विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

13 जुलाई 2021 राशिफल, इन 4 राशियों के आज सभी कार्य सरलतापूर्वक होंगे संपन्न

Horoscope Today Dainik Rashifal 13 July 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज धैर्य धरकर समझदारी व सूझबूझ के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं जिन्हे लेते समय चतुराई और धैर्य से अपने कदम आगे बढ़ाए अन्यथा हड़बड़ाहट में आकर आपको ऐसी भूल कर सकते हैं जिसका आपको भविष्य में खामियाजा भुगतना पड़े। ऐसी बड़ी परेशानियों से बचने हेतु काफी सोच विचार कर कार्य करें। अगर आवश्यकता हो तो किसी विशेषज्ञ से राय लेकर ही कोई कदम आगे बढ़ाए।

आज आपके व आपकी माताजी के मध्य किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है जिससे रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि बाद में शाम ढलते-ढलते परिस्थितियां अनुकूल होती नजर आ रही है।

आज घरेलु माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा, सभी पारिवारिक जन व्यस्त नजर आएंगे। वहीं कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर आप जोखिम भरे कदम उठाने से बचने का प्रयास करें अन्यथा आप स्वयं ही अपने किसी बड़े नुकसान की वजह बन जाएंगे। वही संतान से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपके लिए दिन अनुकूल परिणाम दर्शाएगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपको दूसरों के सहयोग करने में काफी आनंद व सुकून की अनुभूति होगी। आप सभी के सहयोग हेतु तत्पर नजर आएंगे।

आज आपको कानूनी विषय वस्तु में किसी प्रसिद्ध व श्रेष्ठ व्यक्ति की ओर से सहयोग की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपके कानूनी पुराने वाद-विवाद व समस्याओं का समाधान निकल सकता है।

सामाजिक विषय वस्तु को लेकर भी आप आज अधिक सक्रिय नजर आएंगे। सामाजिक जनों से आपके रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी और आपको उनकी ओर से जन समर्थन भी प्राप्त होगा। आज आपके कुछ नये मित्र भी बन सकते हैं।

आर्थिक मसलों को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने खर्च पर भी नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है अन्यथा आपके लाभ का कोई महत्व ही नहीं रह जाएगा, साथ ही आपको दीर्घकालिक समय में आर्थिक संकट के हालातों का भी सामना करना पड़ सकता है।

वैवाहिक जीवन यापन कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया बना रहेगा। संतान से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आज आप काफी सक्रिय नजर आएंगे, आप उनके भविष्य जुड़े मसलों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

तुला राशि

कारोबार से जुड़े तथ्यों को लेकर आपके लिए आज का दिन अनुकूल बना रहेगा, परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

आज आपके स्वभाव में प्रति क्षण परिवर्तन आता रहेगा जिस वजह से आज कुछ नए विवाद पनप सकते हैं और परिस्थितियां बिगड़ भी सकती है। हालांकि कुछ क्षण बाद आप स्वयं ही उसे संभालने हेतु प्रयासरत भी नजर आएंगे।

आज आप अफवाहों का शिकार होने से बचे, यूँ ही बिना सोचे समझे किसी की भी कही सुनी बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपको महंगा पड़ सकता है।

भाई बहनों के साथ आज आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं, उनके विवाह से जुड़ी वार्ता भी आज पूर्ण हो सकती है। रिश्ते तय हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आज शाम आपका समय मित्रों के साथ व्यतीत होगा, आप उनके साथ समय का आनंद उठाएंगे जिससे आपके मानसिक तनाव भी समाप्त होंगे।

अचल संपत्ति की खरीदारी हेतु यदि आप लंबे अरसे से प्रयासरत हैं या फिर सक्रिय हैं तो आज आपके प्रयासों के सफल एवं सार्थक को जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके लिए दिन अनुकूल बना रहेगा।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के आज सभी कार्य सफलतापूर्वक सिद्ध होते चले जाएंगे। आपको आपके कार्य में सभी की ओर से सहयोग व समर्थन भी प्राप्त होगा। खासतौर पर प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज प्रियजन की ओर से कुछ खास सहयोग व मदद की प्राप्ति होगी जिससे आपके महत्वपूर्ण कार्य के सफल हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज घर के छोटे बच्चे काफी खुश नजर आएंगे, वे आपसे कुछ फरमाइश से भी कर सकते हैं। किंतु आपको उनकी फरमाइशों को पूरा करने के दौरान अपने आर्थिक पहलुओं का सबसे अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। इतना अधिक खर्च ना कर दें कि आगे चलकर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ जाए।

आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे मन में उत्साह बरकरार रहेगा। नौकरी-पेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है, आज आपको अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े विषय वस्तु को लेकर यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है। आज आपके उच्च अधिकारियों से अच्छी बनेगी जिससे वे आपके पदोन्नति हेतु प्रयास कर सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...