विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

6 फरवरी 2021 राशिफल, इन 4 राशियों के लिए रहेगा दिन तनाव से पूर्ण

Horoscope Today 6 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके आर्थिक खर्च में काफी बढ़ोतरी हो सकती है जिस वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपका धन पारिवारिक आवश्यकता व पारिवारिक वस्तुओं पर काफी अधिक व्यय होगा जो आपके लिए आर्थिक समस्या व संकट की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

हालांकि वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य से जुड़े किसी तथ्य पर चर्चा कर सकते हैं।

विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। आप अपने ध्यान को अधिक से अधिक अपनी पढ़ाई पर केंद्रित करने का प्रयत्न करें। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अपने कार्य पर केंद्रित रहे।

आज आपका दिन काफी हद तक व्यस्तता पूर्ण हो सकता है। आज आप व्यस्त होने के बावजूद भी धार्मिक क्रियाकलाप हेतु समय निकाल लेंगे। आपको ऐसे क्रियाकलाप आत्मिक तौर पर संतुष्टि व शांति प्रदान करेंगे। हालांकि आज आपके कुछ गुप्त शत्रु व कुछ अन्य आपके कार्यों में अड़चनें उत्पन्न करने हेतु प्रयास करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम परिलक्षित कराएगा। कारोबारियों को अपने कारोबार के विस्तार व अपने कारोबार से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु संसाधनों की कमी महसूस होगी। आप धन के अभाव की अनुभूति कर सकते हैं।

वहीं नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा, आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने ध्यान को केंद्रित कर पाने में सक्षम रहेंगे। आज आपको अपनी वाणी व व्यवहार हाव-भाव में शालीनता व सौम्यता बनाए रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपके आपके स्वजनों व पारिवारिक जनों से ही मतभेद व वाद-विवाद हो सकते हैं। इसका प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र पर भी परिलक्षित हो सकता है। अतः अपने वाणी पर संयम रखें।

आज आपको किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य में निरंतरता बनाए रखें, आपको सफलता की प्राप्ति अवश्य ही होगी। विद्यार्थियों के लिए हर पहलुओं के दृष्टिकोण से दिन आज सुखद व सौभाग्यशाली रहेगा। आज आपकी आर्थिक समस्याओं का भी समाधान निकल आएगा।

तुला राशि

आज आप किसी नए कार्य के आरंभ हेतु मन बना सकते हैं। आप नए कार्य के आरंभ हेतु अपने आपको चँहु ओर से सुदृढ़ व तैयार रखेंगे। आपके पुराने मसलों व तथ्यों को लेकर जो वाद-विवाद व संशय की स्थिति होगी, उन सभी के समाप्त हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

दैनिक कारोबारियों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभकारी व बेहतरीन रहने वाला है। आपकी आमदनी में खूब बढ़ोतरी होगी, साथ ही आमदनी हेतु कुछ नये मार्ग भी प्रशस्त हो सकते हैं। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रियजन के संबंध में अपने पारिवारिक जनों से वार्तालाप भी कर सकते हैं। वहीं अचल संपत्ति से जुड़े मसले जमीन, जायदाद आदि में आपका दिन थोड़ी समस्याओं से भरा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपकी पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है जिस वजह से अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु स्वयं को पूर्णरूपेण स्वतंत्र व समर्पित महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने कारोबार व कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आज आप अपने कारोबार व कार्य क्षेत्र में कुछ नई-नई तकनीकों का प्रयोग करेंगे जिससे आप अपने कारोबार को उन्नति की ओर अग्रसर करा पाने में सफल होंगे। आपको इसका भविष्य में बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा और आपके कारोबार की स्थिति भी सुदृढ़ बनेगी।

आज आपका धार्मिक क्रियाकलापों में भी खूब मन लगेगा। संतान को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ सन्देश प्राप्त होगा। घर परिवार के जनों की ओर से भी आपको प्रेम एवं स्नेह की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जन आज आपके समर्थन में रहेंगे।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है। आपका आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। आज आपको भाग्य का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। दिन आपका काफी बेहतर है। आपकी आर्थिक स्थिति के सुदृढ़ होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...