विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

2 अप्रैल 2021 राशिफल, इन जातकों को कार्यक्षेत्र में मिलेगें लाभकारी नतीजे

Horoscope Today Dainik Rashifal 2 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 2 अप्रैल 2021, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 2 अप्रैल 2021।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम परिलक्षित करने वाला हैं। कारोबारी तौर पर आज आपके ऊपर अनेकानेक प्रकार की जिम्मेदारियां आ जाएगी जिससे आप स्वयं को काफी अधिक परेशान महसूस करेंगे। इन जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु आप आज काफी तत्पर भी रहेंगे।

आज पारिवारिक तौर पर आपका धन काफी अधिक खर्च हो जाएगा। आप का दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा, दिनभर भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी, किंतु बावजूद इन सभी के आप अपने प्रेम जीवन हेतु समय निकाल पाने में सफल होंगे।

आज आपके जीवन साथी आपसे खुश नजर आएंगे, आपके मध्य प्रेम भाव और आपसी समझ विकसित होगी। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कारोबार अथवा कार्यक्षेत्र से जुड़े विषय वस्तु को साझा करेंगे। आपके जीवनसाथी आपकी मदद हेतु अपनी और से हाथ आगे बढ़ाएंगे। वहीं सेहत को लेकर आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने खान-पान का भी विशेष ख्याल रखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मिले-जुले परिणाम दर्शाने वाला है। आज आपका सामाजिक क्रियाकलापों के प्रति काफी रुझान बढ़ेगा। आप लोगों की सेवा हेतु तत्पर नजर आएंगे। आज आपको मान सम्मान की भी प्राप्ति होगी।

विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको आपके गुरुजनों अथवा सीनियर की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी।

यदि आप कारोबार कर रहे हैं, तो आज आप अपने कारोबार में नई नीतियों के आरंभ हेतु घर के बड़े-बुजुर्गों के विचारों का सहारा ले सकते हैं, उनका तजुर्बा आपके कारोबार हेतु लाभकारी साबित होगा।

आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आपका आज का दिन अच्छा बना रहेगा। किंतु दूसरी तरफ आपके खर्च में भी वृद्धि होगी। वहीं कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे जिन पर नियंत्रण स्थापित करने की चेष्टा करने के बावजूद भी आप नियंत्रण नहीं कर पाएंगे।

संतान से जुड़े तथ्यों को लेकर आपका दिन बेहतर रहने वाला है, आपको कोई सुखद व शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज शाम आप अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं।

मिथुन राशि

कारोबार के लिए दिनमान काफी बढ़िया रहने वाला है, आज किसी महत्वपूर्ण सौदे के संपन्न होने के आसार हैं जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने कारोबार की उन्नति हेतु और भी नई-नई योजनाओं के बारे में विचार करने लगेंगे।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते में खुशहाली और प्रेम भाव बना रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति के सुधरने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े निश्चिंत नजर आएंगे। भविष्य की चिंता आपको कम सताएगी। आज आपके घर परिवार के अविवाहित विवाह योग्य जातकों के समक्ष विवाह हेतु प्रस्ताव आ सकते हैं। आज शाम गृहस्थ वातावरण काफी खुशहाली से भरा बना रहेगा। घर परिवार में किसी प्रकार के मांगलिक समारोह के आयोजित होने के आसार हैं।

कर्क राशि

कारोबार से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आज आप योजनाबद्ध नजर आएंगे, किंतु बावजूद इसके आपके मन में अपनी कुछ योजनाओं को लेकर संशय की स्थिति बनी रहेगी जिससे आपके मन में खलबली मची रहेगी। संभवत आप अपने शत्रुओं के संबंध में विचार कर अत्यधिक परेशान हो रहे हैं। आपके शत्रु आपकी नई-नई योजना पर नकारात्मक प्रहार करने हेतु षड्यंत्र रच सकते हैं, अतः आप अपनी तरफ से काफी सतर्क रहें और अपने शत्रुओं की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखें, तभी आप अपना नुकसान होने से स्वयं को बचा पाएंगे।

नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज आपके एवं आपके मित्रों के मध्य के रिश्ते और भी अधिक तनावग्रस्त हो जाएंगे। कुछ नये तथ्य आपके रिश्ते को अधिक प्रभावित करेंगे।

आज आपको अपनी बोली पर काबू रखने की आवश्यकता है। आर्थिक व्यवस्था को लेकर आपका आज का दिन मिश्रित परिणाम दर्शाएगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...