विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

5 अप्रैल 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों के लिए दिन रहेगा सुखमय

Horoscope Today Dainik Rashifal 5 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

कारोबार व कार्यक्षेत्र से जुड़े विषयों को लेकर आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके द्वारा किए गए सभी प्रयासों के कामयाब एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं।

छात्रगण आज अपने भविष्य जुड़े तथ्यों को लेकर कई प्रकार की रणनीतियों का निर्माण करेंगे। ऐसी रणनीतियों में आपको आपके सीनियर, गुरुजनों आदि का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने सभी प्रोजेक्ट, असाइनमेंट को बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर दूसरों के समक्ष उदाहरण बन सकते हैं।

आज आपकी किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती हैं, या फिर दोस्तों के साथ कहीं पर्यटन पर जाने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है जो आपके लिए काफी सुखद और यादगार रहने वाला है। आज आप अपने आवश्यक कार्यों को पूर्ण करने हेतु दूसरों का सहयोग ले सकते हैं।

ये भी देखें: नवग्रह दोष निवारण हेतु सरल एवं अचूक उपाय

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अधिक भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आज का दिन आर्थिक स्तिथि को लेकर भी काफी खर्चीला रहेगा। आप स्वयं को काफी व्यस्त महसूस करेंगे। पारिवारिक जरूरतों पर आपका काफी धन व्यय होगा, साथ ही पारिवारिक तथ्यों पर आपका समय भी लगेगा।

सेहत की दृष्टि से आज बाहरी खानपान से अधिक से अधिक बचने का प्रयास करें। बाहरी खानपान आपकी सेहत की स्थिति को बिगाड़ सकता है। आपको पेट से संबंधित तकलीफ उत्पन्न हो सकती है।

शादीशुदा जीवन गुजार रहे जातकों के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके जीवनसाथी की रचनात्मकता आपके मन को मोह लेगी, आप उनकी ओर आकर्षित होते चले जाएंगे जिससे आपके रिश्ते में प्रेम भाव बढ़ेगा और प्रगाढ़ता आएगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद व शानदार रहने वाला है।

आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में अपनी ओर से अग्रणी भूमिका अदा करेंगे। आज चंहु ओर आपकी कीर्ति में बढ़ोतरी होने की सम्भावना हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा गुजरने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन काफी शानदार बितने वाला है। आज आपके द्वारा की गई सभी कोशिशों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको आपके आसपास के सामाजिक जनों के साथ-साथ स्वजनों का भी सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। शासन सत्ता की ओर से भी आपको सहयोग की प्राप्ति होगी।

आपका दिन काफी शानदार गुजरेगा। आज आप कुछ ऐसे क्रियाकलाप भी करेंगे जिसका आपको दीर्घकालिक समय में लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने भविष्य के संबंध में विचार करते हुए अपने कदम आगे बढ़ाएंगे।

वहीं आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आज आपकी बौद्धिकता व समझदारी संतुलन बनाए रखने का कार्य कर सकती है। आज आप अपनी आमदनी और खर्च के मध्य सामंजस्य स्थापित कर रखेंगे तो बेहतर रहेगा।

विद्यार्थियों को आज बेहतरीन नतीजों की प्राप्ति होगी। हालाँकि संभावना है कि आज शाम आपके घर परिवार के किसी पुराने विवाद वापिस उभर जाएँ, किंतु वे उभरने के साथ शांत भी हो जाएंगे।

ये भी देखें: मोती रत्न के फायदे एवं धारण विधि

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन शानदार रहने वाला है आज आपके विदेश आदि से जुड़े जो भी लंबित कार्य होंगे, उन सभी कार्यों के पूर्ण होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप का दिन काफी बढ़िया रहेगा।

आज कारोबारी तौर पर आपके द्वारा किये गए सभी प्रयासों के सफल व सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता आपको प्रसिद्धि दिलाएगी। नौकरी-पेशा जातकों के आज उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे, साथ ही सहकर्मियों व मित्रों के साथ भी आपकी अच्छी बनने लगेगी।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को महत्व देंगे और उनके प्रति सम्मानजनक दृष्टि रखेंगे। आप उनका हर मोड़ पर साथ निभाएंगे।

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन संभवत बढ़िया गुजरने वाला है। आज के दिन यदि आप निवेश के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो आपको इसका मेहनत तथा इच्छा अनुसार लाभ प्राप्त होगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...