विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

10 अप्रैल 2021 राशिफल, इन जातकों के आज लंबित कार्य हो सकते हैं संपन्न

Horoscope Today Dainik Rashifal 10 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए समय कई अवसरों को लेकर आ सकता है। आज का दिन कई तथ्यों को लेकर काफी बढ़िया भी रहने वाला है। आज आपके विरोधी भी आपके प्रति काफी स्नेह पूर्ण रवैया दर्शाएगे, वे आपकी प्रशंसा करने में पीछे नहीं हटाएंगे।

आज आपको शासन सत्ता की ओर से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। आपका दिन लाभकारी रहने वाला है। आज शाम आप किसी प्रकार के सामाजिक अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी निभा सकते हैं। आज आप सामाजिक क्रियाकलापों को लेकर भी काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे।

आज आपको अपने पुराने मित्रों से मुलाकात करने उनके साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपको आपके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा।

आज आप अपने भाइयों की मदद हेतु काफी तत्पर नजर आएंगे, आपके भाई भी आपके प्रति अपनी ओर से मददगार रवैया दर्शाएंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिन काफी कई मामलों में बेहतर रहने वाला है। आज गृहस्थ वातावरण काफी शानदार बना रहेगा।

आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आपका दिन सफलता प्रदायक रहने वाला है। आज यदि आप अपनी आमदनी की बढ़ोतरी हेतु कुछ नए-नए क्रियाकलाप कर रहे हैं, तो ऐसे क्रियाकलापों के सफल होने के योग नजर आ रहे हैं।

वहीं कारोबार व कार्य क्षेत्र से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप स्वयं को आर्थिक तौर पर मजबूत महसूस करेंगे। आज शाम आप कोशिश करें कि अपने आपको विवादित में फसलों से अधिक से अधिक बचा कर रखें चूँकि संभावना है कि आपकी आस पड़ोस की जनों में से किसी से अधिक वाद विवाद हो जाए।

न्यायालय से सम्बंधित मसलों को लेकर आपका दिन थोड़ा मुसीबतों से भरा हो सकता है। आज आप अपने माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहेंगे। आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के पूर्ण होने के आसार नजर आ रहे हैं। कुछ ऐसे कार्य भी पूर्ण हो जाएंगे जिसको लेकर आप लंबे अरसे से प्रयासरत अथवा इच्छुक थे।

कुंभ राशि

आज सेहत के दृष्टिकोण से दिन ठीक नहीं है, अतः अपना विशेष ख्याल रखें। आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मौसमी प्रभाव भी आप पर अपना असर दिखा सकता है। अतः ऐसे दौर में अपना अधिक से अधिक ख्याल रखना अत्यावश्यक है। इसके आलावा अपने खानपान में अधिक से अधिक स्वास्थ्यवर्धक तथ्यों को शामिल करें और संयमित भोजन ग्रहण करें।

आज आपके किसी काफी करीबी जन से मनमुटाव होने के आसार हैं। कोशिश करें कि सभी रिश्तो को काफी संजो कर रखें।

आज आपको कोई ऐसा समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को काफी अधिक दुखी कर देगा। इससे आपका मन काफी विचलित व परेशान हो जाएगा। आज संभावना है कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानियों का कोई ना कोई मार्ग भी दिख जाएगा।

आज आपको आपके मित्रों की ओर से विशेष सहयोग एवं स्नेह की प्राप्ति होगी, आप अपनी ओर से भी अपने मित्रों के प्रति सहयोगी बने रहेंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपका काफी समय संतान से जुड़े तथ्यों में ही बीत जायेगा। आपका मन अपनी संतान को लेकर कुछ समय हेतु काफी अधिक चिंतित और परेशान हो जाएगा, किंतु कुछ समय पश्चात ही आपको आपकी संतान की समस्याओं का कोई ना कोई हल भी समझ आ जाएगा जिससे आप काम मन हल्का हो जाएगा। आप अपनी संतान के समस्याओं का समाधान निकालने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। ऐसे विषय वस्तु आप अपना काफी समय भी देंगे।

आज शाम आपके किसी विशेष वस्तु के गुम अथवा चोरी हो जाने होने के आसार हैं, अतः अधिक से अधिक संभल कर रहें। आज आपको ससुराल पक्ष की ओर से लेनदेन करना पड़ सकता है। ऐसे लेनदेन में समझदारी दर्शाए। कोशिश करें कि आज लेन-देन न हीं करें तो बेहतर है।

आज आपको धार्मिक क्रियाकलाप व भविष्य से जुड़े विषय वस्तु को लेकर यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। यात्राओं को लेकर आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सुखमय रहने वाला है, आपको अपने प्रियजन के साथ घूमने-फिरने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा।