विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

23 मई 2021 राशिफल, कार्यक्षेत्र की दृष्टि से इन 4 राशियों के लिए दिन रहेगा विशेष

Horoscope Today Dainik Rashifal 23 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को कारोबरी तौर पर आज सोच-समझकर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आज कोई भी निर्णय बौद्धिकता से लें और समझदारी दर्शाए अन्यथा आपके लिए यह आगे चलकर नुकसान प्रदान करने वाला भी साबित हो सकता है। आप जो भी फैसला लेने जा रहे हैं, उसके दीर्घकालिक परिणाम एवं तत्काल परिणाम दोनों के संबंध में विचार करते हुए विश्लेषण अवश्य ही कर ले।

आज आप अपने निजी जीवन की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय रहेंगे, अगर आप धैर्य व समझदारी से कोई समाधान निकालेंगे, तो आप इसमें सफल भी हो पाएंगे।

आज आपकी किसी से अनबन होने के आसार नजर आ रहे हैं। कोशिश करें कि विवादित तथ्यों से अपने आपको बचाएं और विवादित तथ्यों में ना ही बोले तो बेहतर हैं अन्यथा रिश्तो में दरार पड़ सकती है और संबंध प्रभावित हो जाएंगे।

आज आप अपने घर परिवार की आवश्यकता ऊपर अपना काफी धन खर्च करेंगे। आज आर्थिक मसलों के लेनदेन में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा। आज आपके घर परिवार के कोई जन आपसे थोड़े नाराज नजर आएंगे जिसकी वजह से आपके मान-सम्मान पर भी प्रश्न खड़ा हो सकता है। आज आपके मन में भी किसी बात को लेकर निराशा का भाव बना रहेगा।

आर्थिक मसलों को लेकर आज आपको समझदारी से कार्य लेने की जरुरत है, अपने खर्च पर नियंत्रण रखें और फिजूलखर्ची से बचें, तभी आप बेहतरीन लाभ की प्राप्ति कर पाएंगे, और अपनी आर्थिक स्थिति को लंबे समय तक बेहतर बनाए रख पाएंगे।

आज शाम आप अपने घर परिवार की आवश्यकता की पूर्ति हेतु सक्रिय नजर आएंगे। आप पारिवारिक जनों की जरूरतों एवं फरमाइश को पूरा करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी पूर्ण हो जाएंगे जिससे आपके मन में काफी अधिक प्रसन्नता व खुशहाली का भाव बना रहेगा। आज आप इन क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर अपनी ओर से अग्रणी भूमिका अदा करेंगे।

संतान से जुड़े मसलों को लेकर आज आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, आपकी संतान को किसी प्रकार कर शारीरिक कष्ट उत्पन्न हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा अधिक भागदौड़ से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र आज आपको खूब परिश्रम करना पड़ेगा, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। आज अपने ऊपर आलस्य भाव हावी ना होने दें अन्यथा आपका आलस्य आपके लिए मुसीबत बन जाएगा। आपके बने बनाए कार्य भी इस वजह से बिगड़ जाएंगे। अतः अपने आपको सक्रिय रखें और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ अपनी ओर से पूर्ण योगदान भी प्रदान करें।

कारोबारी तौर पर आज आपको कुछ महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दिशा में आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी और जान-पहचान भी लोगों से अधिक होगी। आज आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े जो भी अधूरे कार्य होंगे, वे कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

आज आपको अपने घर परिवार के जनों के साथ आसपास के किसी क्षेत्र के मंदिर अथवा माता की चौकी, या फिर किसी आरती में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता व शांति का भाव रहेगा। आपके पारिवारिक भी ऐसे क्रियाकलापों में सम्मिलित होकर अपने आपको सुख-शांति से भरा हुआ महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने व्यवहार में सकारात्मकता बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने व्यवहार में शालीनता बनाए रखें, अत्यधिक अड़ियलपन का स्वभाव बनाए रखना या हर बात पर जिद करना अथवा अपनी ही बातों पर अड़े रहना ठीक नहीं है। दूसरों की भावनाओं को भी समझने एवं उसे महत्व देने का प्रयास करें, इससे आपकी छवि भी सकारात्मक बनी रहेगी।

आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा आप खुद के लिए कोई नयी विपदा उत्पन्न कर लेंगे, साथ ही इससे आपके रिश्ते भी प्रभावित हो सकते हैं।

कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आप अपने क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति करेंगे। विदेश से जुड़े मसलों को लेकर भी आज आपको बेहतरीन लाभ अथवा परिणाम की प्राप्ति हो सकती हैं। विदेश से जुड़े बाहरी कार्य को लेकर आज आप अधिक सक्रिय नजर आएंगे और इस दिशा में अपनी ओर से प्रयासरत रहेंगे।

आज आप अपने मित्रों के साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे और बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आप ऐसे तथ्यों पर अपनी ओर से धन भी लगा सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...