विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

11 मई 2021 राशिफल, कुछ राशियों के लिए दिन रहेगा उन्नति और खुशियों से भरा

Horoscope Today Dainik Rashifal 11 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 11 मई 2021, दिन मंगलवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 11 मई 2021।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति प्रदायक रहेगा, आज आप कई कार्यों में कामयाबी हांसिल करेंगे जिससे आपकी तरक्की भी होगी। किंतु आप का मन आज इन सबसे परे सुख-शांति व चैन भरी जिंदगी की चाह रखेगा, प् किंतु आपको ऐसे अवसर की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। बल्कि आज आपकी चाह के विपरीत आपके समक्ष अनेक प्रकार की उलझने आएँगी, आपका मन परेशान रहेगा और आप स्वयं को काफी अधिक तनाव के मध्य घिरा हुआ महसूस करेंगे।

आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आपका आज का दिन बेहतर रहेगा, आज आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। आज आपकी कोई विशेष डील संपन्न होने की उम्मीद नजर आ रही है जिससे आपको दीर्घकालिक समय तक लाभ प्राप्त होता रहेगा।

आज आपके समक्ष कई ऐसे बेहतरीन अवसर आएंगे जो आपको भविष्य में भी बढ़िया फल प्रदान करेंगे। आज आपके कारोबार भी उन्नति की ओर अग्रसर नजर आएंगे।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन विषम परिस्थियों से पूर्ण रहेगा, आपके रिश्ते में खटपट बरकरार रहेगी जिससे आपका मन चिंतित और परेशान रहेगा। अचल संपत्ति से जुड़े विषय वस्तु को लेकर भी आज आपको थोड़ी बहुत उलझन का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन उचित रहेगा, आज आपके पुराने मानसिक तनाव का समापन होगा। आज आपकी उन्नति के आसार नजर आ रहे हैं, साथ ही आप सफलता की भी प्राप्ति करेंगे।

विदेश से जुड़े तथ्यों को लेकर आपका दिन बढ़िया साबित हो सकता है। आपको अपने किसी विदेश के रिश्तेदार की ओर से कोई शुभकारी सन्देश प्राप्त होगा जिससे आपके मन के तनाव में कमी आएगी और मन हल्का होगा। इससे पारिवारिक वातावरण भी खुशहाल बना रहेगा।

कारोबार की दृष्टि से आपका आज का दिन बहुत बेहतर तो नहीं रहेगा, किंतु शाम गुजरते-गुजरते हालात बेहतर हो जाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको अधिक सजग रहने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। छोटी सी भी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सीय परामर्श और उसका उपचार कर समस्याओं का निवारण करें। घर परिवार के अन्य जनों के स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आज आपको सोच-समझकर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है अन्यथा आपके खर्च की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति के डगमगा जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको आर्थिक संकट जैसी स्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

यदि आज आप अचल संपत्ति की खरीदारी के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो ऐसे मामलों में दस्तावेजों को लेकर सर्वप्रथम निश्चिंत हो जाए। सभी दस्तावेजों को अच्छी तरह से पढ़ ले एवं उसकी सत्यता को भी परख लें, तभी अपने कदम आगे बढ़ाए।

आज शाम आप घर परिवार के कार्यों में लीन नजर आएंगे। पारिवारिक क्रियाकलापों को लेकर अधिक सक्रिय नजर आएंगे और बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएंगे।

आज आपके कुछ महत्वपूर्ण अटके कार्य संपन्न हो सकते हैं। आज आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु क्रियाशील नजर आएंगे और ऐसे कार्यों के प्रति अपना समय भी देंगे। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको विशेष आदर व खातिरदारी की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता एवं भागदौड़ से पूर्ण हो सकता है। हालाँकि कारोबारी तौर पर आपके लिए दिन मंगलकारी रहेगा, आप लाभ की प्राप्ति करेंगे।

आज आप अपना काफी धन सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर व्यय कर सकते हैं, आप अपने सुख-संसाधनों की वस्तु पर धन खर्च कर उसके उपभोग में लीन नजर आएंगे जिस वजह से आप आर्थिक तौर पर धन संचय नहीं कर पाएंगे। इस वजह से सम्भवतः आपको भविष्य में नुकसान भी झेलना पड़ जाए। आगे चलकर आर्थिक स्थिति आपकी प्रभावित हो सकती है।

नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन आनंदमय रहेगा। आपका दिन सुखद रहेगा और दिन मौज में गुजरेगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन शानदार रहेगा। यदि आप किसी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो आपको सफलता की प्राप्ति होगी।

कार्यस्थल पर आज आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज आपको समझदारी से अपने कार्य को अंजाम देने की आवश्यकता है। अपने सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद ना करें।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...