विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

30 जून 2022 राशिफल, इन 4 राशि वालों के लिए यात्रायें रहेंगी लाभकारी

Horoscope Today Dainik Rashifal 30 June 2022 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशिफल (Sagittarius horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल साबित होगा। आज आपके मन में प्रसन्नता व सुकून का भाव बरकरार रहेगा।

आज आपके किसी आध्यात्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे जिससे आपको मानसिक एवं भावनात्मक सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने आपको काफी शांति से भरा हुआ और तनाव से मुक्त महसूस करेंगे।

कर्ज देने एवं कार्यक्षेत्र में किसी बड़े पूंजी निवेश से बचे क्योंकि आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कठिन साबित हो सकता है। संभवतः आज के दिन में दिए गए कर्ज आपको वापस भी ना प्राप्त हो। अतः निवेश करने से भी हाथ बांध कर रखना ही वर्तमान समय में ठीक होगा।

विद्यार्थी अपने पढ़ाई के प्रति क्रियाशील रहेंगे। दांपत्य जीवन कठिन हो सकता है, अतः जीवनसाथी को उचित समय दे अन्यथा धीरे-धीरे आपके रिश्ते प्रभावित हो जाएंगे और इसका आपके पारिवारिक जीवन व जीवन के अन्य पहलुओं पर भी नज़र आ सकता है। अतः संभल कर कदम आगे बढ़ाएं।

मकर राशिफल (Capricorn horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति बहुत ही सकारात्मक है। विशेषकर संतान पक्ष से जुड़े मसलों को लेकर आज का आपका दिन अत्यंत शुभकारी परिणाम दर्शाने वाला साबित हो सकता है। आज आपके बच्चों की सफलता की खबर से घर में उत्साह का माहौल रहेगा।

आज आप स्वयं को ऊर्जावान एवं प्रखर महसूस करेंगे। आने वाली चुनौतियों का सामना सफलापूर्वक करेगे और इससे आप अपने स्वयं को और भी अधिक मजबूत एवं ऊर्जावान होता हुआ महसूस करेंगे।

वहीं आप आज के दिन अपने व्यवसाय मे पूंजी निवेश कर सकते हैं। संभवतः यह आपके लिए भविष्य में लाभकारी साबित हो। सहकर्मियों का उचित सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज यात्रा से बचें, दुर्घटना होने जैसी स्थिति बन रही है।

कुंभ राशिफल (Aquarius horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको अपने सभी कार्य में मनो अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। आप के अनुरूप निर्धारित दिनचर्या के अनुसार ही व्यतीत होता हुआ नजर आएगा।

व्यवसाय मे वित्तीय संबंधित कार्यों में अत्यधिक एकाग्र रहे क्योंकि ग्रह स्थिति वित्तीय विषय वस्तु को लेकर बहुत अनुकूल नहीं नजर आ रही है। हालांकि आज आपके लाभ के योग है, अतः धन प्राप्ति के आसार नजर आ रहे हैं।

आज घर में कोई मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। बच्चों के साथ समय व्यतीत करना सही रहेगा। आपके मन को भी प्रसन्नता मिलेगी।

विद्यार्थियों को आज शिक्षकों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, अपनी सेहत  के मामले में लापरवाही बरतना ठीक नहीं है। परिवर्तित हो रहे मौसम के अनुरूप आप अपने खानपान आदि में भी परिवर्तन लाये।

मीन राशिफल (Pisces horoscope)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। भाग्य आपका साथ देगा जिससे कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे और आपको अत्यधिक कठिनाइयों का चुनौतियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें अन्यथा कोई नई मुसीबत उत्पन्न हो सकती है। कर्मचारियों में अपना विश्वास बढ़ाए।

आज व्यावसायिक यात्रा के संयोग बनते नजर आ रहे हैं जो आपके लिए कुछ मसलों में आनंददायक रहेगी, तो कुछ विषय वस्तु को लेकर चिंताग्रस्त भी कर सकती हैं।

घर में किसी खास संबंधी के आगमन से उत्साह का माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया बना रहने वाला है, आज आपको आपकी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जिससे आप किसी विशेष उपलब्धि की भी प्राप्ति कर सकते हैं।

घर के बड़े-बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।