विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

9 जनवरी 2021 राशिफल, वृषभ और कर्क के अलावा इन 3 राशियों का दिन रहेगा खुशियों से भरा

Horoscope Today 9 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

आपके ग्रह-गोचरों की परिस्थितियां आपके विपरीत बनी रहेगी। आर्थिक मसलों को लेकर आज आपको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपके आर्थिक हालात पर आपके ग्रह गोचर की कुदृष्टि बनी रहेगी जो आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। आज आपको अपने संचित किए हुए आर्थिक तत्व, धन आदि का उपयोग करना पड़ सकता है। बेवजह खर्च आपके बढ़ते चले जाएंगे जो आपके मन को काफी तनावग्रस्त वह परेशान कर देंगे। हालांकि आमदनी को लेकर भी दिन ठीक नहीं है, इस वजह से भी आपकी परेशानियां बढ़ जाएगी। संतान की ओर से आज आपको कोई समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आज आपके जीवन साथी आपको आपके मनपसंद व्यंजन बनाकर खिला सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। आर्थिक मसलों को लेकर दिन बढ़िया रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने प्रियजन के साथ वार्तालाप करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आप लंबे समय तक अपने प्रियजन से वार्तालाप कर कुछ नये योजनाओं का भी क्रियान्वयन कर कर सकते हैं। किसी जगह घूमने-फिरने आदि जाने का मन बना सकते हैं। घरेलु माहौल सकारात्मक बना रहेगा। आज आपको पारिवारिक जनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन अच्छा रहेगा, आपके मध्य प्रेम के साथ-साथ संतुष्टि की भावना भी बनी रहेगी। स्वास्थ्य के हालात बेहतर रहेंगे। कारोबार पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आप मनो अनुकूल बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे।

कुंभ राशि

आपके ग्रह-गोचरों की परिस्थितियों के अनुकूल होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य के बलबूते पर आपके सभी कार्य आसानी से बन जाएंगे। आपके कई अटके के कार्य भी बन जाएंगे, अटके हुए पैसे भी आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। आज का दिन आपका काफी अच्छा रहने वाला है। घर परिवार के जनों को आप समय दे पाने में भी सफल होंगे। पारिवारिक जनों के मध्य प्रेम व आपसी समझ बना रहेगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। आज आपके समक्ष किसी विषय को लेकर मतभेद आदि हो सकते हैं। अपने क्रोध पर आप सर्वप्रथम नियंत्रण स्थापित करें। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को भी आज थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं। आपके द्वारा लिया गया कोई निर्णय आपके प्रियजन को नाराज कर सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन ठीक नहीं है, इसलिए अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन पहले से काफी अच्छा रहेगा। आज आपको अपने मित्रों व सगे संबंधियों आदि के साथ वार्तालाप करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नयापन अनुभव करेंगे। आपके अंदर ऊर्जा का संचार रहेगा। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे आप स्वयं को थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं। कारोबार में आपका आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके उच्च अधिकारी आपके कार्य की सराहना कर सकते हैं। घर परिवार के जनों का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके पारिवारिक जनों के प्रति मान-सम्मान की भावनाएं प्रकट करेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन प्रेम से भरपूर रहने वाला है। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज कई प्रकार की चुनौतियां व समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, पर बावजूद चुनौतियों के आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय लेंगे।