विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

3 मई 2021 राशिफल, आज कुछ लोगों की संवरेगी किस्मत और कुछ को करना पड़ेगा समस्याओं का सामना

Horoscope Today Dainik Rashifal 3 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण बना रहने वाला है। आज का दिन आपके जीवन में कुछ अमूलभूत परिवर्तन ला सकता है। आप आज अपने आपको बेहतर व परिष्कृत करने हेतु अपने दिनचर्या अथवा जीवनशैली में कुछ खास परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे जो आपके व्यवहार, विचार एवं हावभाव को सकारात्मक कर देगा। सभी जन आपसे खुश नजर आएंगे।

आज आपकी कीर्ति में वृद्धि होने की सम्भावना नजर आ रही हैं। आज आप अपने घर परिवार के प्रति प्रेम भाव प्रदर्शित करेंगे। पारिवारिक जन भी आपसे काफी खुश नजर आएंगे। आज आप घर परिवार की आवश्यकता की पूर्ति हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। ऐसे विषय वस्तु पर आप अपना काफी पैसा व्यय कर सकते हैं।

आज आप अपने माता-पिता की सेवा हेतु तत्पर नजर आएंगे, आप उन्हें आसपास के क्षेत्र के मंदिर या फिर किसी पूजा-पाठ के स्थल पर भी ले जा सकते हैं जिससे आपका मन सकारात्मक होगा और मन को शांति मिलेगी।

आज संतान से जुड़े मसलों को लेकर आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा, आप ऐसे कार्यों में विजय की प्राप्ति करेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का आज मन थोड़ा उदास रहेगा। हालाँकि आज आपको अपने घर परिवार के जनों की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी।

आज सम्भावना है कि कार्य क्षेत्र में आपकी आपके सहकर्मियों से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो जाए। आपके सहकर्मी आज आपके विरुद्ध भी हो सकते हैं। वहीं अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। यदि आप मकान, वाहन आदि की खरीदारी के विषय में विचार कर रहे हैं, तो आपको ऐसे कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।

वैवाहिक जीवन यापन कर रहे जातको का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आपके जीवनसाथी की ओर से कुछ विशेष राय मिल सकती है जिससे आपके कई महत्वपूर्ण कार्य बन जाएंगे।

आज अपने शत्रुओं के बारे में बार-बार फिजूल में सोच कर अपने आप को अत्यधिक परेशान व चिंतित कर लेना भी ठीक नहीं है, अतः अपने कार्यों पर अधिक ध्यान देने का प्रयास रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन शानदार रहेगा।

कुंभ राशि

कारोबार की दृष्टि से आपका दिन काफी कल्याणकारी रहने वाला है, आज आपके समक्ष कई बेहतरीन अवसर आएंगे। आज आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है जो आपके कारोबार एवं अन्य तथ्यों को लेकर भी काफी शानदार रहने वाली है। इस यात्रा के पश्चात आपके कुछ श्रेष्ठ व उच्च व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

आज विदेश से जुड़े मसलों को लेकर आप का दिन अच्छा रहने वाला है। ऐसे विषय वस्तु की ओर से आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आप का मन खुशी से गदगद हो उठेगा।

आज ससुराल पक्ष के जन में से किसी से मनमुटाव होने के आसार हैं। ऐसी स्थिति में आपको जीवनसाथी की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी। आज आपके फंसे अटके हुए धन आपको वापिस प्राप्त हो सकते हैं, इसमें आपके मित्र आपके लिए सहयोगी साबित होंगे। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर व मजबूत बनाने हेतु प्रयासरत नज़र आएंगे जिसमे आप काफी हद तक सफल भी होंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आज आप अपने आपको बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

आज आप अपनी महत्वाकांक्षाओं पर अधिक ध्यान देंगे। हालाँकि कोशिश करें कि आज अपने ऊपर मानसिक तनाव हावी न होने दें। अपने आपको अधिक से अधिक सकारात्मक व शांत रखने का प्रयास करें। आज अपने व्यवहार में भी सकारात्मकता बनाए रखें, अपनी वाणी पर संयम रखें। सभी से मित्रवत व्यवहार रखें।

नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन मंगलकारी रहेगा, आज आपकी खूब उन्नति होगी। हालांकि आपके कार्यभार व जिम्मेदारियों में भी बढ़ोतरी हो सकती हैं जिससे आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। परन्तु आप अपनी बौद्धिकता व सूझबूझ से अपने कार्यों की पूर्ति हेतु कोई सरल मार्ग निकाल सकते हैं।

संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आज का दिन समस्याओं से भरा हो सकता है, आपको कानूनी सहयोग की भी आवश्यकता पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपके उच्च शिक्षा से जुड़े मार्ग प्रशस्त होंगे।