विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

14 मई 2021 राशिफल, कुछ जातकों का दिन रहेगा कठिन तो कुछ का आनंदमय

Horoscope Today Dainik Rashifal 14 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम दर्शाने वाला है। आज आपके सभी स्वजनों से संबंध के बेहतर बने रहने के आसार हैं।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी शानदार रहेगा, आपका दिन खुशहाली से भरा रहेगा। आपके एवं आपके प्रियजन के मध्य के संबंध बेहतर बनेंगे। आपके प्रियजन आज आपके प्रति काफी अधिक सहयोगी नजर आएंगे जिससे आपके मन में उनके प्रति विशेष स्नेह एवं सम्मान का भाव रहेगा।

आज आप सामाजिक क्रियाकलापों को लेकर अधिक सक्रिय नजर आएंगे, आपको ऐसे कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। आप सभी के हित हेतु क्रियाशील रहेंगे।

आज शाम आप आध्यात्मिक क्रियाकलापों में अपना समय व्यतीत करेंगे, ऐसा करना आपके आपके मन को संतुष्टि प्रदान करेगा। आज आप छोटे-मोटे धार्मिक स्थल की यात्रा आदि हेतू भी जा सकते हैं। आज आप अपने घर परिवार के जनों के लिए कुछ उपहार भी ला सकते हैं या फिर उनके लिए कोई बेहतरीन योजना का निर्धारण करेंगे जिससे घर परिवार का वातावरण खुशी एवं रौनक से चमक उठेगा। घर के छोटे बच्चे खूब आज मौज मस्ती के मूड में नजर आएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले आज सभी कार्यों में विजय की प्राप्ति करेंगे। आज आपको आपके सहकर्मियों की ओर से भी सहयोग की प्राप्ति होगी। आज आपके सभी महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आप सभी कार्य में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज आप अपनी ओर से भी अपने सहकर्मियों को खुश करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे।

आज आपके किसी खास प्रोजेक्ट या डील के पूर्णता तक पहुंचने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपकी गृहस्थ समस्याओं का भी समाधान निकलेगा। आपको किसी श्रेष्ठ व महान व्यक्ति से इसमें सहयोग प्राप्त हो सकता है, उनके हस्तक्षेप के माध्यम से पारिवारिक समस्याओं का तत्काल समाधान निकल आएगा और घर परिवार का वातावरण खुशहाल हो जाएगा। यह आपके मन को काफी सुकून व शांति प्रदान करेगा।

आज शाम आप अपने घर परिवार के जनों के साथ आसपास के मंदिर या फिर किसी आसपास के क्षेत्र में देवी के दर्शन या फिर किसी माता की आरती में शामिल होंगे जिससे पारिवारिक जनों मन में सुकून व शांति का भाव बना रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। वहीं कार्य क्षेत्र से जुड़े मसलों में भी आपका दिन अच्छा रहेगा। यदि आज आप साझेदारी में कारोबार आरंभ करने के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो इस हेतु आपका दिन अनुकूल रहेगा, आपको लाभ की प्राप्ति होगी।

आज शाम आपके घर में अतिथियों का आवागमन हो सकता है जिससे घर परिवार का वातावरण थोड़ा अधिक व्यस्त नजर आएगा। इसमें आपके पैसे भी काफी खर्च होंगे।

आज आपके पिताजी के स्वास्थ्य की स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य के प्रति सतर्क हो जाएं और उनका अधिक से अधिक ख्याल रखें। आप स्वयं भी बाहरी खानपान के तत्काल परहेजी करें यह स्वास्थ्य स्थिति को अधिक प्रभावित कर सकता है।

ससुराल पक्ष की ओर से आज थोड़े मनमुटाव के वातावरण उत्पन्न हो सकते हैं। आपके उधार में दिए हुए धन आपको वापस प्राप्त करने में कठिनाइयों की अनुभूति होगी जिससे इसका प्रभाव रिश्तों पर पड़ सकता है। आज आप स्वयं को जोश, ऊर्जा व उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे जिससे आप अपने सभी अटके हुए कार्यों को भी पूर्ण कर लेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का मन आज थोड़ा परेशान व चिंतित रहेगा। आज आपके मन में किसी विषय वस्तु को लेकर तनावपूर्ण वातावरण बना रहेगा जिसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी परिलक्षित हो सकता है। इससे आपके सेहत की स्थिति प्रभावित हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज आप अपनी ओर से कोई साहसिक कदम उठाएंगे जिसमें आपको लाभ की प्राप्ति होगी। वहीं कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु अत्यधिक परेशान ना हों क्योंकि संभावना है कि शाम ढलते-ढलते आपकी परेशानियों का कोई न कोई बेहतरीन मार्ग प्राप्त हो जाए।

संतान के भविष्य से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आज आप अधिक सक्रिय रहेंगे। ऐसे मसलों में आपको थोड़ी अधिक भागदौड़ भी करनी पड़ जाएगी। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपके संबंध बेहतर होंगे, आज आपको उनकी ओर से आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा जिससे आपका मन काफी प्रफुल्लित होगा। वहीं दूसरी तरफ जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...