विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

18 मार्च 2021 राशिफल, इन 4 राशियों के जातकों के लिए दिन हो सकता है थोड़ा कष्टकारी

Horoscope Today Dainik Rashifal 18 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 18 मार्च 2021, दिन बृहस्पतिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 18 मार्च 2021 का दैनिक राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले फल प्रदान करने वाला है। कारोबार व कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आज आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है, किसी अन्य पर भरोसा करना महंगा पड़ सकता है। यह आपके कारोबार के लिए काफी नुकसानदायक साबित होगा तथा आपके मन को काफी आहत करेगा।

यदि आज आप अपने अटके हुए धन पुनः प्राप्त करने हेतु या वसूली आदि हेतु जा रहे हैं, तो इसके लिए आपका दिन काफी शुभकारी रहेगा। संभवतः आपको आपके अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो जाए। वहीं घर परिवार के किसी जनों को किसी खास विषय वस्तु को लेकर अत्यधिक भरोसा दिला देना ठीक नहीं है। अगर आप उनकी उम्मीदें को पुर्ण न कर पाए, तो वे आपके व्यक्तित्व को नीचा दिखा सकते हैं। यह उनके भरोसे को भी तोड़ने का कार्य करेगा।

विद्यार्थियों को आज अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होने की आवश्यकता है। आपको खूब परिश्रम करना होगा, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे।

ये भी देखें: बृहस्पति ग्रह दोष शांति के अचूक उपाय

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है, पर कारोबार को लेकर आपका दिन काफी लाभकारी रहने वाला है। आज के दिन कारोबार से संबंधित विषय वस्तु को लेकर आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, सम्भवतः आपकी सभी यात्राएं काफी लाभकारी व सफलता प्रदायक रहेगी।

यदि आप किसी नौकरी अथवा नए कार्य हेतु प्रयासरत हैं, तो आज आपके प्रयास रंग ला सकते हैं। आज आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं।

घर परिवार से मामलों को लेकर भी आपके ऊपर जिम्मेदारियों के बढ़ जाने के आसार नजर आ रहे हैं। अपनी सभी जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाने का प्रयास करें, किंतु अपनी मनमर्जी करने से बचें। घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह मशवरा कर लें, यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

आज आपको अपने घर परिवार के सभी जन खास तौर पर भाई-बहनों का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन आनंददायक रहने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में आपको अपनी ओर से बेहतरीन तरीके से हिम्मत रखते हुए प्रयास करने की आवश्यकता है। हिम्मत ना हारे, स्वयं को कमजोर ना समझे तभी आप अपने अंदर के आत्मविश्वास को कायम रख पाएंगे।

नौकरी पेशा जातकों के ऊपर आज कुछ नए दायित्व आ सकते हैं। आप अपने उत्तरदायित्व को बेहतरीन तरीके से निभाने का प्रयास करें, तभी आप अपनी छवि को कायम रख पाएंगे। आज का दिन आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है।

आज आप अपने भविष्य से जुड़े विषय वस्तु को लेकर कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने सकते हैं जो आपको भविष्य में बेहतरीन परिणाम दर्शाएगा। लंबे अरसे के बाद आज पुराने मित्रों के मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज आप अपनी संतान के भविष्य आदि को लेकर थोड़ी चिंतित रहेंगे।

ये भी देखें: आरती ॐ जय जगदीश हरे

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्ततापूर्ण रहेगा। आज आपका दिन काफी भागदौड़ से पूर्ण हो सकता है। आज आपकी सेहत की स्थिति भी थोड़ी प्रभावित हो सकती है, अतः अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। मौसमी प्रभाव आप पर अपना असर दिखा सकता है।

आज कोशिश करें कि जोश व आवेश में आकर कोई ऐसे कदम ना उठाएं जो आपको आगे चलकर आपके मन में कचोटने लगे। आज आपसे कोई ऐसी गलती हो सकती है जो आप के लिए काफी घातक साबित हो सकती है। अतः आपको काफी सतर्कता पूर्वक अपने सभी कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए।

दूसरों के प्रति आज आपके मन में श्रद्धा भावना जागृत होगी, आप दूसरों की मदद हेतु तत्पर नजर आएंगे। परोपकार की भावना आपके मन में प्रबलता के साथ आएंगी। हालांकि आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, आपका क्रोध आपके सभी किए-कराए पर पानी फेर सकता है। आज आप किसी खास मसलें को लेकर अपने पिताजी से राय करते हुए नजर आएंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...