विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

9 जनवरी 2021 राशिफल, वृषभ और कर्क के अलावा इन 3 राशियों का दिन रहेगा खुशियों से भरा

Horoscope Today 9 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक जनों के साथ अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करना पसंद करेंगे और अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी बेहतरीन तरीके से निभाएंगे। आज आप अपने कार्य क्षेत्र के कार्यभार को भी पूर्ण कर पाने में सक्षम एवं सफल होंगे। आप समय रहते अपने कार्य शीघ्र के कार्य को पूर्ण कर अपने पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। घर परिवार जनों के साथ बाहर खाना खाने भी जा सकते हैं। हालांकि ध्यान रहे जल्दबाजी के चक्कर में आप कोई बड़ी गड़बड़ ना कर दें जो आपके लिए नुकसानदायक साबित हो। घर परिवार का वातावरण शांतिपूर्ण एवं खुशियों से पूर्ण रहने वाला है। वहीं वैवाहिक जीवन यापन कर रहे जातकों के मध्य थोड़ी बहुत कहा सुनी हो सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रियजन के समक्ष अपनी बात को खुलकर स्पष्ट रूप से रखेंगे और अपने भविष्य आदि के संबंध में भी वार्तालाप कर सकते हैं जिससे आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आपका दिन भी अच्छा गुजरेगा।

कन्या राशि

आज ग्रह-गोचरों की परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। आपकी सेहत के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और आप अपने भाग्य के बलबूते पर अपने सभी कार्य को बेहतरीन तरीके से पूर्ण होते चले जाएंगे। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। आज आपके कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो जाएंगे। आपको धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, आपके रिश्ते में नयापन बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी विषय वस्तु पर वार्तालाप कर सकते हैं, संभवत भविष्य से जुड़े तथ्यों को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आप अपने प्रियजन के साथ खरीदारी आदि हेतु या फिर घूमने फिरने जा सकते हैं। आपके रिश्ते में प्रेम एवं प्रगाढ़ता बरकरार रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक व्यस्तता पूर्ण बना रहेगा, आज आपको अन्य दिनों की अपेक्षा कम भागदौड़ करनी पड़ेगी।

तुला राशि

आपके सेहत के दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक से अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने खान-पान पर नियंत्रण स्थापित करें। इधर उधर का खाना आपको महंगा पड़ सकता है। आपके लिए नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वाद से अधिक सेहत को महत्व देना सीखे। गृहस्थ वातावरण अच्छा रहेगा, परिवार में आप आपसी प्रेम व सहयोग की भावना बरकरार रहेगी। आज आप किसी विषय वस्तु पर अपने पारिवारिक जनों को सहमत करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके कार्य क्षेत्र गतिशील रहेंगे और शीघ्रता से उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से संपन्न रहने वाला है, आपको अपने प्रियजन के साथ समय गुजारने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य किसी भी तथ्य को लेकर मनमुटाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतरीन परिणाम व लाभ की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन हितकारी बना रहेगा। आज आपको अपने आसपास के क्षेत्रों में चंहु ओर के तथ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके कुछ कार्य आसानी से बेहतरीन तरीके से पूर्ण हो जाएंगे या होने के आसार हैं, बशर्ते आप उन पर थोड़ा ध्यान दें और अपनी ओर से प्रयास करें। पारिवारिक वातावरण काफी अच्छा रहने वाला है। घर परिवार का वातावरण आपके मन को खुशी प्रदान करेगा और आप स्वयं को आत्मिक तौर पर संतुष्ट महसूस करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके मध्य कुछ बेहतरीन लमहे आएंगे। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, आज आपके जीवनसाथी आपके कार्यक्षेत्र की प्रगति हेतु अपनी ओर से कोई प्रयास करेंगे जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके पुराने परिश्रम के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। कारोबार में आपको सफलता की प्राप्ति होगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...