विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

19 जून 2021 राशिफल, आज कई जातकों को अपनी वाणी पर संयम रखने की है आवश्यकता

Horoscope Today Dainik Rashifal 19 June 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए दिन कठिनाइयों से पूर्ण रहेगा। आज आपके विरोधी काफी अधिक सशक्त हैं, वे आपके समक्ष हर मोड़ पर बाधाएं लिए खड़े हैं। ऐसे में आपको काफी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है तभी आप अपने आपको किसी बड़ी हानि से बचा पाएंगे।

आज आप जिस भी कार्य हेतु प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य ही प्राप्त हो जाएगी। आज आपके कुछ पुराने लंबे अरसे से अटके हुए कार्य भी गतिशील होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आप सामाजिक क्रियाकलापों या सांस्कृतिक क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएंगे जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आर्थिक मसलों को लेकर दिन सफलता प्रदायक रहने वाला है। आज आप अपने आपको काफी हद तक निश्चिंत, खुश एवं संतुष्ट महसूस करेंगे।

आज आपकी आमदनी से जुड़े जो प्रयास होंगे, वे सभी सार्थक हो जाएंगे। आपको भविष्य की चिंता भी कम ही सताएगी।

आज कोशिश करें कि अपने आसपास के जनों से वाद-विवाद ना करें, मिलजुल कर कार्य करने का प्रयास करें।

आज आपकी माताजी की सेहत की स्थिति में गिरावट आ सकती है, अतः उनका विशेष ख्याल रखें। आज दूसरों की भावनाओं को भी आप महत्व देने का प्रयास करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क हो जाने की आवश्यकता है, सेहत के दृष्टिकोण से आज का दिन ठीक नहीं है। आपके स्वास्थ्य की स्थिति प्रभावित हो सकती है जिससे आपका मन भी तनावग्रस्त व उखड़ा-उखड़ा सा रहेगा।

आज आपको धैर्य से कार्य लेने की जरुरत है। हालाँकि पारिवारिक जीवन से जुड़े मसलों को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा, पारिवारिक तौर पर आपको अधिक स्नेह एवं प्रेम की प्राप्ति होगी।

आज आपको अचानक कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए कष्टदायक साबित सकती है। कोशिश करें कि फिलहाल यात्राओं पर जाने से बचें। अगर अत्यावश्यक है तो काफी सावधानी एवं सतर्कता बरतते हुए ही यात्राओं पर जाएं।

आज संतान के क्रियाकलाप आपके मन में प्रसन्नता का भाव जागृत कर सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वाले आज खूब उन्नति करेंगे। आपके दांपत्य जीवन में भी आज खुशहाली बनी रहेगी, आपके और आपके जीवनसाथी के मध्य के पुराने विवादित मसलों के सुलझ जाने के आसार हैं जिससे मन में प्रसन्नता व संतुष्टि का भाव बना रहेगा।

आज आप धार्मिक स्थल की यात्रा हेतु जाने का मन बना सकते हैं। आप धार्मिक क्रियाकलापों व आध्यात्मिक क्रियाकलापों में अपने आपको अधिक संलग्न रखने का प्रयास करेंगे जो आपके मन को खुशी एवं प्रशंसा प्रदान करेगा।

आज आर्थिक संकटों को देखते हुए भविष्य के बारे में विचार विमर्श कर आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है। आज आपकी किसी महत्वपूर्ण अथवा प्रिय वस्तु के खो जाने के आसार हैं, अतः खुद को संभालकर रखने की आवश्यकता है।