विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

1 जून 2021 राशिफल, कुछ राशियों के लिए दिन रहेगा बेहद खुशहाल

Horoscope Today Dainik Rashifal 1 June 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए उन्नति से पूर्ण रहने वाला है। आज आपकी उन्नति के कुछ नए मार्ग उभर कर सामने आएंगे। आज आप जिस भी कार्य हेतु प्रयास करेंगे, उन सभी कार्यों के सफल एवं सार्थक हो जाने के भी आसार नजर आ रहे हैं।

आज आप स्वयं को वित्तीय तौर पर प्रबल महसूस करेंगे। आप कई कार्यों को आरंभ करने के बारे में विचार करेंगे और इस दिशा में अपनी ओर से प्रयास करते हुए कुछ कदम भी उठा सकते हैं।

आज आपको माता-पिता की ओर से सहयोग की प्राप्ति हो सकती है, उनकी ओर से कुछ खास लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आज निजी जीवन का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा, घर में किसी बात को लेकर लोगों के मध्य मनमुटाव बना रहेगा।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आपको अपने प्रियजन के साथ संध्या कालीन बेला में समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है।

आज आप अपनी ओर से अपने भाइयों के साथ रिश्ते बेहतर बनाने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। कोशिश करें कि आज के दिन आप अपने किसी भी कार्य को ना ही टालें तो बेहतर रहेगा, अन्यथा यह भविष्य में आपके लिए पछतावा बन सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज सभी कार्यों को चतुराई और समझदारी से संपन्न करने की जरूरत है। आज आपको सोच-विचार कर अपने पग आगे बढ़ाने की जरूरत है। पैसे को महत्व देना अच्छी बात है, किंतु पैसे के पीछे अंधा बनकर भागना ठीक नहीं है। अपने मन के लोभी विचार को आज अत्यधिक प्रबल ना होने दें। अपने मन पर नियंत्रण रखें अन्यथा आप अपने लिए स्वयं ही नुकसानदायक स्थिति उत्पन्न कर लेंगे। आप बुरी तरह भी फंस सकते हैं।

कार्यस्थल पर आज आपको कई विपत्तियों का सामना करना पड़ेगा। आज प्रतिस्पर्धा एवं द्वंदात्मक स्थिति बनी रहेगी।

आज आपके घर परिवार का वातावरण भी बहुत बेहतर नहीं रहेगा, घर परिवार के जनों के मध्य लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहेगा। ऐसे स्थान पर आप अपने आपको थोड़ा संयमित रखने का प्रयास करें। आप अपनी और से कोशिश रखें कि ऐसे मसलों में आग लगाने की वजह मामले को शांत किया जाए। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें अन्यथा रिश्ते बुरी तरह बिगड़ सकते हैं। वहीं दोपहर के पश्चात आपके महत्वपूर्ण कार्यों के पूर्ण होने में शीघ्रता आएगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन हर कार्य में सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। खासतौर पर आपकी सरकारी योजनाओं या फिर सरकारी अन्य कार्यों से जुड़े जो भी पुराने लंबे समय से रुके हुए कार्य होंगे, उन कार्यों के क्रियाशील होने के आसार नजर आ रहे हैं। संभवत कुछ कार्य आपके पूर्ण भी हो जाएं और आप अपनी ओर से इस दिशा में काफी हद तक प्रयासरत भी नजर आएंगे।

वैवाहिक जीवन व्यतीत करने जातकों के लिए आज का दिन वैसे तो बढ़िया रहेगा। किंतु कोशिश करें कि आप अपने जीवनसाथी की छोटी-मोटी बातों को मन से ना लगाएं अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अगर आप अपनी ओर से प्रयास रखेंगे तो दिन बेहतर बना रह सकता है।

कारोबार की दृष्टि से आज आपको थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ जाएगा, हालांकि परिणाम बेहतरीन बना रहेगा। आज आपको आपके उच्च अधिकारी की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी जिससे आपके मन का दबाव कम रहेगा। वहीं आपको अपने शत्रुओं से थोड़ा अधिक संभाल कर रहने की आवश्यकता है, वे आपके लिए मुसीबत उत्पन्न कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। अपने आप को काफी अधिक अस्त-व्यस्त महसूस करने लगेंगे। आपके ऊपर कार्यों की जिम्मेदारियां ही इतनी अधिक हो जाएंगी कि आप एक के बाद एक पूरा करते जाएंगे और फिर भी कार्य और जिम्मेदारियां आती ही रहेंगी। हालांकि आप इन सभी में सफलता की प्राप्ति भी करेंगे।

यदि आज आप मकान, वाहन, दुकान आदि की खरीदारी के संबंध में विचार कर रहे हैं, या फिर इस दिशा में अपनी ओर से प्रयासरत हैं तो आपके प्रयास के कामयाब होने के योग बन रहे हैं। ऐसे मसलों में आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा।

यदि आज आप साझेदारी में कारोबार आरंभ करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो इसमें भी आपको बेहतरीन लाभ की प्राप्ति होगी। जो जातक पूर्व से ही साझेदारी में कारोबार कर रहे हैं, उनको आज चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आपके लिए दिन लाभकारी बना रहेगा।

आप स्वयं को पैसे के मामलें में मजबूत महसूस करेंगे जिससे भविष्य को लेकर चिंता कम रहेगी। इस व्यस्ततापूर्ण दिनचर्या के मध्य भी आज आप अपने पारिवारिक जीवन हेतु समय निकाल लेंगे जिससे घरेलु वातावरण संतुलित बना रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...