विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

18 मई 2021 राशिफल, 6 राशियों को आज धन सम्बंधित परेशानियों का मिल सकता है हल

Horoscope Today Dainik Rashifal 18 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 18 मई 2021, दिन मंगलवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 18 मई 2021।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतियों से भरा रहेगा। आज आपके समक्ष कई प्रकार की विपदाएं आएंगी, किंतु आप इनसे घबराएं नहीं , बल्कि इसका डटकर सामना करें। हालांकि आज आपके अंदर जोश एवं आत्मविश्वास बना रहेगा जिसके बलबूते पर आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर सफलता की प्राप्ति करने में सफल होंगे और आप अपनी ओर से ऐसे क्रियाकलाप हेतु सक्रिय एवं प्रयासरत भी नजर आएंगे।

आज अपने मन में अत्यधिक उथल-पुथल मचने से अपने आपको तनावग्रस्त ना होने दें। आज कोशिश करें कि अपना अधिकांश समय एवं ध्यान अपने कार्यक्षेत्र की ओर लगाए रखें, ताकि आप तरक्की कर पाए।

आज रात्रि के समय आप अपने घर परिवार के जनों के साथ मिल बैठकर किसी खास विषय पर वार्तालाप करेंगे जिससे पारिवारिक सभी जनों के मध्य की आपसी मतभेद समाप्त हो जाएंगे और आपकी समझ के विकसित होगी, साथ ही इससे पारिवारिक एकता में वृद्धि होगी। संतान से जुड़े मसलों को लेकर आज आपका मन थोड़ा उदास हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपके मन में संतुष्टि व सुकून का भाव बना रहेगा जिस वजह से आपका मन कम चिंतित रहेगा।

आज आप अपने भविष्य से जुड़े तथ्यों को लेकर अधिक सक्रिय नजर आएंगे, आप इस दिशा में प्रयासरत नजर आएंगे और अपने कार्यों को कामयाबी तक ले जाएंगे जिससे आपके मन में भविष्य को लेकर कम सताएगा।

आज गृहस्थ वातावरण ठीक रहेगा, पारिवारिक माहौल में खुशहाली बरकरार रहेगी। आज घर परिवार में पारिवारिक तौर पर किसी प्रकार के समारोह या फिर पूजा-पाठ जैसे कार्यक्रम के आयोजित होने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे रौनक एवं खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने घर परिवार के बच्चों के साथ मस्ती के मूड में नजर आएंगे। आपके घर परिवार के बच्चे आज काफी खुश नजर आएंगे, वे खूब मौज मस्ती करेंगे।

आज रात आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात करनी पड़ सकती है जिससे मुलाकात करना आपको बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा। यह मुलाकात आपके मन को दुख प्रदान करने के साथ परेशान भी कर सकती है। वहीं अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा।

ये भी देखें: गुजरात के पिन कोड की पूर्ण जानकारी

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मंगलकारी रहेगा। आज आपका दिन काफी लाभप्रद बना रहेगा।

कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आज आपके समक्ष कुछ नये एवं बेहतरीन अवसर आ सकते हैं जिनसे आपको लाभ भी प्राप्त होगा, साथ ही आप जीत की प्राप्ति करेंगे।

आज आपकी यात्राओं के भी योग बन रहे है, किंतु किसी भी यात्रा पर जाने के दौरान काफी सावधानी एवं सतर्कता बरतें। इस यात्रा के दौरान आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी काफी परहेज बरतें। वर्तमान समय में संक्रमण का बर्ताव यात्राओं हेतु ठीक नहीं है, यह खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अतिरिक्त आज आपकी किसी मूल्यवान वस्तु के भी खो जाने का भय लगा रहेगा।

विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आप जिस भी कार्य हेतु प्रयासरत रहेंगे, वह काफी बेहतरीन तरीके से पूर्ण होगा और आप इसमें सफलता की प्राप्ति भी करेंगे। आज आपको अपने गुरुजनों की ओर से भी सहयोग की प्राप्ति होगी।

आज रात्रि के समय आप किसी प्रकार के शुभ कार्यक्रम में अपने घर परिवार के जनों के साथ सम्मिलित हो सकते हैं जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन उन्नति से भरा रहेगा, दिन काफी लाभकारी रहेगा। आज यदि आप अचल संपत्ति के क्रय हेतु विचार कर रहे हैं तो इसमें आपको सफल नतीजे मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

आज आप अपने कारोबार की उन्नति हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आप अपने कारोबार में कुछ अमूलभुत परिवर्तन कर सकते हैं। आप कुछ नई-नई तकनीकों को अपनाएंगे और अपने कारोबार को उन्नत एवं बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। आपके यह सभी प्रयास रंग लाएंगे और इनका आपको तत्काल परिणाम दृश्यमान भी होने लगेगा जिससे आपका मन भी काफी खुश रहेगा।

आज आपको अन्य माध्यमों से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी, खासतौर पर ससुराल पक्ष के लोग आपके प्रति सम्मानजनक दृष्टि दर्शाएंगे।

नौकरी-पेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आज आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। आज सोच समझकर आप अपने कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके शत्रु काफी अधिक सक्रिय रहेंगे, अतः उनसे भी संभल कर रहें अन्यथा वे आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत उत्पन्न कर सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...