विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

6 जनवरी 2021 राशिफल, इन जातकों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

Horoscope Today 6 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन निश्चित रूप से फलदाई रहने वाला है। आज आप जो भी बोलेंगे, वह वास्तव में परिलक्षित हो सकता हैं। अतः सोच समझ कर सकारात्मक ही बोलें। आपको बढ़िया मनपसंद स्वादिष्ट व्यंजन का सेवन करने का अवसर प्राप्त होगा। आज अपनी वाणी में भी इसी प्रकार सहज व मधुरता बनाए रखें। आज आप दूसरों की मदद हेतु तत्पर नजर आएंगे, आपके मन में परोपकार आदि की भावनाएं जागृत होंगी। वहीं घर परिवार का वातावरण थोड़ा चिंता युक्त रहेगा। पारिवारिक जनों के मध्य तनावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा भरा रहने वाला है, आपके रिश्ते में खुशहाली व रोमांच बना रहेगा। आज आप अपने प्रियजन से कोई मुख्य बात साझा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज जीवनसाथी से वार्तालाप करने पर अन्य दिनों की भांति खुशी की अनुभूति नहीं होगी, उल्टा आपका मन दुखी हो सकता है। किसी अन्य के विवादित मसलों में पड़ने या किसी से बहसबाजी करने की बजाय अपने काम पर ध्यान देने की चेष्टा करें।

कन्या राशि

आज आपका मन काफी खुश रहेगा। आप स्वयं को आंतरिक रुप से प्रफुल्लित महसूस करेंगे। आप दूसरों के मन को भी खुश रखने का प्रयत्न करेंगे। आप अपने मजाकिया अंदाज व हंसी ठिठोली से दूसरों को भी प्रफुल्लित कर देंगे। घर परिवार का वातावरण भी काफी सकारात्मक व बेहतर रहेगा। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन काफी लाभकारी रहने वाला है। हालांकि संभल कर रहे हैं, आज आपको चोट लग सकती हैं। वाहन चलाने में भी सावधानी बरतें। आज आपको किस्मत का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिस वजह से आपके कुछ अटके हुए कार्य भी बन सकते हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के मध्य अपनेपन व प्रेम की भावनाएं बनी रहेगी। जबकि दांपत्य जीवन वाले लोगों को आज कुछ विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं जिस वजह से आपका मन काफी प्रफुल्लित रहेगा एवं आपके जीवन साथी भी आपकी खुशी से काफी खुश नजर आएंगे। आप दोनों के मध्य प्रेम की भावनाएं भी विकसित होंगी। वहीं संतान की ओर से आज आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा जो आप के पारिवारिक वातावरण को भी बेहतर बना सकता है।

तुला राशि

आज आपको सोच समझकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। अपनी सेहत से जुड़े तथ्यों को नजरअंदाज ना करें अन्यथा यह आपके स्वास्थ्य के लिए महंगा पड़ सकता है। आज आप स्वयं को मानसिक रूप से भी काफी परेशान महसूस करेंगे। मानसिक तनाव आप पर हद से ज्यादा हावी हो सकता है जो आपके स्वास्थ्य को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। वहीं आपके पैर घुटने आदि में भी तकलीफ हो सकती है, चोट भी लग सकती है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवनसाथी आज काफी क्रोधित नजर आएंगे, उनके क्रोध को सहन कर पाना आपके लिए संभव नहीं हो पाएगा। कोशिश करें कि सामंजस्य बनाकर रखें। घर परिवार का वातावरण काफी सुखद एवं शांतिपूर्ण हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की ओर से आपको विशेष सहयोग व स्नेह की प्राप्ति होगी। मित्रों की ओर से भी आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। कारोबार में आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है, संभवत यह यात्रा आपके लिए लाभकारी होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर बढ़िया बना रहेगा।

ये भी देखें: तुला राशि वालों का वार्षिक राशिफल 2021 जानें

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके अंदर आत्मविश्वास, जोश व उत्साह उमंग देखने को मिलेगा। आप अपने आत्मविश्वास के बलबूते पर अपने सभी मनो अनुकूल इच्छाओं की पूर्ति कर सफलता की प्राप्ति करेंगे। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप स्वयं को सेहत के दृष्टिकोण से मजबूत महसूस करेंगे। आपके स्वास्थ्य के हालात बेहतर होने के आसार हैं। घर परिवार के जनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। परिवार में लोगों का आना जाना भी लगा ही रहेगा। आज आपके घर में कुछ सकारात्मक कार्यों का भी समापन हो सकता है जो कि मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया गुजरने वाला है, आपको घूमने फिरने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का भी दिन अच्छा रहने वाला है, आपके मध्य प्रेम व खुशहाली बरकरार रहेगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...