विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

16 मई 2021 राशिफल, जानिए सभी राशियों के लिए रविवार का दिन कैसे लाया है योग

Horoscope Today Dainik Rashifal 16 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्याएं व उलझनें भी आएगी। खासतौर पर पारिवारिक विषय वस्तु को लेकर आपका दिन अधिक उलझा एवं तनाव से युक्त रहेगा, आपका मन बेचैन रहेगा। किंतु ऐसे स्थान पर धैर्य धरे और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। समझदारी से कदम आगे बढ़ाएं और प्रेम से मसलों को सुलझाने का प्रयास करें, तभी परिवारिक वातावरण बेहतर कर पाएंगे और स्थिति बेहतर हो पाएगी।

आज आपको अपने माता-पिता की ओर से कुछ खास मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन सुखमय रहेगा। आपका दिन खुशियों से भरा बीतने वाला है।

आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजनाएं निर्धारित कर सकते हैं जो आपके मन को काफी तरोताजा कर देगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत करना आपके मन को खुशहाली एवं सुकून प्रदान करेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज जिस भी विषय वस्तु के संबंध में विचार करेंगे, वे सभी क्रियान्वित होते चले जाएंगे। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज आप अपने कारोबार के विस्तार व उन्नति हेतु कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकती हैं जो आपके कारोबार हेतु बेहद लाभप्रद साबित होंगी। इनसे आपको दीर्घकालिक समय तक लाभ प्राप्त होता रहेगा।

आज आप अपने शत्रुओं से काफी संभलकर रहें, वे आपके विरुद्ध अनेकानेक प्रकार की रणनीति बना रहे हैं। उनके मन में आपके प्रति राग, द्वेष और ईर्ष्या की भावना पनप रही है, अतः उनसे संभल कर रहें।

यदि आज आप साझेदारी में कारोबार आरंभ करने के संबंध में विचार कर रहे है, तो ऐसे मसलों को लेकर आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप पारिवारिक क्रियाकलाप व विषय वस्तु को लेकर काफी अधिक उत्साहित रहेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का मन आज बेहद हर्षित रहेगा। आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में सम्मिलित होंगे, पूजा-पाठ जैसे कार्यक्रम में अपना समय व्यतीत करेंगे।

आज आपको कोई सुखद व शुभकारी समाचार प्राप्त होगा जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। वहीं कारोबार में आज आप कुछ अमूलभूत परिवर्तन कर सकते हैं जो आपके लिए सकारात्मक एवं लाभकारी साबित होगा।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके उच्च शिक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें, सेहत के मामले में लापरवाही ना बरतें अन्यथा स्थिति अधिक बिगड़ सकती है। छोटी मोटी समस्या होने पर भी तुरंत चिकित्सीय परामर्श ले।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा अधिक व्यस्ततापूर्ण रहेगा। हालाँकि आज आप वैसे तो काफी खुश नजर आएंगे, किंतु काफी हद तक आपकी मनोदशा पारिवारिक वातावरण पर आधारित रहेगी। आज घरेलु वातावरण काफी अधिक खुशहाल रहेगा जिस वजह से आपके मन में भी उत्साह और उमंग बरकरार रहेगा और आप काफी खुश नजर आएंगे।

आज आपके अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार व कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन उन्नति प्रदायक रहने वाला है। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है। आज आपके जीवनसाथी किसी तथ्य को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। आज शाम आप किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम पार्टी आदि में सम्मिलित होंगे जिससे आपका मन काफी खुश हो जाएगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...