विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

3 मई 2021 राशिफल, आज कुछ लोगों की संवरेगी किस्मत और कुछ को करना पड़ेगा समस्याओं का सामना

Horoscope Today Dainik Rashifal 3 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि वाले आज अपने दैनिक क्रियाकलाप के तथ्यों पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर अधिक ध्यान देंगे । घर परिवार की जरूरतों पर भी आप पूरा-पूरा ध्यान देंगे और अपना धन भी ऐसे विषय वस्तु पर खर्च करेंगे।

निजी जीवन हेतु आज आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप अपनी परेशानी को अपने घर परिवार के जनों या फिर किसी खास व्यक्ति, संभवत अपने भाई के साथ साझा करेंगे जिससे आपको उनकी ओर से कोई खास सुझाव प्राप्त हो सकता है। यह आपके निजी जीवन व आपकी परेशानियों की स्थिति को बेहतर करने वाला साबित होगा, साथ ही यह आपके लिए लाभकारी भी साबित होगा।

नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी ने पार्ट टाइम रोजगार की शुरुआत के बारे में भी विचार कर रहे हैं, तो इसमें आज संभवतः कामयाबी मिल जाये। वहीं कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर आज आपके किसी महत्वपूर्ण डील के फाइनल हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आज शाम आप किसी सामाजिक सांस्कृतिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज मन घर परिवार से जुड़े विषय वस्तु को लेकर थोड़ा अधिक चिंतित रहेगा। संतान के बारे में काफी अधिक सोच-विचार में लगे रहेंगे। आप उनके करियर अथवा कार्यक्षेत्र को लेकर परेशान नजर आएंगे, उनके भविष्य की चिंता आपको काफी अधिक सताएगी।

कारोबार से जुड़े मामलों को लेकर आज का दिन काफी फायदेमंद रहने वाला है, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने के योग नजर आ रहे हैं। आज आपकी आमदनी में भी काफी बढ़ोतरी होगी।

आज आप भविष्य जुड़े विषय वस्तु के बारे में सोच विचार कर काफी अधिक परेशान हो जाएंगे। आप ऐसे तथ्यों को लेकर कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में भी विचार कर सकते हैं। आप अपना धन भी ऐसे विषय वस्तु पर खर्च कर सकते हैं।

ससुराल पक्ष की ओर से आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा, आज आपके आपसी मतभेद समाप्त हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको माता जी की ओर से कोई खास बेहतरीन उपहार प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज मनोनुकूल फल की प्राप्ति होगी जिससे आपका दिन काफी शानदार रहेगा। आज आप जिस भी कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे, उन सभी कार्यों के सम्प्पन होने की उम्मीद नजर आ रही है। दिन आपका सफलता प्रदान बना रहेगा।

नौकरी पेशा जातकों के लिए भी दिन बेहद शानदार रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपके उच्च अधिकारी भी आपसे खुश नजर आएंगे, वे आपकी पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि के संबंध में विचार कर सकते हैं। आज आपके चहुँ ओर का परिवेश अपार खुशहाल व सुखद बना रहेगा जिससे आपका मन भी काफी अधिक प्रफुल्लित रहेगा।

आज आपको मनोनुकूल कार्य करने की स्वतंत्रता प्राप्त होगी। यदि आप अचल संपत्ति की खरीदारी के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो ऐसे विषय वस्तु से जुड़े तथ्यों को लेकर सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाए। हर पहलू की जांच परख कर लें, तत्पश्चात ही कोई निर्णय लें अन्यथा आपको नुकसानदायक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसमें आपको धोखा भी मिल सकता है, अतः सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि

नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके प्रत्यक्ष आज विभिन्न प्रकार की विषम परिस्थतियाँ आएंगे। इनसे सामना करने हेतु आपको डटे रहने की आवश्यकता है।

आज आपके शत्रु काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे, अतः उनसे बचने हेतु आप अपने आपको सावधान व चौकन्ना रखे। अपने आसपास की सभी गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें और समझदारी व सूझबूझ से अपने कदम आगे बढ़ाएं।

आज आपको किसी प्रकार की यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए काफी लाभप्रद सिद्ध होगी। किंतु इस यात्रा के दौरान आपके काफी धन भी खर्च होंगे। हालांकि संभावना है कि आपकी सेहत पर भी इसका प्रभाव पड़ जाए। अतः कोशिश करें कि यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य का अधिक से अधिक ख्याल रखें। वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए लापरवाही बिल्कुल भी ना बरतें। छोटी समस्याएं होने पर भी तुरंत चिकित्सा परामर्श लें और उपचार करवाएं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...