विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

6 फरवरी 2021 राशिफल, इन 4 राशियों के लिए रहेगा दिन तनाव से पूर्ण

Horoscope Today 6 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 6 फरवरी 2021, दिन शनिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 6 फरवरी  2021 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम परिलक्षित करने वाला होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज भिन्न भिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपकी माता जी से भी आपके थोड़े वाद-विवाद हो जाएंगे।

विद्यार्थियों को भी आज अनेको प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आप अपने लक्ष्य की ओर स्वयं को केंद्रित कर पाने में सक्षम महसूस करेंगे। आज आपके घर परिवार में किसी जन के स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती है जो आपके लिए अधिक तनावपूर्ण कष्टदायक रहेगी। यह आपके लिए चिंता का सबब बनेगा।

कारोबार में दिन बढ़िया रहेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण असाइनमेंट, सौदे आदि होने के आसार हैं जो आपके लिए खुशियां प्रदान करने वाला रहेगा। आज आप सामाजिक क्रियाकलापों को लेकर काफी सक्रिय नजर आएंगे जिससे आपके सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

आज आप अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हेतु भी काफी जागरूक नजर आएंगे। कारोबार में आप कुछ विशिष्ट परिवर्तन लाने योग्य योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा। बेवजह के तथ्यों का रौब जमाने से बचें। आज आपको आपके भाइयों की ओर से सहयोग की प्राप्ति हो सकती हैं। आज की शाम आपको किसी तीर्थ स्थल मंदिर आदि की यात्रा हेतु बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है जो कि मन को संतुष्टि व सुख प्रदान करेगा।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। हालांकि जैसे जैसे दिन ढलता जाएगा, आपके समक्ष कई प्रकार की परेशानियां आती चली जाएंगी। पर बावजूद इसके आप अपने साहस व पराक्रम के बलबूते पर हर समस्याओं का समाधान निकालते भी आगे बढ़ते चले जाएंगे। परिस्थितियां आज संभवत आपके अनुकूल ही बनी रहेगी।

आज आपको आपके मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त हो सकता है। शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशियों से भरा-पूरा रहने वाला है, आपको जीवन साथी की ओर से प्रेम व स्नेह की प्राप्ति होगी। पारिवारिक वातावरण भी सुखद बना रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन काफी बेहतरीन रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद व शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा।

वहीं आपके अचल संपत्ति से जुड़े मसलों के वाद-विवाद समाप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक साबित होगा। आप  रचनात्मक व कलात्मक कार्यों में अपना हाथ आजमा आएंगे। दिन आपका बढ़िया रहेगा। आज आप अपने मनपसंद कार्य को करने में अपना समय लगाएंगे। अपने आप को खुश रखने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे।

कार्यक्षेत्र में आपको आपके उच्च अधिकारियों की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी। हालांकि आपकी आर्थिक हालात के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप अपने कारोबार की उन्नति हेतु भी कुछ बेहतर कर सकते है। कुछ किसी नई योजनाओं का क्रियान्वयन भी करेंगे।

कर्क राशि

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन साथी के साथ किसी समारोह पार्टी आदि में भी जा सकते हैं जो आपके लिए काफी रोमांचकारी व खुशियों से पूर्ण रहने वाला है।

आज के दिन आप कई बेहतरीन कार्य करेंगे। कुछ नए नए कार्यों के आरंभ हेतु भी प्रयासरत नजर आएंगे। आपके कई अटके हुए पुराने कार्य व अधूरे कार्य आज सुगमता व सरलता पूर्वक आसानी से बन जाएंगे।

आज आपको घर परिवार के जनों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने पारिवारिक जनों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय वस्तु पर परिचर्चा कर सकते हैं। आपके कुछ नए-नए अनुबंध आदि के साइन होने के आसार हैं। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में भी किसी विषय वस्तु को लेकर सभी के साथ विचार विमर्श करेंगे जिसमें आपके सहकर्मीगण व अन्य सभी जन आपके सहयोग हेतु आपके साथ नजर आएंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...