विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

10 अप्रैल 2021 राशिफल, इन जातकों के आज लंबित कार्य हो सकते हैं संपन्न

Horoscope Today Dainik Rashifal 10 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 10 अप्रैल 2021, दिन शनिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 10 अप्रैल 2021।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए दिन मिले-जुले परिणाम वाला है। आज आपके कई महत्वपूर्ण फंसे हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। आज शाम आप काफी व्यस्त नजर आएंगे। आज आपके अपने कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सफलता की प्राप्ति करेंगे।

वहीं कारोबार व कार्य क्षेत्र आदि से जुड़े विषय वस्तु में आज आपको समझदारी से काम लेना होगा। आज अपनी बौद्धिकता का इस्तेमाल करें और अपने सभी रिश्तो को पुनः बेहतर बनाने का प्रयास करें। आपके कारोबार उन्नति की ओर अग्रसर नजर आएंगे।

प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज शाम आपको अपने प्रियजन से मुलाकात करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा, आप उनके साथ स्वयं को काफी खुश महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आपको आपके जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे, उनके कार्य अथवा भविष्य की चिंता सताएगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपने मन को शांत बनाए रखें। आज आपके अंतःकरण में संतुष्टि की भावना भी रहेगी।

राजनीति से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके द्वारा किए गए सभी प्रयासों के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं।

वहीं यदि आज आप कुछ नए अनुबंध आदि के संबंध में विचार कर रहे हैं तो आपके लिए आज का दिन सफलता प्रदायक और प्रतिष्ठा से भरा रहेगा। आज आप मान-सम्मान की प्राप्ति भी करेंगे।

आज शाम आप को शासन सत्ता की ओर से भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आप चंहु ओर विख्यात होंगे। आज आपको कुछ अप्रिय जनों से मुलाकात करनी पड़ सकती है, ऐसे जातकों से भेंट करना आपके मन को क्षणिक काल हेतु दुःख व कष्ट प्रदान करेगा। किंतु ऐसे में आप अपने अंतःकरण के नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। आज अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें और समझदारी से व्यवहार करें।

आज संतान की ओर से आ रही समस्याओं का हल निकल सकता है जिससे आपका मन थोड़ा हल्का होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से युक्त गुजरने वाला है। कार्यस्थल में आज आपकी किसी महत्वपूर्ण अथवा मूल्यवान वस्तु के चोरी हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

वहीं संतान की शिक्षा व कार्यक्षेत्र से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपके लिए आज का दिन महत्वकारी रहेगा। आज आपकी संतान यदि किसी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हो रही हैं, तो इसमें वे सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं। आज रात आपको किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।

आज आपको किस्मत का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपके लंबे अरसे से अटके हुए कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से बन जाएंगे।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, आपको आपके प्रियजन से मुलाकात करने का बढ़िया मौका प्राप्त हो सकता है जिससे आपके रिश्ते में खुशहाली बरकरार रहेगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा गुजरने वाला है।

कर्क राशि

कारोबार व कार्यक्षेत्र से जुड़े तथ्यों को लेकर आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। वहीं अचल संपत्ति में वृद्धि हेतु आज आप काफी प्रयासरत नजर आएंगे, इससे जुड़े मसलों को लेकर आज आपको कुछ शुभकारी समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

आज आप अपनी आमदनी में बढ़ोतरी हेतु मार्ग प्रशस्त करेंगे। आज आपको सभी की ओर से सहयोग भी प्राप्त होगा। आपकी प्रसिद्धि में भी उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं।

सरकारी विभाग अथवा सरकारी क्षेत्र से जुड़े जो भी आपके कार्य होंगे, वे सभी आज पूर्ण होते चले जाएंगे। विदेश से जुड़े मामलों में आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

संतान के प्रति आज आप अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण करने में सफल होंगे। आज आपको ससुराल पक्ष की ओर से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन खुशी से गदगद हो उठेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सुंदर उपहार खरीद सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...