विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

28 मार्च 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों को अपने परिश्रम का मिलेगा भरपूर लाभ

Horoscope Today Dainik Rashifal 28 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 28 मार्च 2021, दिन रविवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 28 मार्च 2021।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक गुजरने वाला है। आज आपका मन काफी खुश रहेगा। आज आप किसी प्रकार के उत्सव अथवा समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

आपका दिन काफी शानदार गुजरने वाला है। आज आपकी ख्याति में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, किंतु आज आपके जीवनसाथी के सेहत की स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है। अतः आप अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। कोशिश करें कि आज के दिन बाहरी खानपान ना ही लें तो बेहतर रहेगा। खानपान में थोड़ी परहेजी बरते।

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप स्वयं को उन्नति की ओर अग्रसर महसूस करेंगे जो आपके लिए लाभप्रद साबित होने वाला है। कारोबार व कार्यक्षेत्र से जुड़े विषयों को लेकर भी आपका दिन बेहतर रहेगा। आज किसी महत्वपूर्ण डील के भी संपन्न होने के आसार नजर आ रहे हैं।

ये भी देखें: कल है होली का पावन त्यौहार, देखिये आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त एवं पूजन विधि

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कारोबारी स्तर पर दिन काफी शानदार एवं लाभकारी बना रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र अथवा कारोबार से जुड़े विषय वस्तु को लेकर स्वयं के समय को अपने कार्यक्षेत्र हेतु अनुकूल करेंगे। आपका अपने कार्य में मन लगेगा। आज आपको आपके मित्र का भी इसमें सहयोग प्राप्त हो सकता है।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। वहीं कुछ अविवाहित विवाह योग्य जातकों के समक्ष आज विवाह हेतु प्रस्ताव आ सकते हैं।

कानूनी मसलों को लेकर आपका आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। वहीं घर परिवार के जनों के साथ आज आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यात्राओं को लेकर भी आपका दिन ठीक रहने वाला है। आज आप पारिवारिक तौर पर काफी सक्रिय नजर आएंगे। आप पारिवारिक व्यवस्था, क्रियाकलाप आदि में अग्रणी भूमिका अदा करेंगे। पारिवारिक जनों के साथ अपने संबंध बेहतर बनाए रखने के लिए आप तत्पर दिखेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज कुछ नया व बेहतर परिलक्षित होने वाला है। आज आप कुछ रचनात्मक कार्य करेंगे जो आपके मन को संतुष्टि देगा। आपका मन भी इससे खुश रहेगा।

आप अपने कार्यक्षेत्र के प्रति काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आज आपको आपकी मेहनत का लाभ भी प्राप्त होगा। आपके लिए दिन सफलता तथा उन्नति प्रदान करने वाला है। कारोबारी तौर पर भी आप आज क्रियाशील भूमिका निभाएंगे। आप अपने कारोबार की उन्नति व प्रोन्नति हेतु कुछ नए नए कदम भी उठा सकते हैं। संभवत आज अपने कारोबार से जुड़े तथ्यों को लेकर यात्रा पर भी जाए ,आज के दिन की गई यात्रा आपके लिए लाभकारी रहने वाली है।

आज शाम आप के ऊपर कुछ कार्यों को लेकर विशेष जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, वहीं कार्यों की जिम्मेदारी आपको सभी पारिवारिक जनों का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का दिन उन्नति प्रदान कर सफलतापूर्वक रहने वाला है। कोशिश करें कि आज के दिन आप स्वयं को विवादित मसलों से थोड़ा दूर रखें। आस-पड़ोस के जनों से आपके थोड़े उलझन हो सकती हैं।

ये भी देखें: शनि ग्रह दोष शांति हेतु वैदिक विधि द्वारा पूजन करवाएं

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम प्रदर्शित करने वाला है। आज आप अपने कार्य के प्रति काफी गंभीर नजर आएंगे। आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगे और अपनी ओर से किसी भी प्रकार से कोई कमी नहीं छोड़ेंगे जिससे आपको आपकी मेहनत का पूरा फल भी प्राप्त होगा।

आज आप वैचारिक तौर पर काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आज आप कई प्रकार के नए-नए विषयों के संबंध में विचार करेंगे और योजनाएं भी बनाएंगे। आज आपके दिन के आपके मन मुताबिक बने रहने के आसार हैं। कारोबारियों को आज अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

आज रात आप किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान की ओर से आपको कोई सुखद व शुभकारी सन्देश प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन आत्मिक तौर पर संतुष्ट व प्रफुल्लित होगा। आज आपको ससुराल पक्ष की ओर से भी आर्थिक लाभ हो सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...