विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

1 मई 2021 राशिफल, इन जातकों की अचल संपत्ति में हो सकती है आज बढ़ोतरी

Horoscope Today Dainik Rashifal 1 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रूप से लाभप्रद बना रहने वाला है। हालाँकि आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता है, सेहत की स्थिति बहुत बेहतर नहीं रहेगी। आज बाहरी खानपान से भी परहेज करें, बल्कि कोशिश करें कि तत्काल ही बाहरी खानपान को इस दौरान परित्याग दें और अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।

आज घरेलु माहौल भी ठीक नहीं रहेगा, घर पर किसी न किसी मामलें को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में आप अपनी तरफ से कोशिश करें कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और अपने व्यवहार में सकारात्मकता बनाए रखे। आप अपने सुलझे हुए शब्दों के मामले को सुलझाने का प्रयास करें। कोशिश करें कि घर परिवार के वातावरण को बेहतर बनाया जाए अन्यथा आज आपके घर परिवार के रिश्ते बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं।

विद्यार्थियों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आज आपको अपने करियर अथवा पढ़ाई-लिखाई से जुड़े मसलों में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जो आपके मन को व्याकुल करेगा।

कार्य क्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन थोड़ा अधिक व्यस्ततापूर्ण हो जाएगा, आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन उमदा रहेगा, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपको विभिन्न प्रकार के शुभ सन्देश भी प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपके अंदर सकारात्मक भाव जागृत होगा और मन खुशी से गदगद रहेगा।

आज ससुराल पक्ष की ओर से आपको विशेष सम्मान देखने को मिलेगा जिसके आपके मन व अन्तःकरण में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा।

सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए दिन कुछ खास नहीं रहेगा, आज आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। अतः आपको काफी सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, आज आप स्वयं को नई ऊर्जा व जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। वहीं संतान को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा, आप संतान के भविष्य को लेकर फिक्र करते नजर आएंगे।

आज शाम आपका दिन थोड़ा अधिक व्यस्ततापूर्ण हो जाएगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है जिससे आप स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन शुभकारी रहेगा। आज आपका दिन भविष्य जुड़े विषय वस्तु को लेकर काफी बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके किसी महत्वपूर्ण सौदे के संपन्न हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं जिसका आपको दीर्घकालिक समय तक लाभ प्राप्त होगा। यानी कि आज के दिन किया गया सौदा आपको भविष्य में भी लंबे समय तक बेहतरीन लाभ प्रदान करता रहेगा जिस पर आप स्वयं को आर्थिक तौर पर सशक्त महसूस करेंगे और आपको भविष्य की चिंताएं भी थोड़ी कम कर पाएंगे। आपके तनाव में कमी आने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर अपना काफी धन खर्च करेंगे। विवाहित जातकों के लिए भी दिन शानदार रहने वाला है, आज आप अपने जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने, खरीदारी आदि हेतु जा सकते हैं।

आज कुछ अविवाहित विवाह योग्य जातकों के समक्ष विवाह हेतु नए-नए प्रस्ताव आ सकते हैं जिससे विवाह से जुड़े वार्तालाप पुनः सक्रिय हो जाएंगे। घर परिवार का वातावरण सामान्य तौर पर बढ़िया ही रहने वाला है, पारिवारिक जनों आपके प्रति प्रेम की भावना रखेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन पहले की अपेक्षा शानदार गुजरने वाला है। आज आपकी कीर्ति में बढ़त होने की सम्भावना नजर आ रही हैं। आपको भाग्य का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

नौकरी-पेशा जातकों के लिए भी समय मंगलकारी रहेगा। हालांकि आज आपके ऊपर कुछ नए दायित्वों का भार आ सकता है जिससे आपका कार्यभार बढ़ जाएगा। आपको ऐसे कार्यो में खूब अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और अपने कार्य क्षेत्र को अधिक से अधिक समय देना पड़ेगा, तभी आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे और अपने मान सम्मान में वृद्धि कर पाएंगे।

आज आपको अपने मित्रों की ओर से विशेष प्रेम और स्नेह भाव देखने को मिलेगा। आप अपने मित्रों के लिए अपनी ओर से काफी हद तक सहयोगी बने रहेंगे। आप उनके साथ हर मोड़ पर खड़े नजर आएंगे। आप अपने मित्र के बुरे हालात में बेहतरीन सहयोग कर सकते हैं जिससे आपके मित्र आपके प्रति सम्मानजनक दृष्टि रखने लगे।

आज आपके अपने भाइयों के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं, रिश्तो में दरार उत्पन्न हो सकती है, अतः पारिवारिक रिश्तों को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...