विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 5 नवंबर 2020: दिन लेकर आया है इन राशि वालों का सौभाग्य

Horoscope Today 5 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 5 नवंबर 2020, दिन बृहस्पतिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 5 नवंबर 2020 का राशिफल

मेष राशि

आज आपके अंदर एक विशेष प्रकार का जोश, उत्साह व उमंग देखने को मिलेगा। आज आप अपने कार्य के प्रति काफी जिम्मेदार और निष्ठावान नजर आएंगे  अपने कार्यों को ईमानदारी पूर्वक लगन से करते चले जाएंगे जिसके आपको बेहतर परिणाम भी प्राप्त होंगे। किन्तु इन सबके चक्कर में स्वयं को समय नहीं दे पाएंगे जिस वजह से आप शाम ढलते-ढलते स्वयं को शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकते हैं। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज अच्छा रहेगा, आज आपको किसी खास तथ्य पर वार्तालाप करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जो आपकी पारिवारिक स्थिति के बेहतरी हेतु अत्यावश्यक हो जाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशहाल होने वाला है, आज आप अपने प्रियजन के मन को लुभाने का पूरा प्रयत्न करेंगे।

वृषभ राशि

वृष राशि वाले आज स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे जिस वजह से अपने सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करते चले जाएंगे। आपकी आमदनी की हालत भी बेहतर रहेंगी। घर परिवार में भी आप अपना बढ़िया समय देंगे और पारिवारिक मामलों में आपका खूब मन लगेगा। आज आपकी किसी खास तथ्य को खाने पीने की इच्छा प्रबल होगी, आपके लिए आज घर में कुछ स्वादिष्ट पकवान भी बन सकते हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन पहले की अपेक्षा बेहतर होने वाला है, आप दोनों अपने दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने व तनाव मुक्त करने हेतु प्रयत्नशील नजर आएंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज के दिन को खूब इंजॉय करेंगें। कुल मिलाकर आज आपका दिन खुशियों से पूर्ण रहने वाला है।

मिथुन राशि

आज आपको अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आपका मन चंचल रहेगा। आप घूमने फिरने इधर-उधर के तत्वों में खूब ध्यान देंगे। हंसी-मजाक, हंसी-ठिठोली आदि में आपका काफी समय जाएगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आपको अपने प्रियजन के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आएंगे, आप सरलता व सौम्यता के साथ एक-दूसरे की भावनाओं को महत्व देते हुए अपने रिश्ते की गाड़ी को आगे बढ़ाएंगें। आज आपको आपके जीवनसाथी की सलाह खूब रास आएगी। कारोबार में आपके क्रियाकलाप बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप अपना ध्यान अपने कार्यों की ओर एकत्रित कर पाने में स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे।

कर्क राशि

आज आपका मन बाहरी क्रियाकलापों में लगा रहेगा। आप अपने घर में समय व्यतीत करना पसंद नहीं करेंगे, बाहर घूमना-फिरना, दोस्तों के साथ मिलना जुलना अथवा कारोबार में ही लगे रहना ही तरह के क्रियाकलापों में आपका मन लगेगा। आप घर परिवार व पारिवारिक समस्याओं से स्वयं को दूर रखना ही पसंद करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप अपने प्रियजन को समझ पाने में स्वयं को असमर्थ महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक के रिश्ते में प्रेम व सामंजस्य देखने को मिलेगा। आप अपनी समझदारी के बलबूते पर हर परिस्थितियों को अनुकूल बना देंगे। कारोबारियों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...