विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

4 मई 2021 राशिफल, इन जातकों की वित्तीय समस्याएं हो सकती हैं दूर

Horoscope Today Dainik Rashifal 4 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज दूसरों की सहायता हेतु तत्पर नजर आएंगे, आपके अंदर दान, पुण्य व दूसरों के सहयोग की भावनाएं जागृत होंगी। आप दूसरों के सहयोग व परोपकार के कार्य हेतु काफी सक्रिय नजर आएंगे। ऐसा करना आपको सुकून व शांति प्रदान करेगा। आप ऐसे विषय वस्तु पर अपना काफी धन भी व्यय करेंगे।

आज ससुराल पक्ष की ओर से आपको वित्तीय लाभ की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की सम्भावना नजर आ रही हैं, साथ ही उनके साथ आपके संबंध भी बेहतर होंगे।

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको पेट से जुड़ी तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। आज खान-पान में थोड़ी परहेज ही बरतें और स्वास्थ्यवर्धक तथ्यों का खानपान करें।

आज आपके कुछ पुराने लंबे अरसे से अटके पड़े कार्य सक्रिय हो जाएंगे, साथ ही इनके पूर्ण होने के योग भी नजर आ रहे हैं। नौकरी-पेशा जातकों की आज पदोन्नति होने के भी योग बन रहे हैं। आज आपके उच्च-अधिकारी आपके कार्य की तारीफ भी कर सकते हैं। हालांकि आप अपने कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक तौर पर दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको आपके पुराने अटके हुए धन वापस मिल सकते हैं। आज आपको किसी बहुमूल्य कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है, अथवा आपको कोई सुंदर उपहार भी प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन हर्षित रहेगा। किंतु इन सबके साथ-साथ दूसरी तरफ आपके खर्च में भी काफी बढ़ोतरी होगी। आपका प्रयास करने के बावजूद अपनी फिजूलखर्ची को नहीं रोक पाएंगे।

आज आपके यश में बढ़त होने के आसार नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। यदि आप किसी खास कॉलेज में दाखिले हेतु प्रयासरत हैं, तो ऐसे कार्यों में आज आपको सफलता की प्राप्ति होगी। आज आपको अपने मनचाहे कोर्स में भी दाखिला मिल सकता है। भविष्य से जुड़े विषय को लेकर आप जो भी कदम उठाएंगे, उसमे सफलता की प्राप्ति होगी।

आज आपको माता पिता के प्रति सेवा भाव प्रदर्शित करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा, वे आपसे काफी खुश नजर आएंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिले-जुले परिणाम दर्शाने वाला है। कारोबार व कार्य क्षेत्र से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आज आपके समक्ष अनेक-अनेक प्रकार की मुसीबतें आएंगी, किंतु आप इन सबका अपनी बौद्धिकता व समझदारी से कोई बेहतरीन समाधान निकाल लेंगे और अपने लिए परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। आप हर कार्य में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आज आपके अंदर आत्मविश्वास बना रहेगा जिसके बलबूते पर आप अपने लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करते चले जाएंगे। आज आप अपने कारोबार से जुड़े विषय वस्तु को लेकर जो भी कदम आगे बढ़ाएंगे, वे सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे।

आज आपको लंबे अरसे के बाद अपने पुराने मित्र से वार्तालाप करने या फिर भेंट करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा।

आज कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी कार्य को लेकर आज कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए आर्थिक विषय वस्तु को लेकर तो लाभकारी रहेगी, किंतु इस यात्रा से आपका नुकसान हो सकता है। अतः यात्रा के दौरान अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें और काफी सावधानी व सतर्कता बरतें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए दिन आनंदमय रहेगा। आपका आज का दिन काफी लाभकारी रहेगा। वहीं आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आज आपके कुछ ऐसे कार्य भी पूर्ण हो जाएंगे जिसको पूर्ण करने हेतु आप लंबे अरसे से प्रतीक्षारत थे।

आज आपके घर परिवार का वातावरण काफी खुशहाली से भरा रहेगा। चंहु ओर रौनक व खुशहाली व्याप्त रहेगी। आज आपकी संतान से सम्बंधित जो भी विवादित मामले होंगे, वे सुलझ जाएंगे। संभावना है कि आज आपके संतान के विवाह की तिथि निर्धारित हो जाए जिससे आज आपका मन काफी खुश रहेगा।

आज आप के कुछ नए मित्र भी बनेंगे। आज रात्रि का समय आपका हँसी खुशी में अपने मित्रों के साथ व्यतीत होगा। आज आपके सामाजिक मान-सम्मान में भी उन्नति होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपका मन तनाव से दूर रहेगा।

राजनीति से जुड़े जातकों की आज लोक प्रसिद्धि बढ़ेगी और आपको जन समर्थन मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी शानदार है, आपके रिश्ते में खुशहाली बरकरार रहेगी।