विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 6 अक्टूबर 2020: इन 6 राशियों के लिए रहेगा दिन मंगलकारी

Aaj Ka Dainik Rashifal 6 October 2020 Horoscope

आज दिनांक 6 अक्टूबर 2020, दिन मंगलवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 6 अक्टूबर 2020 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य तौर पर फलदायक रहने वाला है। आज आपकी वाक शक्ति अत्यंत ही प्रभावी रहेगी, आप किसी को भी अपनी बातों का कायल बना देंगे। आज लोग आपके तथ्यों को मानेंगे एवं उसमें सहमति भी जताएंगे। वहीं आर्थिक मामलों को लेकर दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, खर्च में काफी बढ़ोतरी होगी। कारोबार में आपका आज का दिन काफी अच्छा व्यतीत होने वाला है, भाग्य पक्ष बेहतर रहने वाला है। भाग्य के बुलंद सितारों की बदौलत आपके कई कार्य बन जाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है, आपका दिन खुशियों से भरा पूरा रहेगा। जबकि वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन भी आज सुखद व हर्षोल्लास से भरा पूरा रहने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य तौर पर लाभकारी रहेगा। आज आपको स्वयं पर भरोसा रखने की आवश्यकता है, आप अपनी काबिलियत पर विश्वास करें एवं दुविधाजनक स्थिति में ना पड़े। स्वयं पर भरोसा करके ही कुछ अर्जित किया जा सकता है। अतः अपने आप पर विश्वास रखते हुए अपने कदम को सफलता के क्षेत्र की ओर आगे बढ़ाते चलें, आप को कामयाबी अवश्य ही प्राप्त होगी। घर-परिवार का वातावरण खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है। पारिवारिक माहौल की बेहतरी के वजह से आपका मन भी खुशी से पुलकित हो उठेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का गृहस्थ जीवन आज काफी हद तक तनाव को से भरा रह सकता है, स्थिति उतार-चढ़ाव से युक्त बनी रहेगी। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य किसी न किसी तथ्य को लेकर नोकझोंक बनी रहेगी, संभवत यह नोकझोंक किसी बड़े वाद-विवाद का स्वरूप भी ले ले।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। फिजूल के तथ्यों पर अधिक ना विचार करें अन्यथा इससे आपके मानसिक तनाव ही बढ़ेंगे, कुछ लाभ हासिल नहीं होगा। आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा यह आपको परेशान कर सकता है। कारोबार में आपका आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र पर अपनी पकड़ को बेहतर करेंगे एवं स्थितियों को उन्नत करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे, इसके आपको बेहतरीन परिणाम भी प्राप्त होंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर जातकों का आज का दिन पहले की अपेक्षा काफी बढ़िया रहने वाला है। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने रिश्ते को बेहतर बनाने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे, आज आपके मध्य प्रेम भाव बढ़ेगा। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों के लिए आज का दिन आपका लाभप्रद रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...