विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

30 जून 2022 राशिफल, इन 4 राशि वालों के लिए यात्रायें रहेंगी लाभकारी

Horoscope Today Dainik Rashifal 30 June 2022 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशिफल (Leo horoscope)

आज आपके ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल साबित होगी जिससे आपके आत्मबल एवं आत्मविश्वास में प्रखरता आएगी और आप अपने सभी कार्य को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करते चले जायेंगे।

आज आपको अपने पुराने मित्रों की याद भी आ सकती है। आपको इनकी आवश्यकता महसूस होगी। पुराने मित्रों से संपर्क बनाना आपके लिए लाभप्रद हो सकता है।

व्यवसाय संबंधित योजनाओं को जल्दी किसी के सामने जाहिर ना करें अन्यथा आपके क्रियान्वयन करने से पहले ही चीजें परिवर्तित हो सकती है और यह आपके लिए काफी नुकसानप्रद भी सबित हो जाएगा।

अपने सहकर्मियों से समन्वय स्थापित करने की कोशिश करें। छात्रों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

अन्य विषय वस्तु में दिन उचित रहेगा। कार्य समय से पूर्ण करें। आज आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

कन्या राशिफल (Virgo horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाले रहेगा। हालांकि कई कार्यों में आपको बेहतरीन व शुभकारी परिणाम भी प्राप्त होंगे जिससे क्षणिक काल हेतु आप प्रफुल्लित हो उठेंगे। हालाँकि आज आप सतर्क भी रहें, आपको ठीक इसके विपरीत परिस्थितियों का भी सामान करना पड़ सकता है।

घरेलू कार्यों में आपका आज का दिन शुभ रहेगा। घर के बड़े- बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के कारण मानसिक शांति प्राप्त होगी।

अदालती मामलों में आज बात बन सकती हैं, परिणाम आपके पक्ष में आ सकते है। सकारात्मक लोगों के संपर्क में रहने की आवश्यकता है। किसी काम को करने में परेशानी होने पर कार्य से संबंधित लोगों से सलाह लें।

छात्रों के लिए आज का दिन शुभ होगा। उचित नींद ले अन्यथा सेहत की स्थिति प्रभावित हो सकती है।  

तुला राशिफल (Libra horoscope)

तुला राशि के जातकों की आज की दिनचर्या सकारात्मक होगी, हालांकि कार्यालय में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपका मन काफी परेशान व हताश भी हो सकता है। पर चिंतित होने की बजाय चुनोतियों का सामना करना सीखें और स्वयं को दृढ़ संकल्पित बनाये। यह ही आपके लिए उचित रहेगा।

पारिवारिक मसलों में भी आज आप समझदारी से एवं अपने सूझबूझ का उपयोग करें अन्यथा रिश्ते बेवजह ही उलझ सकते है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के बिगड़ने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे मन चिंतित हो सकता है, अतः उनका खयाल रखें।

आज आप अपने आपको अनावश्यक वाद-विवाद से भी दूर रखें, इससे आपके मान-सम्मान पर भी प्रभाव हो सकता है। अतः संभल कर रहे।

आज आज कर्ज लेने से भी बचें, यह आपके लिए नई मुसीबत उत्पन्न कर सकता है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास के सार्थक एवं लाभप्रद होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज आपके कुछ पुराने रुके हुए महत्वपूर्ण अटके हुए कार्य के भी बन जाने के आसार नजर आ रहे हैं। व्यवसाय में किसी रुके हुए प्रोजेक्ट के पास होने पर बहुत बड़ी समस्या से आप स्वयं को स्वतंत्र महसूस करेंगे जिससे आपका मन काफी प्रफुल्लित रहेगा।

बाहरी जनों के समक्ष आपको स्वयं की भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। भविष्य में किए जाने वाले कार्य की योजनाओं को स्थगित करना ही उचित होगा। परिस्थितियों की मांग के अनुरूप कई बार बदलाव ही उचित रहता है।

आज आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। परंतु महिलाए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कतई न बरतें, अपना ख्याल रखें एवं खान-पान पर ध्यान दें।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा।