विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

5 अप्रैल 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों के लिए दिन रहेगा सुखमय

Horoscope Today Dainik Rashifal 5 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन का शानदार रहेगा। यदि आप विदेशी कॉलेज या संस्थान में नामांकन हेतु प्रयासरत हैं, तो आपके नामांकन की प्रक्रिया के गतिशील होने के आसार नजर आ रहे हैं। छात्रवृत्ति से जुड़े जो आपके लंबे अरसे से अटके पड़े कार्य हैं, वे भी अति शीघ्र बन जाएंगे।

नौकरी पेशा जातकों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आज आप अपने कार्य पर अपना ध्यान केंद्रित रखने का प्रयास करेंगे। आज आपकी वाणी आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है। आपकी वाणी अधिकारियों के मन को मोह लेगी।

वहीं अचल संपत्ति से जुड़े तथ्यों को लेकर यदि आप के कोई लंबे अरसे से वाद-विवाद चले आ रहे हैं, तो ऐसे वाद-विवाद के समापन में आज आपको आपके उच्चाधिकारियों व कुछ अन्य वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

व्यापारिक स्तर पर आज आमदनी से संबंधित कुछ समस्याएं व चुनौतियां आएंगी। आज आपको आपकी माता जी की ओर से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आपका मन भी उनके प्रति काफी प्रफुल्लित रहेगा।

मकर राशि

कार्यस्थल पर आज आपकी संकल्प शक्ति खूब काम आएगी। आप अपने मन में जिस विषय वस्तु को लेकर दृढ़ निश्चय कर लेंगे, उसे आप पूर्ण करने हेतु पूरी तरह से लीन नजर आएंगे, आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल भी प्राप्त होगा। आपके निश्चल भाव लग्न से किए गए सभी प्रयासों के सफल होने के आसार नजर आ रहे हैं।

हालाँकि आज आपको अपने शत्रुओं से काफी अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, वे आपके विरुद्ध अनेकानेक प्रकार की गतिविधियां करेंगे। आपको आहत करने हेतु तथा आपके कार्यों को बिगाड़ने हेतु हरसंभव प्रयत्न करेंगे। ऐसे में समझदारी व सूझबूझ के साथ ही अपने आपको बचाते हुए सफलता तक पहुंचा जा सकता है।

आज आपका दिन वैसे तो व्यस्तता पूर्ण बना रहेगा, परन्तु बावजूद इन सभी के आप अपने पारिवारिक जीवन हेतु समय अवश्य ही निकाल लेंगे, और अपने पारिवारिक जनों के साथ कुछ बेहतरीन लम्हे बिता कर अपने रिश्तो के महत्व को स्वीकार करते हुए पारिवारिक वातावरण को खुशहाल बनाने का प्रयास करेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम दर्शाने वाला है। कारोबार अथवा कार्य क्षेत्र से जुड़े मामलों को लेकर आपका आज का दिन काफी फायदेमंद रहेगा। आज आपके समक्ष कुछ नवीन बेहतरीन अवसर भी आएंगे जिनका ना केवल वर्तमान में लाभ प्राप्त होगा, अपितु आपको लंबे अरसे तक इसका फायदा मिलता रहेगा।

आज आप स्वयं को आर्थिक तौर पर काफी अधिक सशक्त व प्रबल महसूस करेंगे। वहीं व्यापारिक तौर पर आज आपके सभी प्रयासों के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं।

विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज अपनी जीवनसाथी का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपके रिश्ते में खुशहाली और प्रेम में प्रगाढ़ता बनी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। सेहत की दृष्टि से आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है, दिन कुछ ठीक नहीं है। आज आपकी संतान की सेहत की स्थिति भी थोड़ी बिगड़ सकती है, अतः उनका भी ख्याल रखें। बाहरी खानपान से वर्तमान में जितनी परहेजी करें, उतना ही अधिक बेहतर है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए दिन पहले की अपेक्षा अच्छे परिणामों से भरा रहने वाला है। न्यायलय से सम्बंधित मामलों को लेकर भी आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आपके लंबे अरसे से कोई पुराने विवादित मामले कोर्ट में चल रहे हैं, तो ऐसे तथ्यों में आज आपको अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। आप सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आज आपको किस्मत का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिसके बलबूते पर आपके कई विशेष कार्य सरलतापूर्वक बन जाएंगे। वहीं विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अधिक चुनौतीपूर्ण बना रहेगा, आपके समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्याएं बढ़ जाएगी। किंतु आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है, बाधाओं से दो-दो हाथ करते हुए आगे बढ़ते चले और लगन मेहनत के बलबूते पर सफलता की बुलंदियों तक पहुंचे।

आज आपको अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सेहत के दृष्टिकोण से दिन अच्छा नहीं है। आर्थिक तथ्यों को लेकर भी आपका दिन मिश्रित परिणाम दर्शाएगा। हालांकि निवेश आदि से जुड़े विषय वस्तु को लेकर दिन बढ़िया ही बना रहने वाला है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन प्रेम से पूर्ण रहेगा।