विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

26 मार्च 2021 राशिफल, इन 4 राशियों के लिए दिन रहेगा बेहद लाभकारी

Horoscope Today Dainik Rashifal 26 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा रहने वाला है। कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर आज आपके सभी कार्य सिद्ध होते-होते असफल हो जाएंगे जिससे आपका मन बेचैन हो जाएगा। आपके कई कार्य आज नहीं बन पाने की वजह से आपका मन काफी अधिक परेशान और चिंतित रहेगा।

वहीं संभावना है कि आज आर्थिक स्तिथि को लेकर आपका दिन अच्छा बना रहेगें, आज आपके कुछ फंसे हुए धन भी आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। पिताजी की सेहत की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी जो आपके गृहस्थ परिवेश को थोड़ा अनुकूल बनाएगा और आपके मन को भी शांति एवं संतुष्टि प्रदान करेगा।

आज आप संतान के भविष्य व कार्य को लेकर काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आपको अपने मित्रों की ओर से प्राप्त सलाह का पूरा-पूरा लाभ प्राप्त होगा।

मकर राशि

आज आप सामाजिक क्रियाकलापों में काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे, आप ऐसे कार्य में बढ़-चढ़कर अग्रणी भूमिका अदा करेंगें जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। सभी जनों के प्रति सम्मानजनक व स्नेह भरी दृष्टि रखेंगे।

आज आप धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्रियाकलापों को लेकर भी काफी सकारात्मक बने रहेंगे, आप पूजा-पाठ में अपना समय भी लगा सकते हैं।

अचल संपत्ति की खरीदारी व विक्रय को लेकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको घर परिवार के जनों की ओर से कोई सुखद व शुभकारी समाचार प्राप्त होगा जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आज आपको ननिहाल पक्ष की ओर से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है।

वहीं जो विद्यार्थी परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी हेतु प्रयासरत हैं, उनके लिए आज का दिन महत्वकारी रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला है। वहीं कारोबारी तौर पर आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त होंगी।

आज आप अपने पुत्र अथवा पुत्री की शादी को लेकर काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे, संभवतः आप अपनी संतान के जीवन को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले लें जो उनके ऊपर भी अपना प्रभाव दर्शायेगा।

आज आपका मन आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर नजर आएगा, आप पूजा-पाठ जैसे कार्यक्रम में अपना अधिक से अधिक समय बिताना पसंद करेंगे और आप अपने ऐसे कार्यों को लेकर दान पुण्य करने में भी नहीं झुकेंगे।

आज आपको थोड़ी अधिक सावधानी और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, आपको कहीं चोट लगने के आसार है। संभवतः आपके सेहत की स्थिति भी बहुत बेहतर नहीं रहेगी, अतः अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।

मीन राशि

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत अधिक बेहतर नहीं है, आपको काफी सावधानी और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाएं और अपने आसपास की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखे।

आज आपके शत्रु काफी सक्रिय रहेंगे, वे आपके आस-पास रहकर आपके विरोधी में गतिविधियां करेंगे। वे आपके लिए अनेकानेक प्रकार के षड्यंत्र का जाल बुन सकते हैं।

आज आप अपने माता-पिता के प्रति काफी सेवाभावी बन रहेंगे, उनकी ओर से आपको स्नेह और आशीष प्राप्त होगा। आज आपको अपने गुरुजनों की ओर से भी स्नेह प्राप्त होगा। आज आपके समक्ष और भी कई बेहतरीन अवसर भी आएंगे।

आज शाम आपको अपने घर परिवार के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय गुजारने करने का अच्छा मौका प्राप्त होगा। घर परिवार का वातावरण खुशहाल नजर आएगा। आज आप के विदेश से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के सरलता से बन जाने के आसार नजर आ रहे हैं।