विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

12 मई 2021 राशिफल, कार्यस्थल पर इन राशियों को अपने सहकर्मियों से मिल सकती है सहायता

Horoscope Today Dainik Rashifal 12 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 12 मई 2021, दिन बुधवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 12 मई 2021।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आज मन घर परिवार से जुड़े विषय वस्तु को लेकर थोड़ा फिक्रमंद रहेगा। आज संतान से जुड़े तथ्यों को लेकर असफलता हासिल हो सकती है। संतान से जुड़े मसलों को लेकर कुछ ऐसे समाचार प्राप्त हो सकते हैं जिससे घर परिवार का वातावरण नाखुश नजर आएगा। परिवार के लोग संतान से जुड़े मसलों को लेकर थोड़े दुखी रहेंगे।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन उमदा रहेगा, आज आपको अपने प्रियजन की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी जिससे आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य के बन जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

नौकरी-पेशा जातकों को आज अपने व्यवहार में थोड़ी सख्ती बरतने की आवश्यकता है। अत्यधिक हावभाव दर्शन अथवा फिर सभी को काफी अत्यधिक महत्व देना आपके लिए मुसीबत साबित हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन संभवत बढ़िया रहेगा।

ये भी देखें: स्वदेशी पथ द्वारा वाग्भट्ट ब्रांड सरसो का तेल खरीदें

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने जीवन से जुड़े कुछ खास निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

संतान से सम्बंधित मसलों को लेकर भी आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप घर परिवार के भविष्य से जुड़े विषय वस्तु को लेकर कुछ महत्वपूर्ण फैसला लेंगे जिसमें सभी पारिवारिक जनों के प्रति सहयोग की भावना दर्शाएंगे। वे आप पर भरोसा जताएंगे। अतः आप स्वयं भी अपने पारिवारिक जनों के विश्वास की कद्र करें और सोच समझकर निर्णय लें। आज आपके आस-पड़ोस के जन भी आपके प्रति सहयोगी होते हुए प्रतीत होंगे।

वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा, आज आपको जीवनसाथी की ओर से किसी प्रकार की सहहता प्राप्त हो सकते है।

आज आप सामाजिक तौर पर सक्रिय नजर आएंगे जिससे आपकी कीर्ति में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपकी प्रसिद्धि चंहु ओर फैलेगी। आज आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं जिससे आपकी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन काफी लाभप्रद रहने वाला है। कार्य क्षेत्र हेतु आपका दिन उन्नति प्रदायक रहेगा। नौकरी पेशा जातकों की आज पदोन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके उच्च अधिकारी आपके कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे, वे आपके कार्य की सराहना भी करेंगे। आज आपके सहकर्मी भी आज आपके प्रति स्नेह भाव व्यक्त करेंगे और आपके प्रति सहयोगी बने रहेंगे। आप भी अपनी तरफ से उनके सहयोग हेतु तत्पर नजर आएंगे।

आज आपके सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद नजर आ रही है। आप सामाजिक क्रियाकलापों में अग्रणी भूमिका अदा करेंगे। आप दूसरों के सहयोग हेतु अपना धन भी खर्च कर सकते हैं जिससे लोग आपको काफी महत्व देंगे और आपके प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखेंगे।

आज आप घर परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु काफी धन खर्च करेंगे, आप पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु खरीदारी पर भी जा सकते हैं । आज आप अपने माता-पिता के प्रति सेवा भाव दर्शा सकते हैं जिससे आपके माता-पिता भी आपसे खुश नजर आएंगे। आज शाम आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हेतु जा सकते हैं या फिर किसी आसपास के मंदिर की आरती में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का आज मन व्याकुल रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे जिस वजह से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपके मन में किसी तथ्य को लेकर निराशाजनक स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में आपको हताश होने की बजाय खुद को जागरूक रखने की आवश्यकता है। अपने आपको उत्साहित और ऊर्जावान रखें ताकि आप हर कठिनाइयों का सामना कर सके।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी बढ़िया बीतने वाला है। आज आप स्वयं को ऊर्जावान और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने हेतु कुछ नया व क्रिएटिव भी करेंगे।

आज आपके घर परिवार के जनों में से किसी के सेहत की स्थिति थोड़ी अधिक प्रभावित हो सकती है जिससे आपका मन विचलित रहेगा। ऐसे में लापरवाही ना बरतें, बल्कि तुरंत चिकित्सीय सलाह लें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ अविवाहित विवाह योग्य जातकों के विवाह हेतु आज प्रस्ताव आ सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...