विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

4 जुलाई 2021 राशिफल, आर्थिक मामलों में कुछ जातकों की समस्याएं आज होंगी खत्म

Horoscope Today Dainik Rashifal 4 July 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर काफी उत्साहित नजर आएंगे। आपके मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। आज आप अपने कारोबार की किसी अहम योजनाओं को क्रियान्वित कर सकते हैं जिस वजह से आपके मन में काफी अधिक खुशी का भाव बना रहेगा। किंतु आपकी हर खुशी आपकी परेशानी का भी सबब बन सकती है। अत्यधिक जोश में आकर होश ना गवाएं और अपनी तरफ से कोई भी ऐसी लापरवाही आज ना कर दें जिससे आपके लंबे अरसे से की गई मेहनत पर पानी फिर जाए।

आज आपके शत्रु काफी अधिक सक्रिय है जो आपकी उन्नति को देखकर आपके प्रति ईर्ष्या और द्वेष का भाव दर्शाएंगे। अतः आपको उनसे काफी अधिक संभलकर रहने की आवश्यकता है। वे अपनी तरफ से हर वह प्रयास करेंगे जिससे आपके कार्य बनते-बनते बिगड़ जाएं।

आज आप अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े विषय वस्तु को लेकर इतने अधिक व्यस्त हो जाएंगे कि अपने निजी जीवन हेतु समय ही नहीं निकाल पाएंगे। इस वजह से आपके दांपत्य जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज मन थोड़ा हताश रहेगा। आज आपको कारोबार से जुड़े मसलों में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे निर्णय को लेते समय आप अपनी ओर से सूझबूझ व समझदारी बरते अन्यथा इसकी वजह से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

आज कोशिश करें कि अपने आपको विवादों से बचा कर रखें। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखे। संभावना है कि आज आपकी वाणी की वजह से कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है, इससे आपके रिश्ते भी प्रभावित हो सकते हैं। अतः सर्वप्रथम अपने व्यवहार में शालीनता और वाणी में संयम बनाए रखने का प्रयास करें।

आज शाम आप अपने घर परिवार के छोटे बच्चों के साथ अपना समय व्यतीत करेंगे और अपने आपको इस दौरान काफी आनंदित भी महसूस करेंगे। इससे आपके तनाव में भी कमी आएगी और आपको आपका मन हल्का महसूस होगा।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर बढ़िया ही रहने वाला है, आपके रिश्ते में खुशहाली व प्रेम बरकरार रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। हालाँकि आज आपके मन में किसी बात को लेकर परेशानी व द्वंद का भाव बना रह सकता है जिस वजह से आप दिन का आनंद नहीं उठा पाएंगे। कोशिश करें कि मानसिक परेशानियों का परित्याग कर वास्तविक खुशी का आनंद उठायें।

नौकरी-पेशा जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा, आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ जाएंगी जिस वजह से आपके ऊपर कार्यों का बोझ बढ़ जाएगा। आप कार्यों को पूर्ण करते-करते अपने आपको परेशान महसूस करने लगेंगे। ऐसे स्थान पर थोड़ी समझदारी का इस्तेमाल करते हुए कार्यों को निपटाएं।

संतान के विवाह से जुड़े मसलों को लेकर जो भी बाधाएं आ रही थी, उनका आज समापन हो सकता है। आज आपकी संतान के रिश्ते तय हो सकते हैं, शादी हेतु तिथि भी निर्धारित हो सकती हैं।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर बढ़िया बना रहने वाला है। विदेश यात्रा हेतु यदि आप प्रयास कर रहे हैं या फिर विदेश से संबंधित आपके कोई अटके कार्य हैं, तो आज उन सभी कार्यों में अनुकूल परिणाम की प्राप्ति के आसार नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत होने की आवश्यकता है। आपकी सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। खासतौर पर आपको आंखों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। अतः अपना ख्याल रखें।

आज आपके घर परिवार के जनों में से किसी महिला जन की सेहत की स्थिति भी अधिक बिगड़ सकती है जिससे आपका मन दुखी रहेगा।

वहीं आर्थिक मसलों को लेकर आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप आर्थिक तौर पर अपने आपको लाभ में महसूस करेंगे। आपके पुराने अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि आज आपको काफी सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आज आपके सामाजिक मान-सम्मान पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, आपको अधिक से अधिक जनसमर्थन प्राप्त होगा। लोग आपको काफी महत्व देंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...