विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

3 जून 2021 राशिफल, कुछ राशियों के जातकों को धन सम्बंधित मुद्दों को लेकर रहना होगा सतर्क

Horoscope Today Dainik Rashifal 3 June 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

आज आपके व्यवहार और विचार में सकारात्मकता बनी रहेगी। आपके व्यवहार में मिठास भी बरक़रार रहेगी जिस वजह से आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं जो आपके कारोबार की उन्नति हेतु काफी सहायक साबित होंगे और कारोबार को उन्नति की ओर अग्रसर करेंगे।

आज आप कुछ नये प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। आज पारिवारिक परिवेश भी बढ़िया बना रहेगा, आपको पारिवारिक जनों की ओर से सहयोग एवं स्नेह का भाव देखने को मिलेगा।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं जातकों को जीवनसाथी एवं अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत करने भी सुनहरा मौका मिल सकता है जिससे घर में चंहु ओर प्रसन्नता का भाव बना रहेगा।

आज यदि आप अचल संपत्ति की खरीदारी के संबंध में मन बना रहे हैं, तो ऐसे कार्यों को लेकर दिन अनुकूल एवं बढ़िया बना रहेगा। आज कुछ अविवाहित शादी योग्य जातकों के समक्ष शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं जिससे पारिवारिक जन काफी खुश रहेंगे।

मकर राशि

आर्थिक मसलों को लेकर दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा जिस वजह से आपका मन परेशान रहेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपने भविष्य के बारे में भी चिंतन करने लग जाएंगे जो आपके मन को व्याकुल कर देगा। आप अपने मानसिक तनाव एवं परेशानियों के समाधान हेतु कोई मार्ग ढूंढ सकते हैं और इस दिशा में आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित हो जाएंगे। आप धर्म, अध्यात्म आदि जैसे कार्यों में अपना समय व्यतीत करेंगे जो आपके मन को शांति प्रदान करेगा।

कारोबार की दृष्टि से दिन बेहतर नहीं रहेगा। आज आपको कई प्रकार की उलझनों से जूझना पड़ सकता है। आपको अपने कार्यों को पूर्ण करने में भी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

आज पिताजी की ओर से आपको विशेष प्रेम भाव देखने को मिलेगा। आपको उनकी ओर से कुछ लाभ लाभ भी प्राप्त हो सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा, आपके जीवनसाथी आज आपको खूब प्रोत्साहित करेंगे और आपके मन से निराशावादी वाले विचारों को समाप्त करने का प्रयास करेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज अचानक किसी बड़ी समस्या अथवा आपदा का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको काफी संभलकर एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा किसी प्रकार की दुर्घटना भी घटित हो सकती है।

यदि आज आप यात्राओं पर जाने के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो तत्काल के लिए इसे त्याग दें। यात्राओं को लेकर दिन बिलकुल भी सही नहीं है। वहीं घरेलू दिनचर्या से जुड़े मसलों को लेकर आपका दिन सामान्य बना रहेगा।

आज आपके घर में अतिथियों का आवागमन हो सकता है जिससे घर का वातावरण थोड़ा अधिक व्यस्त हो जाएगा। सभी लोग अतिथियों की आवभगत और उनसे हँसी-ठिठोली में लीन नजर आएंगे। इन सबमें आपका थोड़ा धन भी व्यय होगा।।

आज आपको अपने संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है अन्यथा वे बुरी संगत या बुरी लत का शिकार हो सकते हैं। अतः उनकी हरकतों पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें।

मीन राशि

दिन काफी लाभकारी एवं शानदार बना रहेगा। हालाँकि आज आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपके कार्य सार्थक हो पाएंगे। आज आपको मनोवांछित लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा, पर बावजूद इसके आर्थिक मसलों को लेकर दिन बढ़िया बना रहेगा। आप स्वयं को ऐसे मसलों में अंतःकरण से संतुष्ट महसूस करेंगे।

महिला जातकों के लिए विशेष तौर पर बढ़िया बना रहेगा, आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। आज कारोबार की उन्नति हेतु आप कुछ खास योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विचार कर सकते हैं, साथ ही आप कारोबार के विस्तार हेतु क्रियाशील रहेंगे।

आज के दिन यदि आप निवेश करने के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो इसके लिए दिन ठीक रहेगा। आज सामाजिक क्षेत्र में सभी जन आपकी प्रशंसा करेंगे जिससे आपकी सामाजिक प्रसिद्धि में वृद्धि होगी।

आज पारिवारिक सदस्य भी आपको महत्व देंगे, आप भी सभी की भावनाओं की कद्र करेंगे और उनके सहयोग हेतु तत्पर नजर आएंगे। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको विशेष सम्मान भाव प्राप्त हो सकता है।