विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 7 अक्टूबर 2020: इन राशियों पर रहेगी श्री गणपति की विशेष कृपा

Aaj Ka Dainik Rashifal 7 October 2020 Horoscope

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। घर परिवार का माहौल खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सामान्य बना रहने वाला है, बावजूद इसके आपके मध्य आपसी समझ व प्रेम देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आप के मध्य उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपनी ओर से सकारात्मक परिवेश बनाने हेतु प्रयास करने की आवश्यकता है। हालांकि अन्य पक्ष को लेकर आपका आज का दिन आपके अनुकूल ही रहने वाला है। कारोबार में स्थिति काफी बढ़िया बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आप नई-नई बुलंदियों को हासिल कर सकते हैं। वहीं जो भी जातक अपने कार्य क्षेत्र में स्थानांतरण हेतु प्रयासरत है, उनके भी प्रयास सफल हो सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति काफी बढ़िया बनी रहेगी, आप अपने कारोबार की स्थिति को बेहतर बनाकर अपने कार्य को उन्नति के शिखर तक ले जाने हेतु प्रयासरत रहेंगे जिससे आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। मन आपका खुश रहेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिनमान काफी अच्छा बीतने वाला है, आपके रिश्ते में प्रेम की भावना बढ़ेगी एवं आप एक -दूसरे के प्रति समझदारी व स्नेह की भावना दर्शाइएगें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज काफी सावधान एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है, आज आपके प्रियजन के द्वारा कुछ ऐसे क्रियाकलाप किये जा सकते हैं जिससे आप का मन दुखी हो जाएगा, ऐसे में आपको अपनी ओर से सतर्कता बरतते हुए अपने बर्ताव में सकारात्मकता लाने की आवश्यकता है। आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति कुछ गड़बड़ा सकती है,अतः सेहत पर भी विशेष ध्यान दें।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...