विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

2 अप्रैल 2021 राशिफल, इन जातकों को कार्यक्षेत्र में मिलेगें लाभकारी नतीजे

Horoscope Today Dainik Rashifal 2 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतियों से भरपूर रह सकता है। आज आपको सूझबूझ से कार्य करने की आवश्यकता है अन्यथा किसी बड़ी परेशानी में पड़ सकते।

कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। इनसे निपटने हेतु आपको आपके पिताजी की ओर से विशेष सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके किसी महत्वपूर्ण डील के पूर्ण होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज शाम ढलते-ढलते आपकी कई प्रकार की समस्याओं व चुनौतियों का हल निकल आएगा जिससे आपके मन में संतुष्टि की भावना उत्पन्न होगी।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके जीवन में खुशहाली व प्रेम बरकरार रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया ही बना रहने वाला है, आपके एवं आपके प्रियजन के मध्य के सभी पुरानी गलतफहमियों के दूर होने के आसार हैं।

मकर राशि

कारोबार व कार्यक्षेत्र से जुड़े तथ्यों को लेकर आज का दिन काफी अच्छा बना रहेगा। आज आपके समक्ष कई नये बेहतरीन अवसर भी आएंगे जिसको जांचना-परखना जरुरी होगा, किंतु इनके लिए स्वयं को उलझन में डाले रखना और समय को लम्बा खींचना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में आपके समक्ष ऐसे अवसर आपके हाथों से कोई और ले जाएगा और बाद में आपको पछताना पड़ेगा।

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके मान-सम्मान में उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज चंहु ओर आपकी ख्याति बिखरी रहेगी।

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मुसीबतों से भरा हो सकता है। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अधिक सतर्कता और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कारोबार व कार्य क्षेत्र से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपका आज का दिन बढ़िया बना रहेगा। यदि आप नये रोजगार हेतु प्रयासरत हैं तो आपके प्रयास सफल होंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको आपकी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा।

कारोबारी स्तर पर आज आप सभी उलझनों व समस्याओं को सुलझाने हेतु प्रयासरत रहेंगे। आप समस्याओं के हल निकालने हेतु कई नये कदम भी उठाएंगे।

आज के दिन यदि आप एफडी या बीमा फाइनेंस के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो ऐसे विषय वस्तु को लेकर आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपको किसी कार्य की वजह से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

आज आपको ननिहाल पक्ष की ओर से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज के दिन निवेश करना आपके लिए मुनाफेदार साबित हो सकता है, ऐसे विषय वस्तु को लेकर आपका आज का दिन बढ़िया बना रहने वाला है। आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजनाओं का निर्माण कर सकते हैं, किंतु परिस्थितियों व तत्कालीन परिवेश के समक्ष आप विवश हो जाएंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम दर्शाने वाला है। आज आप अपनी चतुराई और बौद्धिकता के बलबूते पर कई प्रकार की समस्याओं का समाधान निकालने हेतु कोशिश करते रहेंगे और अंततः आप इन गुत्थियों को सुलझा पाने में सफल होंगे।

वहीं आज आप दूसरों की उन्नति व तरक्की देखकर दुखी होंगे, संभावना है कि आपके मन में द्वेष व जलन की भावना भी उत्पन्न हो जाए। किंतु कोशिश करें कि आप अपने अंदर नकारात्मक विचार उत्पन्न ना होने दें। आप अपनी मेहनत के बलबूते पर आगे बढ़ने का प्रयास करें। आज आप अपने आप पर अधिक से अधिक समय संयम बनाए रखने का प्रयास करें।

आज आपकी माता जी की सेहत की स्थिति में गिरावट आ सकता है, अतः उनका ख्याल रखें। कोशिश करें कि विवादित वातावरण से अपने आपको अधिक से अधिक दूर रखें तो बेहतर है। कुल मिलाकर आपका दिन सामान्य तौर पर ठीक-ठाक बना रह सकता है।