विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

11 मार्च 2021 राशिफल, महाशिवरात्रि का शुभ अवसर बरसायेगा इन जातकों पर खुशियां अपार

Horoscope Today Dainik Rashifal 11 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज अपने आर्थिक अवस्था को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। आप अपनी आर्थिक अवस्था को बेहतर करने हेतु अनेक प्रकार के मार्ग अपनाएंगे, आपकी मेहनत का लाभ भी प्राप्त हो सकता है, आप सफलता की प्राप्ति करेंगें जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज आपकी संतान अथवा घर के अन्य छोटे बच्चों की ओर से आपके प्रति कुछ खास फरमाइश आ सकती हैं जिसे आप पूर्ण करने हेतु विवश हो सकते हैं। आज संतान के विवाह आदि से संबंधित विषय वस्तु को लेकर रिश्ते भी आ सकते हैं। संभावना है कि आपके घर परिवार व आसपास का वातावरण भी कुछ ऐसा ही बना हो।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। आज आपके मन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी और खुशहाली आयेगी। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं भ्रमण हेतु भी जा सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आपके रिश्ते पहले से मजबूत होंगे।

मकर राशि

आज आपके सगे-संबंधियों से रिश्ते थोड़े प्रभावित हो सकते हैं। संभावना है कि ससुराल पक्ष के जनों के लोगों से आपके संबंध बिगड़ जाएं। ऐसे में आपको थोड़ा अधिक धैर्य धरने की आवश्यकता है।

आज आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, आपके खर्च में भी काफी अधिक बढ़ोतरी होगी। आर्थिक तौर पर बढ़ रही जिम्मेदारी आपके लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न करेंगी। आज आप खरीदारी हेतु भी कहीं जा सकते हैं, हालाँकि आप फिजूलखर्ची को लेकर थोड़े संयमित नजर आएंगे।

आज आपको आपके अटके हुए धन वापस मिल सकते हैं। कुछ नए नए स्रोत भी आपके आर्थिक मार्ग को प्रशस्त करेंगे। वहीं कारोबारी तौर पर आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। जो जातक रोजगार हेतु प्रयासरत हैं, उनके लिए भी आज का दिन अनुकूलित रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के आज प्रसिद्धि में उन्नति होने के आसार है। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। आप सामाजिक क्रियाकलाप में काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे।

वहीं नौकरी पेशा जातकों को आज अपने शत्रुओं से काफी अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, वे आप के विरुद्ध अनेकानेक प्रकार की साजिशें रचेंगे, आपको नुकसान पहुंचाने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे।

आज आपको अपने पुराने मित्रों से मुलाकात करने का लंबे अरसे के बाद अवसर प्राप्त होगा जिससे आप उनके साथ हंसी-खुशी के साथ अपना समय व्यतीत करेंगे, साथ ही उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

कारोबारियों के लिए दिन लाभकारी रहने वाला है। हालांकि आज आपको अपने कार्य में जीवनसाथी के सहयोग व सलाह की आवश्यकता पड़ेगी जिससे आप के मध्य के संबंध बेहतर होंगे, साथ ही आपसी समझ भी विकसित होगी। आज आप अपने माता-पिता के प्रति काफी अधिक सेवाभाव दृष्टि रखेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। यदि आप किसी नए कारोबार की शुरुआत हेतु मन बना रहे हैं, तो आपको सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आप साझेदारी में किसी कारोबार के आरंभ करने के संबंध में सोच रहे हैं तो इसके लिए भी आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आरंभ किए गए कार्य आपको भविष्य में लाभ देंगे।

संतान के कार्य व कार्य क्षेत्र आदि को लेकर आप काफी प्रयासरत रहेंगे। आज आपको संतान की ओर से कोई सुखद व शुभकारी सन्देश प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को काफी प्रसन्नता से भर देगा।

आज आप अपने भाई बहनों के संबंध को बेहतर बनाएंगे, आप सभी एक-दूसरे की आवश्यकताओं को महसूस करेंगे। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य अपनी माताजी से सम्बंधित किसी विषय वस्तु को लेकर मतभेद हो सकता है। किंतु संभावना है कि जल्दी परिस्थितियां बेहतर हो जाएँ। शाम ढलते ढलते आपके संबंध पुनः बेहतर हो जाएंगे।