार्यों को आरंभ करने से पूर्व घर के बड़े बुजुर्गों एवं समाज के वरिष्ठ लोगों से सलाह- मशवरा अवश्य करें।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को पदोन्नति से संबंधित लाभ प्राप्त होने की संभावना हैं। अगर आप तबादले का सोच रहे हैं तो स्थिति अनुकूल है। मन को नियंत्रित कर अपने कार्य में केंद्रित करें।

किसी कार्य के मनोनुकूल ना होने पर आपका मूड खराब हो सकता है। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने की संभावना है जहां आपकी फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, अतः खर्चो को नियंत्रित करें।

अगर आप किसी क्षेत्र में निवेश करने का सोच रहे हैं तो ना करें, स्थिति प्रतिकूल है। कारोबार के विस्तार में ध्यान केंद्रित करेंगे जिससे आपको सफलता भी प्राप्त होगी।

धैर्यपूर्वक निर्णय लेने की आवश्यकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखें। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों में अपने आप को व्यस्त रखने का प्रयास करें।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों का भाग्य आज साथ है। व्यवसाय से संबंधित कार्यों में प्रगति मिलेगी परंतु अगर आप नई योजनाओं पर कार्य करने की सोच रहे हैं, तो स्थिति प्रतिकूल रहेंगी।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप विशेष उन्नति प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। आज दूसरों को नाराज किए बिना अपना कार्य निकालने का प्रयास करें और अपने वाणी एवं स्वभाव को विनम्र रखें।

आज आपके द्वारा किए जाने वाले कार्य में भाग्य आपकी मदद करेगा। समाज के किसी अनुभवी एवं वरिष्ट व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज के दिन आपको किसी भी प्रकार की बहस में स्वयं की भागीदारी करने से बचाना है, इससे आपके मान सम्मान को ही क्षति पहुंचेगी।

आज संतान के भविष्य के प्रति चिंता आपको परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन महत्वपूर्ण साबित होगा, किसी शिक्षक की सहायता से विदेश प्रवास में सफलता प्राप्त हो सकती है जिससे पारिवारिक गौरव बढ़ेगा।

आज किसी कठिन कार्य को करने में सफलता प्राप्त होगी जिससे आपके आत्मविश्वास में प्रखरता आएगी। दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी को नाराज ना करें। कन्या राशि के जातकों के विवाहित जातकों के विवाह के योग बनने की संभावना है।

वाहन सुख में वृद्धि की संभावना है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके अच्छे माता-पिता बनने की कोशिश सफल रहेगी तथा बच्चों को आपका मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की संभावना है जिससे आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे एवं आपका मन शांत रहेगा।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार से संबंधित कार्य सामान्य रूप से गतिशील रहेगी। कार्यालय में आपके द्वारा किसी विशेष कार्य के होने पर वरिष्ठ अधिकारी से सराहना प्राप्त होगी।

काफी दिनों से रुके किसी कार्य को करने में सफलता प्राप्त होगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ समय के लिए आपको अपनी नियमित दिनचर्या से छुटकारा प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना है जिससे प्राप्त मार्गदर्शन से आप भविष्य में बेहतर परिणाम हासिल करने में सफल रहेंगे।

व्यवसाय से संबंधित किसी यात्रा पर जाने की संभावना है जो सफल भी रहेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभकारी रहेगा। सक्रियता बढ़ेगी। युवा वर्ग के लोगों को अपनी जिम्मेदारी एवं कार्य को समझने की आवश्यकता है।

आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। घर में किसी सगे संबंधी का आगमन हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी भी प्रकार के कार्यों को करने में विवेक का सहारा ले। आर्थिक वृद्धि संभव है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। परिवारिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

आज निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। तनाव से मुक्ति के लिए अपने दिनचर्या में योग को अपनाएं।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों को आज व्यापार से संबंधित नए अवसर की प्राप्ति होगी जिनमें सफलता के योग बन रहे हैं। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी व्यस्तता रहेगी जिससे आपके मान- सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी।

वाणिज्य के क्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों की आज पदोन्नति की संभावना है। आज आपका ध्यान किसी दूर जगह पर अधिक रहेगा। व्यापार में किसी के द्वारा गुप्त सहयोग की संभावना है। कार्यालय में किसी कठिन कार्य के करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा तथा आत्मबल में वृद्धि होगी।

वाहन से संबंधित खरीदारी के योग बन रहे हैं। वित्तीय संबंधित दस्तावेजों एवं कागजात का निरीक्षण सतर्कता पूर्वक करें एवं उनमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की सूचना प्राप्त होगी जिससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा।

आर्थिक पक्ष में वृद्धि होगी। सरकारी पक्ष से मुनाफे के योग बन रहे हैं। राजनीतिक सत्ता से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बहन से किसी कार्य को करने में सहायता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ किसी आयोजन में जाना हो सकता हैं। माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करें एवं उनके निर्णयों को माने।

बच्चों के प्रति अपने व्यवहार को विनम्र एवं सौम्य रखने का प्रयास करें। बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा।