विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

21 मई 2021 राशिफल, इन जातकों के जीवन में आज खुशहाली का वातावरण बना रहेगा

Horoscope Today Dainik Rashifal 21 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ी समस्याओं व उलझनों से भरा रहने वाला है। आज आप संतान को लेकर थोड़ी अधिक विचलित नजर आएंगे। संतान के भविष्य से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपके मन में परेशानियों का भाव रहेगा।

आज आप कोशिश करें कि अपने आपको अत्यधिक भावनाओं में ना बहने का प्रयास करें, अधिक भावनाओं में बहकर हर किसी के समक्ष हाव भाव से ओतप्रोत होकर अपनी बातें रखना ठीक नहीं है। यह आपको कमजोर साबित कर सकता है। आप अपने मन की बातें गिने-चुने स्वजनों के सामने ही रखें तो बेहतर है। हर किसी के सामने अपना दुखड़ा रखना आपकी ही छवि को नकारात्मक करेगा और आपको इससे आगे चलकर समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

कार्यस्थल से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन प्रगति प्रदान करने वाला रहेगा। आज आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज ससुराल पक्ष की ओर से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा, साथ ही आपके ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर होंगे। यदि आज आप किसी नई कार्य की शुरुआत के बारे में विचार कर रहे हैं, ऐसे मामलों को लेकर भी आपका दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी गुजरने वाला है। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन काफी शानदार रहेगा, आज आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होगी। आज उच्च शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा दी से जुड़े मसलों को लेकर क्रियाशील है, तो आपको आज ऐसे विषय वस्तु में सफलता की प्राप्ति होगी और आपके ऐसे कार्यों के मार्ग भी प्रशस्त होंगे।

आज आपको किसी रिश्तेदार को उधार में धन देना पड़ सकता है। ऐसे स्थान पर सोच विचार कर ही धन दें अन्यथा संभवत आगे चलकर आपको नुकसानदायक स्थितियों का सामना करना पड़े। संभवतः उधार में दिए गए धन वापस नहीं प्राप्त हों, साथ ही इससे संबंध बिगड़ सकते हैं।

आज आपके घर के किसी अविवाहित विवाह योग्य जातक के विवाह हेतु प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपके घर परिवार में किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम हेतु योजनाएं बन सकती है। इन सब तथ्यों में आपका काफी धन भी खर्च होगा, अतः पूर्व से ही स्वयं को तैयार एवं सशक्त रखें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। आज आपको अपने दोस्तों की ओर से सहायता की प्राप्ति होगी जिस वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

वहीं आर्थिक मसलों को लेकर आपका दिन मिले जुले परिणाम दर्शायेगा। आज आपको एक तरफ धन लाभ की प्राप्ति होगी, तो वहीं दूसरी तरफ आपका काफी धन भी व्यय होगा जिस वजह आपको कुछ खास लाभ की प्राप्ति नहीं हो पाएगी।

आज आप धार्मिक क्रियाकलापों को लेकर अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आप पूजा-पाठ जैसे कार्यक्रम में अधिक रुचि लेंगे और ऐसी क्रियाओं में अपना समय व्यतीत करेंगे। आप ऐसे तथ्यों पर अपना काफी धन भी लगा सकते हैं।

आज आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। वहीं आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर पूर्व से ही सचेत रहने की आवश्यकता है। सेहत को लेकर जरूरी सावधानियां अवश्य ही बरते। यदि आपको छोटी-मोटी परेशानी व समस्या भी महसूस हो रही हो, तो तुरंत चिकित्सीय परामर्श ले लें और घर परिवार के जनों का भी ख्याल रखें।

आज विद्यार्थी अपने भविष्य से जुड़े मसलों को लेकर अधिक गतिशील नजर आएंगे। आप विचार मंथन की स्थिति में नजर आएंगे। आप अपने भविष्य व कार्य से जुड़े मुद्दों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण कदम भी उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का आज मन प्रसन्नचित रहेगा। आप खूब मौज-मस्ती करने के मूड में नजर आएंगे। आप इन सबके चक्कर में अपने कुछ आवश्यक कार्यो को भी टाल सकते हैं, किंतु ऐसा करना ठीक नहीं होगा। इससे आपके कार्य क्षेत्र पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है और नतीजतन आपका नुकसान हो सकता है। कोशिश करे कि आज के दिन का आनंद जरूर उठायें, किंतु इन सबके मध्य अपने आवश्यक कार्यों को बर्बाद ना करें।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने भविष्य जुड़े मामलों के संबंध में विचार करते हुए अपने कदम आगे बढ़ाएंगे। आज आपके स्वभाव में सकारात्मकता व शालीनता देखने को मिलेंगे, आप दूसरों के सहयोग एवं परोपकार के कार्य हेतु तत्पर नजर आएंगे। इसे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

प्रेम सम्बंधित मामलों में आज आपके और आपके प्रेमीजन के मध्य किसी बात को लेकर तकरार उत्पन्न हो सकती है, बेहतर है कि चतुराई और ठन्डे दिमाग से मामले को सुलझाएं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...