विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

3 जून 2021 राशिफल, कुछ राशियों के जातकों को धन सम्बंधित मुद्दों को लेकर रहना होगा सतर्क

Horoscope Today Dainik Rashifal 3 June 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

आर्थिक मसलों को लेकर दिन बेहतर रहेगा, आप स्वयं को आर्थिक तौर पर सशक्त महसूस करेंगे। आज आप धार्मिक क्रियाकलापों को लेकर सक्रिय रहेंगे, आपको ऐसे कार्य में समय देना अच्छा लगेगा।

घर परिवार का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा, वातावरण तनावपूर्ण बना रहेगा। किसी ना किसी बात को लेकर विवाद चलता रहेगा जिससे आपका मन विचलित रहेगा। आप इससे दूर होने तथा अपनी मानसिक शांति के लिए धार्मिक व आध्यात्मिकता की ओर अधिक अग्रसारित नजर आएंगे।

अगर आज आप अचल संपत्ति की खरीदारी के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो ऐसे मसलों को लेकर दिन शुभकारी रहेगा। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी शानदार एवं सुखद रहने वाला है, आपके रिश्ते में खुशहाली व प्रेम भरा रहेगा।

आज आप खूब मेहनत करते हुए नजर आएंगे और आप काफी मेहनत का बेहतर फल भी प्राप्त होगा। दोपहर ढलते-ढलते आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है, हालाँकि आपको खर्च करने में थोड़ा समझदारी दर्शाने की आवश्यकता है ताकि आगे चलकर आपके लिए कोई दिक्कत ना उत्पन्न हो।

ये भी देखें: पुखराज रत्न के लाभ और इसकी धारण विधि

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन हर दृष्टिकोण से अनुकूल बना रहेगा। जिस भी कार्य हेतु आज प्रयास करेंगे, उस कार्यों के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं।

कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर आज आपको यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। हालाँकि यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए दिन वैसे तो बढ़िया रहेगा, किंतु आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी आप अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे। यदि परीक्षा आपके नजदीक है, आप परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं तो आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

आप अपने अंदर के आलस्य भाव का परित्याग करें, तभी आप बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे अन्यथा आज आपको इसकी वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में नुकसान भी हो सकता है। आपका आलस्य कार्यों की पूर्णता में बाधा बन सकता है।

आज आपके एवं आपकी माताजी के मध्य किसी बात को लेकर थोड़ी कहासुनी हो सकती है जिससे मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होने के आसार हैं। किंतु चिंता ना करें, शाम ढलते-ढलते सब फिर से बेहतर हो जाएगा।

तुला राशि

आर्थिक मामलों में दिन शानदार बना रहेगा। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आज आपके ऊपर कार्यों की जिम्मेदारी थोड़ी अधिक बढ़ जाएगी जिस वजह से आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। किंतु आप भागदौड़ करके परिणाम की प्राप्ति करने के बाद अपने आपको काफी खुश महसूस करेंगे और आपके मन में अंतःकरण से प्रसन्नता का भाव रहेगा।

कानूनी मुद्दों को लेकर भी दिन बढ़िया ही बना रहेगा। आज आपके जो भी पुराने अधूरे कार्य है, उन कार्यों के पूर्ण हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होती चली जाएगी।

संतान के विवाह से जुड़े मसले में जो भी बाधाएं आ रही थी, उन बाधाओं का आज समापन हो सकता है और आपके घर में किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम के आयोजित होने की चर्चा हो सकती है। संभवत सभी पारिवारिक जन मिल बैठकर इस विषय पर योजनाएं बनाएंगे।

कारोबार में व्यस्तता पूर्ण वातावरण की वजह से घर के लिए बहुत अधिक समय तो नहीं निकाल पाएंगे, किंतु बावजूद इन सभी के आप अपने घर परिवार के जनों को संतुष्ट करने में सफल होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग आज जिस भी कार्य हेतु कोशिश करेंगे उसमे आपको कामयाबी की प्राप्ति होगी। आज आपको थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, लेकिन आपको लाभ भी प्राप्त हो ही जाएगा।

कुछ बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन एक नई खुशखबरी लेकर आ सकता है। आपके रोजगार से जुड़े जो भी प्रयास होंगे, वे आज सफल हो सकते हैं। आज आप भविष्य जुड़े मसलों को लेकर अधिक सक्रिय नजर आएंगे और इस दिशा में कुछ योजनाओं का क्रियान्वयन अथवा प्रयास कर सकते हैं जो आपके सफल हो जाएंगे।

आज आप स्वयं को आर्थिक तौर पर बेहतर महसूस करेंगे। हालांकि आपके खर्च भी बने रहेंगे। आप पारिवारिक आवश्यकता एवं घर परिवार के लोगों की जरूरत को पूरा करने हेतु अपनी ओर से कुछ खर्च भी करेंगे।

आज आप सामाजिक कार्यों को लेकर गतिशील नजर आएंगे जिस वजह से आपको आपके कुछ मित्रों व सामाजिक जनों की ओर से कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदान की जा सकती है। आप इन जिम्मेदारियों को पूर्ण करने हेतु अपनी ओर से पूर्णतः तत्पर एवं सक्रिय नजर आएंगे। आज आपके भाई-बहनों में से किसी के विवाह के प्रस्ताव स्वीकृत हो सकते हैं जिससे उनके विवाह की तिथि निर्धारित सकती हो।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...