विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

15 अप्रैल 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों का दिन रहेगा धन-धान्य से परिपूर्ण

Horoscope Today Dainik Rashifal 15 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए दिन कामयाबी से भरा रहने वाला है। आप विशेष सफलता की प्राप्ति करेंगें। आपका दिन लाभ में व्यतीत होगा।

यदि आज आपके आसपास या आपसे जुड़े कोई पुराना मसला है, तो ऐसे मसलों में दिन अच्छा रहने वाला है। ऐसे मसले में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी, जिसमे निर्णय आपके पक्ष में ही आएगा।

आज आपकी बोली भी काफी सौम्य व सरल बनी रहेगी। आपकी वाणी सभी के मन को संतुष्ट व खुश करेगी। आज आप अपने भविष्य को लेकर निर्णायक स्थिति में नजर आएंगे। आप अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

आज आपके पुराने अटके कार्यों के पूर्ण हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आप अपने कार्यों को पूर्ण करने हेतु प्रयास नजर आएंगे। आज ससुराल पक्ष की ओर से किसी की वजह से विवादित माहौल बन सकता है। ऐसे मसलों में भी आपको धैर्य एवं संयम बरतने की आवश्यकता है।

आज आपकी सेहत की स्थिति बहुत बेहतर नहीं रहेगी, पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, अतः अपना अधिक से अधिक खयाल रखें और खानपान को अधिक से अधिक सात्विक व स्वास्थ्यवर्धक बनाए रखें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा-पूरा बीतेगा। आज आप अपने भविष्य को लेकर काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आप अपने भविष्य से जुड़े विषय वस्तु को लेकर अपने आसपास के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ से सलाह भी ले सकते हैं और किसी महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन कर उसे सफलता तक पहुंचाने हेतु प्रयासरत नजर आएगें।

व्यापारिक स्तर पर आज का दिन सफलता प्रदायक साबित हो सकता है। आज आप किसी विशेष सौदे या फिर किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु भागदौड़ की स्थिति में नजर आएंगे। आप अपने कार्य को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाने हेतु अपनी ओर से प्रयासरत नजर आएंगे।

आज आपको अपनी संतान की ओर से अपने कारोबार अथवा कार्यक्षेत्र में सहयोग की प्राप्ति होगी जिससे आपका मन संतान के प्रति काफी खुश रहेगा। आप अपनी संतान को जिम्मेदार होता देखकर अंदर ही अंदर काफी प्रफुल्लित होंगे, किंतु उनके समक्ष उनकी तारीफ करने से चूक जाएंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। कारोबार व कार्यक्षेत्र में आज आपको कई प्रकार के प्रतिद्वंदी और व प्रतिद्वंदिता की भावना से गुजरना पड़ेगा। आपके समक्ष विभिन्न प्रकार के अवरोध भी आएंगे। ऐसे में आपको समझदारी व चतुराई से कार्य करना होगा। आप हर प्रकार की समस्याओं को उलझन को चुनौती मानकर उनका सामना करते हुए अपनी मेहनत व दृढ़ता के बलबूते पर आगे बढ़ते रहें, आप सफलता की प्राप्ति अवश्य करेंगे।

आज आपके पिताजी के सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, अतः उनके स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। संक्रमण के इस बढ़ते दौर को देखते हुए अपने आप को अधिक से अधिक भीड़भाड़ वाले वातावरण से दूर रखें तो बेहतर रहेगा। स्वयं को अधिक से अधिक सुरक्षित रखने का प्रयास करें।

आज आपको अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है, उनके साथ समय व्यतीत करना आपके मन को संतुष्टि व खुशहाली प्रदान करेगा।

आज आपको कुछ कार्यों को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, तभी उसमें आप विजय हांसिल कर पाएंगे। कुछ कार्य आज आपके सम्मुख अचानक एक साथ आ जाएंगे जिससे आपका दिन व्यस्तता पूर्ण हो जाएगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए दिन उन्नति से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका दिन काफी उन्नति प्रदान करेगा। आज आप विकास के पथ पर अग्रसर नजर आएगें। आज आपके समक्ष अनेकानेक प्रकार के बेहतरीन अवसर भी आएंगे जिनका लाभ उठाएं।

आज खुद को आलस्य की भावनाओं से दूर रखें, और अधिक सक्रिय होकर सभी प्रकार के अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। आज आप अपनी संतान के विवाह को लेकर काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे, आपके समक्ष उनके विवाह को लेकर कई रिश्ते भी स्वयं ही आ जाएंगे जिससे आपके मन में उनके विवाह को लेकर योजनाएं भी बनने लग सकती हैं।

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज के दिन यदि आप निवेश करने के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो ऐसे मसलों में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। इसका आपको भविष्य में भी लाभ प्राप्त होगा।

आज आपके कुछ पुराने कर्ज के समाप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। यदि आप अचल संपत्ति के क्रय हेतु विचार कर रहे हैं, या फिर धन संग्रह हेतु विचार कर रहे हैं तो ऐसे मसलों में भी आपका दिन का ही शानदार व लाभकारी साबित होने वाला है। यह आपके भविष्य को काफी स्वर्णिम बनाएगा। आज आप अपने पारिवारिक तथा कारोबार से जुड़े विषय वस्तु दोनों को संभालने हेतु सामंजस्य बनाकर रखेंगे।