विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

5 फरवरी 2021 राशिफल, इन जातकों को प्राप्त हो सकते हैं नौकरी के नए अवसर

Horoscope Today 5 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

आप का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक जनों के साथ अपना समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी पारिवारिक आवश्यकता व पारिवारिक विषय वस्तु पर विशेष ध्यान देंगे। आप अपने घर परिवार हेतु खरीदारी भी कर सकते हैं जो आपके घर के सभी अन्य जनों के मन को प्रसन्नता से भर देगा। आप सभी की जरूरतों को पूर्ण कर पाने में सफल एवं सक्षम रहेंगे। आप सांसारिक सुख संसाधनों भौतिक सुख-सुविधाओं पर अधिक आश्रित रहेंगे। आप ऐसे तथ्यों में वृद्धि करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे।

आज आप अपनी अचल संपत्ति में वृद्धि कर पाने में सफल एवं सक्षम रहेंगे। आज आपका पारिवारिक जनों के साथ कुछ यादगार बेहतरीन लम्हा भी बितने वाला है। हालांकि किसी तथ्य को लेकर आपके मन में कई प्रकार के विचार गतिमान होंगे। आप स्वयं को तनावग्रस्त व परेशानी के मध्य महसूस करेंगे। आप अपने मन की दुविधाओं व उथल पुथल को शांत कर पाने में स्वयं को सक्षम महसूस नहीं करेंगे, बेहतर है इन परिपेक्ष पर भी ध्यान दें।

मकर राशि

आज आपका मन धार्मिक क्रियाकलापों की ओर अधिक से अधिक आकर्षित होगा। आप पूजा-पाठ आदि जैसे कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आज के दिन आपके धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं जो आपके मन को शांति व संतुष्टि प्रदान करेगा। यह आपके जीवन में सकारात्मक पहलुओं का पुनरागमन करवाएगा, साथ ही इससे आपके मन को भी प्रसन्नता मिलेगी।

नौकरी पेशा से जुड़े जातक आज नौकरी में परिवर्तन हेतु विचार कर सकते हैं। आप अपनी नौकरी में परिवर्तन हेतु स्वयं को पूरी तरह से योजना तैयार कर लेंगे। संभवतः यह समय आपकी नौकरी परिवर्तन हेतु अनुकूल और आपके लाभकारी साबित हो।

विद्यार्थियों का प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में काफी समय व्यतीत होगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु स्वयं को केंद्रित रखने में सफल होंगे। आपके लिए समय सफलता प्रदान साबित होने वाला है।

आज आपके खर्च में काफी बढ़ोतरी हो सकती है जिस पर आपको नियंत्रण स्थापित कर आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के अंदर आज विशेष जोश व आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप अपने सभी कार्य को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगे। आप हर कार्य में बढ़-चढ़कर अग्रणी होने का अदा करेंगे। लोग आपको देखकर प्रसन्नता का भाव रखेंगे।

आज आपके आत्म-सम्मान में भी वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपकी छवि समाज में बेहतर बनेगी। कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकल आएगा।

दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। आपके कारोबार व कार्य क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं व क्रियाकलापों में जो भी समस्याएं आ रही थी, उन सभी का आज आप समाधान निकाल पाने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने सभी कार्यों को वैधानिक तौर तरीके से पूर्ण करने हेतु गंभीरता से अपने कदम आगे बढ़ाएंगे।

वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के जीवनसाथी की आज सेहत की स्थिति बिगड़ सकती हैं। विद्यार्थीगण अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन आज कर सकते हैं, आप अपनी ही योजनाओं के मुताबिक अपने कदम आगे बढ़ाना पसंद करेंगे। आज आपके सेहत की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होने के आसार हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आपको किसी समारोह आदि में सम्मिलित होने का भी बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिस वजह से आप दिन को खूब एंजॉय करने में बिताएंगे। आपका मन भी काफी खुश रहेगा। आपको अपने सभी पुराने सगे-संबंधियों से भेंट करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा।

वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों का दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है, आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य प्रेम व आपसी सहयोग के साथ भरोसा भी बरकरार रहेगा।

आज आप अपने घर-परिवार के बिजनेस व कारोबार हेतु खूब मेहनत करेंगे और उसे एक बेहतरीन ओहदे तक ले जाएंगे जिसमें आपको पारिवारिक जनों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

आज आपके सभी पुराने मानसिक तनाव समाप्त होने की सम्भावना नजर आ रही है। आप स्वयं को मानसिक तौर पर काफी सुखद व शांत महसूस करेंगे। आज आपको कहीं घूमने-फिरने जाने का भी बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिस वजह से दिन आपके लिए काफी रोमांचक व आनंददायक रहेगा।