विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

14 जुलाई 2022 राशिफल, कुछ जातकों की आज कार्यालय में पदोन्नति मिल सकती है

Horoscope Today Dainik Rashifal 14 July 2022 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल्याणकारी रहेगा। कार्यालय में कुछ अतिरिक्त कार्य करने पड़ सकते हैं। व्यवसाय में अत्यधिक समय देने की आवश्यकता है।

नौकरी पेशे में सहकर्मियों एवं जानकारों से संपर्क बढ़ाना लाभप्रद सिद्ध होगा। नौकरी पेशे से संबंधित लोग अपने पदों का अनुचित लाभ ना उठाएं। आज आकस्मिक मुनाफे के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से भी धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

आज अपने व्यवहार को नियंत्रित रखते हुए उन लोगों से दूरी बनाए रखें जो आपको गलत रास्ते पर जाने की सलाह देते हैं, उनकी संगति आपको आपके करीबी से दूर कर सकती हैं।

आज अपनी संतान पर विश्वास रखते हुए उन्हें थोड़ा स्पेस देने का प्रयास करें। छात्रों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा, आपको अपने करियर के प्रति नए अवसर की प्राप्ति होगी। आर्थिक एवं व्यवसायिक पक्ष मजबूत रहेगा। रोजमर्रा की थकान एवं मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में दिक्कत होने की आशंका हैं, परंतु आपका सहयोग उन्हें जल्द ही स्वस्थ कर देगा।

आज अपने ऊपर अहंकार को हावी ना होने दें। स्वास्थ्य की दृष्टि से घुटनों एवं जोड़ों के दर्द की समस्या में वृद्धि होने की आशंका हैं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में स्थिति तनावपूर्ण होने की संभावना है, हालाँकि परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन मन में नया उत्साह एवं जोश देखने को मिलेगा। व्यवसाय संबंधी कार्य सामान्य रहेंगे।

आज का दिन मार्केटिंग एवं रुके हुए पैसे एकत्र करने के लिए उचित है। कार्यालय में आज का दिन अच्छा रहेगा, काम का दबाव कम रहेगा। छुट्टी के लिए आवेदन करने की आज की तारीख सही है, मंजूरी मिल सकती है।

रचनात्मक एवं क्रियात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। काफी समय से चल रही किसी परेशानी या दिक्कत का निवारण प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी के लेन-देन से संबंधित योजना बन सकते हैं।

आज घर में आध्यात्मिक कार्य के होने से आप स्वयं को सकारात्मक एवं ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थी एवं युवा वर्ग अपनी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित ना करके फालतू के गतिविधियों में समय नष्ट कर सकते हैं। संतान पक्ष से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी जिससे पारिवारिक मान में वृद्धि होगी। धन, यश, कीर्ति की प्राप्ति होगी।

दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपसी मनमुटाव दूर होंगे एवं घर में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा, हालाँकि बदलते मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करना बेहतर रहेगा।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों की आज ग्रहों की स्थिति उनके अनुकूल है। अगर आप नौकरी पेशेवर है तो आज आप पर काम का दबाव कम रहेगा जिससे आप अपना समय अन्य कार्यों पर दे सकते हैं।

व्यवसाय में नई योजनाओं पर कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है, परंतु कार्य में जल्दबाजी सही नहीं है। उचित होगा अपनी सूझबूझ एवं बुजुर्गों की राय के अनुसार कार्य करें।

आज किसी बड़े समूह या संस्था से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक खर्च बढ़ने की आशंका है। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्ति की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अकस्मात किसी नए अवसर की प्राप्ति होगी। किसी कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं जिसमे सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

आज आपका अधिकांश समय परोपकार के कार्यों को करने में व्यतीत होगा जिससे आपको अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव होगा। स्वयं को गलत एवं नकारात्मक लोगों की संगति से दूर रखें, यह आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। आज खुद को भावनात्मक रूप से सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है।

घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का तथा उनके सम्मान का ध्यान रखें, अकारण स्वयं को क्रोधित ना करें। परिवार में उत्साह एवं वातावरण को ठीक रखने के लिए स्वयं के स्वभाव में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। परिवार में सामंजस्यता की स्थिति देखने को मिलेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी तथा उनके साथ समय व्यतीत करेंगे। आज किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका है, अतः वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य स्वस्थ रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन हो रहा है जो आपके लिए बेहतरीन सिद्ध होगा। प्रॉपर्टी डीलर्स एवं प्रॉपर्टी संबंधित कार्य एवं निर्णय के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को उनके अधीनस्थ एवं वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके द्वारा किया गया सौम्य एवं सरल व्यवहार सबको अपकी ओर आकर्षित करने का काम करेगा।

आज व्यवसाय में होने वाले किसी भी प्रकार की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें एवं किसी अन्य का हस्तक्षेप भी ना होने दें। किसी भी नए प्रोजेक्ट को स्वीकार करने से पहले दस्तावेजों को अच्छी तरह चेक करें। अगर आपको किसी भी प्रकार का निर्णय लेना है तो जल्दबजी से एवं भावुकता में बिल्कुल भी ना ले।

बहुत दिनों से रुके हुए पैसों की प्राप्ति के योग हैं। आज अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज विवाह के योग बन सकते हैं, पारिवारिक स्वीकृति भी मिलने की संभावना है। यात्रा के योग बन सकते हैं।

छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। संतान के धार्मिक कार्यों में बढ़ती रूचि देखकर आपको प्रसन्नता मिलेगी। डायबिटीज से संबंधित समस्या वाले लोगों को अपने खानपान में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा एवं जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।