विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

20 अप्रैल 2021 राशिफल, इन जातकों को नौकरी-कारोबार में मिल सकती है उन्नति

Horoscope Today Dainik Rashifal 20 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र के तौर पर आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रहे हैं, तो ऐसे विषय को लेकर पूरी तरह से सोच विचार कर ले और अपने सहकर्मियों एवं अन्य जनों से भी इस पर अवश्य ही चर्चा कर लें, तभी अपनी ओर से कोई कदम उठाएं।

आज आपको आपके भाई की ओर से विशेष सुझाव मिल सकता है, या फिर उनकी ओर से आर्थिक तौर पर आपको मदद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आज आपके पिताजी के साथ संबंध बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं, वैचारिक तौर पर मतभेद जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। संभावना है कि बहसबाजी व नोकझोंक भी हो जाए। कोशिश करें कि अपने पिताजी द्वारा सुझाये गए तथ्यों को महत्व दें, आपको यह भविष्य में अवश्य ही लाभ दिलाएगें।

संतान से सम्बंधित मामलों को लेकर आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आप संतान के कार्यक्षेत्र के बेहतर हालात को देखकर काफी खुश और संतुष्ट नजर आएंगे। संतान के व्यवहार और हावभाव में भी कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएगा जो आपके मन को प्रफुल्लित करेगा।

व्यावसायिक तौर पर आज अत्यधिक सक्रिय रहेंगे, आप कुछ नये उपकरणों के द्वारा अपने कारोबार को उन्नत करने का प्रयास करेंगे।

मकर राशि

कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, आज आपकी पुराने समस्याओं व चुनौतियों का कोई ना कोई बेहतरीन मार्ग प्रशस्त हो सकता है जिससे आपके लिए स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। कार्यस्थल पर आज आपको आपके उच्च-अधिकारियों की ओर से सहयोग की प्राप्ति हो सकती हैं।

वहीं अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल एवं लाभकारी रहने वाला है। ऐसे मसलों में आज निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है जिससे आपके पुराने विवादित मसले सुलझ जाएंगे।

आपके लिए आज का दिन काफी अधिक व्यस्ततापूर्ण रहेगा, पर बावजूद इसके आप अपने गृहस्थ जीवन हेतु वक्त निकालने में कामयाब रहेंगे जिससे आपके निजी जीवन के रिश्ते काफी बेहतर होंगे। संभावना है कि ससुराल पक्ष से भी आपके संबंध पहले की अपेक्षा बेहतर हो जाए। आर्थिक लेन-देन में आज आप अपनी तरफ से परहेजी बरते। आर्थिक लेन-देन से तत्काल हेतु हालात बेहतर तो हो सकते है, बाद में पुनः बिगड़ भी सकते हैं।

अगर आज आप साझेदारी में किसी कारोबार के आरंभ के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो इसके लिए दिन मंगलकारी साबित हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

कुंभ राशि

नौकरी-पेशा के जातक आज अपने दैनिक क्रियाकलाप को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करेंगे। आपका दिन काफी व्यवस्थित व्यतीत होने वाला है, आज दिन तो अच्छा रहेगा, किंतु आज आपके ऊपर काफी सारी जिम्मेदारियां आ जाएंगी जिससे आपका दिन बहुत अधिक व्यस्ततापूर्ण हो जाएगा। आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप अपने कार्य में सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे।

आज आप अपने क्रोध पर काबू रखें, आपका क्रोध आपके लिए नुकसानदायक स्थिति उत्पन्न कर सकता है। अपनी वाणी में भी सौम्यता व सरलता बनाए रखें, तभी आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करने में सफल हो पाएंगे। आपकी वाणी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है, अतः अपनी वाणी में मधुरता कायम रखें।

आज आपको किसी भी कार्य को पूर्ण करने से पूर्व योजनाबद्ध हो जाने की आवश्यकता है, तभी आप बेहतरीन लाभ की प्राप्ति कर पाएंगे। आज संभावना है कि आपके भाई-बहनों में से किसी से थोड़े मतभेद हो जाए। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं जातकों के लिए दिन सुखद व आनंदमय रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज अपने भविष्य को लेकर काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आप अपने करियर व कार्य क्षेत्र से सम्बंधित कोई योजना तैयार कर सकते हैं।

विद्यार्थी आज अपने अध्ययन के बारे में सोच विचार कर थोड़े चिंतित व परेशान से रहेंगे। सेहत के दृष्टिकोण से आपका दिन ठीक नहीं रहेगा, अतः अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। आज आपके कुछ पुराने रोग भी उभर सकते हैं। हालांकि कुछ ऐसे जन जिनके स्वास्थ्य की स्थिति पहले से ठीक नहीं थी, उनकी सेहत में सुधार आने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज संतान के विवाद से जुड़े मसलों में जो भी चुनौतियां आ रही होंगी, उसका निवारण निकल सकता है। आज आपकी सामाजिक कीर्ति में उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं।

घर परिवार का वातावरण बहुत बेहतर नहीं रहेगा, घर परिवार में किसी न किसी विषय वस्तु को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी जिससे आपका मन भी विचलित रहेगा। आज शाम आप अपने माता-पिता के साथ किसी आसपास के मंदिर अथवा किसी प्रकार के धार्मिक स्थल की यात्रा हेतु कहीं जा सकते हैं जिससे आपका मन संतुष्ट व शांतिपूर्ण नजर आएगा।