विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

27 अप्रैल 2021 राशिफल, हनुमान जयंती का शुभ पर्व इन राशियों के दूर करेगा सभी संकट

Horoscope Today Dainik Rashifal 27 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज खुद को आध्यात्मिक तौर पर उन्नत करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आज आपका आध्यात्मिकता व धार्मिक क्रियाकलापों में काफी समय व्यतीत होगा। ऐसे विषय वस्तु में समय देना आपके मन को शांति व सुख प्रदान करेगा।

आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए पहले की अपेक्षा अधिक अनुकूल नजर आने वाला है, आज आप स्वयं को आर्थिक तौर पर प्रबल महसूस करेंगे। कारोबारियों के लिए दिन काफी सुखद व लाभकारी हो सकता है।

पारिवारिक परिवेश भी आज सुखद व शांतिपूर्ण रहेगा। आज पारिवारिक तथ्यों को लेकर आपको अपनी वाणी पर अधिक से अधिक संयम बरतने की आवश्यकता है। अन्य विषय वस्तु को लेकर भी आप अपनी वाणी पर थोड़ा लगाम रखें अन्यथा आपके कार्य बनते-बनते बिगड़ जाएंगे। आज आपको अपनी संतान के भविष्य से जुड़े मसलों को लेकर कोई बढ़िया सन्देश प्राप्त हो सकता है।

आज प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन काफी शानदार गुजरने है, आपके और आपके प्रियजन के मध्य प्रेम बरकरार रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। कारोबार की दृष्टि से आपका दिन काफी अनुकूल बना रहेगा। यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत के बारे में विचार कर रहे हैं, तो इसके लिए आपका दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, किंतु संभावना है कि आपके आत्मविश्वास व सूझबूझ के बलबूते पर इन सभी चुनौतियों का कोई ना कोई बढ़िया मार्ग भी निकल आएगा जिससे आपके कार्य की पूर्ति हेतु अनुकूल मार्ग प्राप्त हो जाएगा।

कार्यक्षेत्र से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आप स्वयं को नकारात्मक ना होने दें। अपने कार्यक्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखें और अपने मन को भी सकारात्मक बनाए रखें। आज आपके सहकर्मी या आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े कुछ लोग आपकी गलतियों में अपना फायदा उठाने का प्रयास करेंगे, वे आपको नीचा दिखाने का प्रयास भी कर सकते हैं।

आज आपके ऊपर कुछ नई-नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती है। ऐसे में आपको घबराने व हताश होने की आवश्यकता नहीं है। अपनी मेहनत में बढ़ोतरी करें और लगन से होकर अपने कार्यों को शीघ्र से शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास करें।

कुंभ राशि

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा, आज आप खूब उन्नति करेंगे। वहीं कारोबार से जुड़े तथ्यों को लेकर आपके लिए दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज शाम आप अपने आपको अधिक से अधिक सकारात्मक परिवेश में रखने का प्रयास करेंगे। आप पूजा-पाठ व आध्यात्मिकता में अपना समय व्यतीत करेंगे।

आज आप अपनी पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु भी सक्रिय नजर आएंगे। आपके कुछ महत्वपूर्ण व पुराने अटके भी आज क्रियाशील होंगे जिसमे आप विजय की प्राप्ति कर सकते हैं।

आज आपको आपके अटके हुए धन वापिस प्राप्त हो सकते हैं। आप अपनी ओर से अपने ज्ञान को बढ़ाने हेतु काफी तत्परता एवं हर विधि-विधान से प्रयासरत नजर आएंगे जिसमें आपको सफलता की भी प्राप्ति होगी।

वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन प्रेम से पूर्ण रहेगा, आज आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य के रिश्ते में प्रगाढ़ता व खुशहाली बढ़ेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज अपने भाई बहनों की ओर से विशेष सहयोग व स्नेह भाव देखने को मिलेगा। आज आपको उनके साथ कुछ बेहतरीन समय व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। आपको उनकी ओर से कोई सुखद व शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा।

कारोबार व कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आपके लिए समय अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। वहीं अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आज आप अपने पुराने अटके हुए कार्यों को संपन्न करने हेतु क्रियाशील बने रहेंगे। संभावना है कि ऐसे विषय वस्तु में आपको आज सफलता व लाभ की प्राप्ति भी हो जाए। कारोबारी तौर पर आज आपको कोई शुभकारी समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

आज भविष्य से जुड़े मामलों को लेकर आपके द्वारा उठाए गए सभी कदम के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं घर परिवार का वातावरण भी बढ़िया रहेगा। आज आपके घर परिवार के छोटे बच्चे व आपकी संतान आपसे कुछ खास विषय वस्तु को लेकर फरमाइश कर सकती हैं जिससे आप पूर्ण करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। वहीं आज आपकी कमाई में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है।