विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

21 मई 2021 राशिफल, इन जातकों के जीवन में आज खुशहाली का वातावरण बना रहेगा

Horoscope Today Dainik Rashifal 21 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 21 मई 2021, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 21 मई 2021।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आपके घर परिवार में खुशहाली बरकरार रहेगी और सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। आपका मन भी काफी प्रफुल्लित एवं खुश रहेगा।

कारोबार की दृष्टि से आपका आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है, आपको लाभ की प्राप्ति होगी। यदि आज आप साझेदारी में कोई कारोबार आरंभ करने के विषय में योजना तैयार कर रहे हैं, तो ऐसे मसलों को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा।

आज शाम आप अपने घर परिवार के जनों के साथ कहीं आसपास के क्षेत्र में यात्रा हेतु विचार कर सकते हैं। ऐसे तथ्यों को लेकर आप योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे और इन सभी से आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा और घर परिवार में सभी खुश नजर आएंगे। आज आपके अंदर आत्मविश्वास का भाव बना रहेगा, आप अपने आत्मविश्वास के बलबूते पर सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर अपने लिए अनुकूल परिस्थितियां निर्मित करते चले जायेंगे जिससे आपको हर मार्ग में सफलता की प्राप्ति होगी और आपका दिन बेहतर बनता चला जाएगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आज आपके रिश्ते में कुछ नयापन आएगा जिससे आपके रिश्ते में खुशहाली बढ़ेगी।

कार्य क्षेत्र में आज आपके समक्ष कुछ नई परेशानियां आ सकती हैं, इन सबसे अधिक व्याकुल होने की बजाय परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें और सूझबुझ एवं समझदारी दर्शाए। स्थितियों के जल्द ही काबू में आने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपके मन के तनाव भी समाप्त होंगे।

आज आपको भाइयों की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी जिससे आप खूब उन्नति करेंगे, साथ ही आपको लाभ की भी प्राप्ति होगी। आज आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूर्ण करने हेतु सक्रिय नजर आएंगे और संभवतः आप उसे पूर्ण करने में सफल भी हो जाए। आज किसी विषय वस्तु को लेकर आपके मन में व्यवधान बना रहेगा, आपके मन में तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। किंतु कोशिश करे कि अपने आपको ऐसे तनाव और विकार से बचाएं। आज आपके पिताजी के स्वास्थ्य की स्थिति प्रभावित हो सकती है, अतः उनका विशेष ध्यान रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की आज सामाजिक प्रसिद्धि में वृद्धि होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। आज आप अपने आपको विकसित करने हेतु पूर्णतया प्रयासरत नजर आएंगे। आप अपनी बौद्धिकता को भी बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

आज आप अध्ययन के जरिये अधिक से अधिक चीजों को सीखने, समझने एवं जानने हेतु प्रयासरत रहेंगे। इससे आपके अंदर कुछ नवीन ज्ञान एवं ऊर्जाएं समाहित होंगी जो आपके लिए काफी लाभदायक साबित होंगी।

आज आपका दिन थोड़ा अधिक व्यस्ततापूर्ण हो सकता है जिस वजह से आप अपने प्रेम जीवन को समय नहीं दे पाएंगे। इस वजह से आपके प्रियजन आज थोड़े नाराज दिख सकते हैं, साथ ही यह आपके रिश्ते में दूरियां लाने का कार्य भी कर सकता है। ऐसे स्थान पर समझदारी दर्शाए और प्रेम से मामले को सुलझाने का प्रयास करें।

आज आप अपने व्यक्तिगत जीवन के संबंध में विचारशील मुद्रा में नजर आएंगे। आप काफी गहन चिंतन मंथन में नजर आएंगे। आज आपको अचानक कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप अपनी आवश्यक वस्तुओं का अधिक से अधिक ख्याल रखें, कोई विशेष वस्तु गुम हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति प्रदायक रहेगा। आज आप खूब लाभ की प्राप्ति करेंगे। आज आपके सभी कार्य बिना किसी दिक्कत के पूर्ण होते चले जाएंगे जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा और आप काफी संतुष्ट नजर आएंगे।

नौकरी-पेशा जातकों के लिए भी दिन शानदार रहेगा, परिस्थितियां आपके प्रति अनुकूल बनी रहेंगी। यदि आज आप किसी नए कार्य के आरंभ के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो ऐसे मसलों को लेकर दिन शुभकारी रहेगा। आपका दिन सफलता प्रदायक है।

आज आप पारिवारिक संपत्ति के प्रयास में सफल भी होंगे। हालांकि आज घर परिवार में अचल संपत्ति से जुड़े विषय वस्तु को लेकर कुछ खास बातें हो सकती है जिससे घर परिवार में सभी विचारणीय मुद्रा में नजर आएंगे। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक से अधिक जागरूक रहें, सेहत के दृष्टिकोण से दिन कुछ ठीक नहीं है। आप अपने स्वास्थ्य का तो ख्याल रखें ही, साथ ही साथ अपने घर परिवार के सभी जनों के स्वास्थ्य को लेकर भी चौकन्ने रहने का प्रयास करें। छोटी-मोटी भी यदि समस्या होती है, तो तुरंत चिकित्सक से बात करें और समस्याओं का समाधान निकलने हेतु उचित परामर्श ले।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...